Sat, 24 Oct 2026 | 03:12:06 AM
ई-पेपर
Loksevak Mirror
Breaking News Exclusive
महंगाई की मार झेल रहे स्कूली एवं कॉलेज के विद्यार्थियों को राहत देने के लिए निःशुल्क बस सेवा शुरू करने की मांग 10वीं, 12वीं, स्नातक एवं आईटीआई उत्तीर्ण 157 पदों पर होगी भर्ती पंडरिया की दमकल गाड़ी खराब, कवर्धा से मदद पहुंचने तक जल चुकी थी गन्ने की फसल, अग्निशमन व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल विधायक श्रीमती भावना बोहरा की त्वरित पहल पर हुई बड़ी कार्रवाई, सहकारी समिति कर्मचारियों की मांग पूरी सी.सी.टी.वी. फुटेज, तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पंडरिया पुलिस ने आरोपी तक पहुंचकर किया चोरी का खुलासा। जुआ फड़ से नगद रकम, 52 नग ताश पत्ती एवं बोरी का फट्टा जप्त, आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत अपराध दर्ज। अवैध शराब बिक्री करते एक आरोपी पकड़ा गया, 3,600 मिलीलीटर शराब सहित बिक्री रकम जब्त। जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर 64 दर्शनार्थियों को किया अयोध्या धाम रवाना श्रद्धालुओं का सम्मान कर मंगलमय यात्रा की दी शुभकामनाएं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं शारीरिक कमजोरी की पहचान कर समय पर उपचार उपलब्ध कराने पर जोर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के क्रम में चौकी दशरंगपुर, थाना पिपरिया पुलिस द्वारा युवक से मारपीट कर उसकी मोटरसाइकिल एवं मोबाइल लूटने के मामले में आरोपी धर्मेन्द्र निषाद को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में महंगाई की मार झेल रहे स्कूली एवं कॉलेज के विद्यार्थियों को राहत देने के लिए निःशुल्क बस सेवा शुरू करने की मांग 10वीं, 12वीं, स्नातक एवं आईटीआई उत्तीर्ण 157 पदों पर होगी भर्ती पंडरिया की दमकल गाड़ी खराब, कवर्धा से मदद पहुंचने तक जल चुकी थी गन्ने की फसल, अग्निशमन व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल विधायक श्रीमती भावना बोहरा की त्वरित पहल पर हुई बड़ी कार्रवाई, सहकारी समिति कर्मचारियों की मांग पूरी सी.सी.टी.वी. फुटेज, तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पंडरिया पुलिस ने आरोपी तक पहुंचकर किया चोरी का खुलासा। जुआ फड़ से नगद रकम, 52 नग ताश पत्ती एवं बोरी का फट्टा जप्त, आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत अपराध दर्ज। अवैध शराब बिक्री करते एक आरोपी पकड़ा गया, 3,600 मिलीलीटर शराब सहित बिक्री रकम जब्त। जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर 64 दर्शनार्थियों को किया अयोध्या धाम रवाना श्रद्धालुओं का सम्मान कर मंगलमय यात्रा की दी शुभकामनाएं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं शारीरिक कमजोरी की पहचान कर समय पर उपचार उपलब्ध कराने पर जोर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के क्रम में चौकी दशरंगपुर, थाना पिपरिया पुलिस द्वारा युवक से मारपीट कर उसकी मोटरसाइकिल एवं मोबाइल लूटने के मामले में आरोपी धर्मेन्द्र निषाद को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में
सूचना- लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता
लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा

पंडरिया दुल्लापुर - दुल्लापुर बाजार में गन्ने के खेत में भीषण आग, लाखों रुपये की फसल जलकर खाक, किसान : पंडरिया की दमकल गाड़ी खराब, कवर्धा से मदद पहुंचने तक जल चुकी थी गन्ने की फसल, अग्निशमन व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

शेयर करें:

दुल्लापुर बाजार में गन्ने के खेत में भीषण आग, लाखों रुपये की फसल जलकर खाक, किसान पर टूटा मुसीबतों का पहाड़

Advertisement

पंडरिया की दमकल गाड़ी खराब, कवर्धा से मदद पहुंचने तक जल चुकी थी गन्ने की फसल, अग्निशमन व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

शासन-प्रशासन मस्त, किसान त्रस्त! आखिर किसानों की बर्बादी का जिम्मेदार कौन?

पंडरिया/दुल्लापुर बाजार 23//10/2026// जिला कबीरधाम। पंडरिया विकासखंड के अंतर्गत ग्राम दुल्लापुर बाजार में गन्ने की खड़ी फसल में अचानक आग लगने से एक किसान को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। ग्राम दुल्लापुर बाजार निवासी किसान भारत उर्फ चटनी साहू के खेत में लगभग शाम 4 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और खेत में खड़ी लाखों रुपये की गन्ने की फसल आग की चपेट में आ गई। इस घटना से किसान के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

सबसे चिंताजनक बात यह रही कि आग लगने के बाद तत्काल अग्निशमन सहायता नहीं मिल सकी। जानकारी के अनुसार पंडरिया की दमकल गाड़ी खराब होने के कारण कवर्धा से दमकल वाहन बुलाना पड़ा। लेकिन जब तक दमकल वाहन पहुंचता, तब तक गन्ने की फसल का बड़ा हिस्सा जलकर राख हो चुका था।
पंडरिया में दमकल गाड़ी खराब, किसान की मेहनत पर फिरा पानी
इस घटना ने क्षेत्र की अग्निशमन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पंडरिया जैसे कृषि प्रधान क्षेत्र में दमकल वाहन का खराब होना चिंता का विषय है। यहां बड़ी संख्या में किसान गन्ने की खेती करते हैं। ऐसी स्थिति में खेतों में आग लगने की घटनाओं से निपटने के लिए तत्काल अग्निशमन सुविधा उपलब्ध होना अत्यंत आवश्यक है।
सवाल यह उठता है कि जब पंडरिया में दमकल वाहन खराब था, तो उसकी मरम्मत समय रहते क्यों नहीं कराई गई? आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं रखी गई? क्या किसानों की मेहनत और उनकी लाखों रुपये की फसल की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता नहीं होनी चाहिए?
पलभर में राख हुई किसान की मेहनत और उम्मीदें
गन्ने की खेती में किसानों को लंबे समय तक मेहनत करनी पड़ती है। खेत की तैयारी, बीज, खाद, सिंचाई, मजदूरी और फसल की देखभाल में बड़ी धनराशि खर्च होती है। किसान महीनों तक मेहनत करके फसल तैयार करता है और उसी फसल से परिवार की आर्थिक जरूरतें पूरी करने की उम्मीद रखता है।
लेकिन किसान भरत उर्फ चटनी साहू के खेत में लगी अचानक आग ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। लाखों रुपये की गन्ने की फसल जल जाने से उन्हें भारी आर्थिक क्षति पहुंचने की आशंका है। वास्तविक नुकसान का आकलन राजस्व एवं कृषि विभाग के सर्वेक्षण के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
यह घटना केवल एक किसान की फसल जलने की नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता से जुड़ा गंभीर मुद्दा भी है।
शासन-प्रशासन मस्त, किसान त्रस्त — जवाबदेही आखिर किसकी?
एक ओर शासन द्वारा किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने की बात कही जाती है, वहीं दूसरी ओर आग जैसी आपातकालीन घटनाओं में समय पर सहायता उपलब्ध नहीं होने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।
पंडरिया क्षेत्र में गन्ने की खेती किसानों की आजीविका का प्रमुख साधन है। ऐसे में अग्निशमन व्यवस्था का सुचारु रहना बेहद जरूरी है। यदि स्थानीय स्तर पर दमकल वाहन उपलब्ध होने के बावजूद खराब स्थिति में रहे, तो आपातकाल के समय किसानों की फसल और संपत्ति की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी?
इस घटना के बाद प्रशासनिक व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना स्वाभाविक है। आखिर दमकल गाड़ी खराब होने की जानकारी संबंधित अधिकारियों को कब से थी? उसकी मरम्मत के लिए क्या कदम उठाए गए? और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए क्या व्यवस्था की जाएगी?
इन सवालों का जवाब सामने आना जरूरी है।
किसान को तत्काल मुआवजा देने और नुकसान का सर्वे कराने की आवश्यकता
आग से प्रभावित किसान भरत उर्फ चटनी साहू को राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन को तत्काल संज्ञान लेने की आवश्यकता है। राजस्व विभाग और कृषि विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर जली हुई गन्ने की फसल का निष्पक्ष सर्वेक्षण किया जाना चाहिए।
नुकसान का वास्तविक आकलन कर किसान को पात्रता और लागू शासकीय प्रावधानों के अनुसार उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जानी चाहिए, ताकि प्रभावित किसान को कुछ राहत मिल सके।
इसके साथ ही आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच भी आवश्यक है। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है।
क्या बड़ी दुर्घटना के बाद ही जागेगा प्रशासन?
दुल्लापुर बाजार की यह घटना प्रशासन के लिए चेतावनी है। यदि समय रहते अग्निशमन व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया, तो भविष्य में ऐसी घटनाओं से अन्य किसानों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या जिला प्रशासन किसान की जली हुई फसल का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाएगा? क्या पंडरिया की खराब दमकल गाड़ी को तत्काल दुरुस्त किया जाएगा? या फिर किसानों को अपनी मेहनत की कमाई इसी तरह आग की भेंट चढ़ते देखना पड़ेगा?
फिलहाल दुल्लापुर बाजार की इस घटना ने एक बार फिर किसानों की सुरक्षा, आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता और प्रशासनिक जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
लोक सेवक मिरर
प्रधान सम्पादक – दिगवेंद्र कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़

विज्ञापन
Advertisement

Live

LIVE

ताज़ा खबरें

Live

कब टूटकर गिर पड़े छत का कमजोर हिस्सा, कोई भरोसा नहीं; हादसे का इंतजार कर रहा शिक्षा विभाग बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे, जिम्मेदारों से तत्काल मरम्मत की मांग

पंडरिया बिझौरी - बिझौरी स्कूल के जर्जर स्कूल पर बड़ा सवाल: छत से झड़ रहा प्लास्ट...

Update

कब टूटकर गिर पड़े छत का कमजोर हिस्सा, कोई भरोसा नहीं; हादसे का इंतजार कर रहा शिक्षा विभाग बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे, जिम्मेदारों से तत्काल मरम्मत की मांग

बिझौरी स्कूल के जर्जर स्कूल पर बड़ा सवाल: छत से झड़ रहा प्लास्टर, मासूमों की जिं...

Update

कवर्धा से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी इसका असर पड़ेगा। खबर में दिए गए किराया

कवर्धा से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे शहरों की यात्रा करने वाले...

Live

कवर्धा से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी इसका असर पड़ेगा। खबर में दिए गए किराया

छत्तीसगढ़ कवर्धा न्यूज़ -कवर्धा से रायपुर और बिलासपुर जाने वालों को भी देना होगा ज...

श्री दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता

श्री दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता

प्रधान सम्पादक - श्री दिगवेंद्र कुमार गुप्ता

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें