Thu, 22 Oct 2026 | 10:55:28 PM
ई-पेपर
Loksevak Mirror
Breaking News Exclusive
सी.सी.टी.वी. फुटेज, तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पंडरिया पुलिस ने आरोपी तक पहुंचकर किया चोरी का खुलासा। जुआ फड़ से नगद रकम, 52 नग ताश पत्ती एवं बोरी का फट्टा जप्त, आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत अपराध दर्ज। अवैध शराब बिक्री करते एक आरोपी पकड़ा गया, 3,600 मिलीलीटर शराब सहित बिक्री रकम जब्त। जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर 64 दर्शनार्थियों को किया अयोध्या धाम रवाना श्रद्धालुओं का सम्मान कर मंगलमय यात्रा की दी शुभकामनाएं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं शारीरिक कमजोरी की पहचान कर समय पर उपचार उपलब्ध कराने पर जोर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के क्रम में चौकी दशरंगपुर, थाना पिपरिया पुलिस द्वारा युवक से मारपीट कर उसकी मोटरसाइकिल एवं मोबाइल लूटने के मामले में आरोपी धर्मेन्द्र निषाद को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 22 और 23 अक्टूबर, 2026 को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे रायपुर और जगदलपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। विजयादशमी के पावन स्वामी आत्मानंद स्कूल मैदान में भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंडरिया विधायक भावना बोहरा मुख्य अब कोई नहीं रहेगा भूखा" और "नर सेवा ही नारायण सेवा" के सेवाभावी संकल्प के साथ पंडरिया क्षेत्र में जरूरतमंदों की सेवा कर रही जेएसडब्ल्यू महानदी पावर कंपनी लिमिटेड, नरियारा, अकलतरा में दिनांक 16 एवं 17 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (NSC), सी.सी.टी.वी. फुटेज, तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पंडरिया पुलिस ने आरोपी तक पहुंचकर किया चोरी का खुलासा। जुआ फड़ से नगद रकम, 52 नग ताश पत्ती एवं बोरी का फट्टा जप्त, आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत अपराध दर्ज। अवैध शराब बिक्री करते एक आरोपी पकड़ा गया, 3,600 मिलीलीटर शराब सहित बिक्री रकम जब्त। जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर 64 दर्शनार्थियों को किया अयोध्या धाम रवाना श्रद्धालुओं का सम्मान कर मंगलमय यात्रा की दी शुभकामनाएं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं शारीरिक कमजोरी की पहचान कर समय पर उपचार उपलब्ध कराने पर जोर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के क्रम में चौकी दशरंगपुर, थाना पिपरिया पुलिस द्वारा युवक से मारपीट कर उसकी मोटरसाइकिल एवं मोबाइल लूटने के मामले में आरोपी धर्मेन्द्र निषाद को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 22 और 23 अक्टूबर, 2026 को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे रायपुर और जगदलपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। विजयादशमी के पावन स्वामी आत्मानंद स्कूल मैदान में भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंडरिया विधायक भावना बोहरा मुख्य अब कोई नहीं रहेगा भूखा" और "नर सेवा ही नारायण सेवा" के सेवाभावी संकल्प के साथ पंडरिया क्षेत्र में जरूरतमंदों की सेवा कर रही जेएसडब्ल्यू महानदी पावर कंपनी लिमिटेड, नरियारा, अकलतरा में दिनांक 16 एवं 17 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (NSC),
सूचना- लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता
लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा

कबीरधाम पुलिस ने पंजाब एजेंसी कृषि केंद्र में हुई 4 लाख 10 हजार रुपये की चोरी का किया खुलासा, आरोपी : सी.सी.टी.वी. फुटेज, तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पंडरिया पुलिस ने आरोपी तक पहुंचकर किया चोरी का खुलासा।

शेयर करें:

दिनांक – 22.10.2026

थाना - पंडरिया जिला - कबीरधाम (छत्तीसगढ़)।

Advertisement

कबीरधाम पुलिस ने पंजाब एजेंसी कृषि केंद्र में हुई 4 लाख 10 हजार रुपये की चोरी का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार।

चोरी की बचत नगदी, चांदी के आभूषण एवं वारदात में प्रयुक्त सामग्री सहित कुल 3 लाख 2 हजार 80 रुपये की संपत्ति पंडरिया पुलिस ने किया जप्त।

सी.सी.टी.वी. फुटेज, तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पंडरिया पुलिस ने आरोपी तक पहुंचकर किया चोरी का खुलासा।

पंडरिया पुलिस के द्वारा आरोपी के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही कर भेजा गया सलाखों के भीतर।

पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव (आईपीएस) के निर्देशन में कबीरधाम पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने तथा चोरी की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों की पतासाजी कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री भूपत सिंह के पर्यवेक्षण में थाना पंडरिया पुलिस ने पंजाब एजेंसी कृषि केंद्र में हुई 4 लाख 10 हजार रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए आरोपी नंद राम श्रीवास, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम घोंठा, थाना पांडातराई, जिला कबीरधाम को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की बचत नगदी रकम 1,49,080 रुपये, चोरी के पैसों से खरीदे गए चांदी के एक जोड़ी लच्छा तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन एवं लोहे का सब्बल सहित कुल 3,02,080 रुपये की संपत्ति जप्त की गई है।

कृषि केंद्र में सेंधमारी कर 4 लाख 10 हजार रुपये की चोरी

प्रार्थी अमरीक सिंह सलूजा ने थाना पंडरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 14 एवं 15 अक्टूबर 2026 की दरमियानी रात कुकदूर तिराहा, पंडरिया के पास स्थित पंजाब एजेंसी कृषि केंद्र में अज्ञात चोर द्वारा सेंधमारी कर दुकान के काउंटर की दराज में रखी नगदी रकम 4,10,000 रुपये चोरी कर ली गई। रिपोर्ट पर थाना पंडरिया में अपराध क्रमांक 216/2026, धारा 331(4), 305A भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण से आरोपी की पतासाजी

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पंडरिया पुलिस द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण तथा मुखबिरों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर संदिग्ध की पहचान एवं पतासाजी की गई।

पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए आरोपी नंद राम श्रीवास के ग्राम घोंठा क्षेत्र में मिलने पर उससे पूछताछ की गई। विवेचना के दौरान आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर चोरी की घटना से संबंधित महत्वपूर्ण सामग्री बरामद की गई, जिससे प्रकरण के खुलासे में सफलता मिली।

आरोपी की निशानदेही पर नगदी एवं चांदी के आभूषण सहित अन्य सामग्री जप्त

आरोपी के मेमोरेंडम कथन एवं निशानदेही के आधार पर उसके निवास से चोरी की बचत नगदी रकम 1,49,080 रुपये तथा चोरी के पैसों से खरीदे गए चांदी के एक जोड़ी लच्छा, कीमत लगभग 1,32,000 रुपये, जप्त किए गए।

इसके अतिरिक्त वारदात में प्रयुक्त नीले रंग की बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 ED 7263, कीमत लगभग 15,000 रुपये, सिम लगा रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन, कीमत लगभग 5,000 रुपये तथा सेंधमारी में प्रयुक्त लोहे का सब्बल, कीमत लगभग 1,000 रुपये, भी विधिवत जप्त किया गया। वारदात के दौरान आरोपी द्वारा पहने गए कपड़े भी जप्त किए गए हैं।

इस प्रकार चोरी की बचत नगदी, चांदी के आभूषण तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन एवं लोहे के सब्बल की उपलब्ध अनुमानित कीमत के आधार पर कुल 3,02,080 रुपये की संपत्ति जप्त की गई है। कपड़ों का मूल्य इस राशि में शामिल नहीं है।

आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड की कार्यवाही

प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों एवं विवेचना के आधार पर आरोपी नंद राम श्रीवास को दिनांक 22.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। मामले में अग्रिम विवेचना जारी है।

आरोपी आदतन आपराधिक प्रवृत्ति का है। इसके विरुद्ध पूर्व में कबीरधाम जिला के चौकी बैजलपुर में भी चोरी का मामला दर्ज है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पंडरिया पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में कबीरधाम पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी गणों के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी पंडरिया निरीक्षक श्री अजय सिन्हा व थाना पंडरिया पुलिस, एवं साइबर थाना टीम की सराहनीय भूमिका रही

विज्ञापन
Advertisement

Live

LIVE

ताज़ा खबरें

Live

कब टूटकर गिर पड़े छत का कमजोर हिस्सा, कोई भरोसा नहीं; हादसे का इंतजार कर रहा शिक्षा विभाग बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे, जिम्मेदारों से तत्काल मरम्मत की मांग

पंडरिया बिझौरी - बिझौरी स्कूल के जर्जर स्कूल पर बड़ा सवाल: छत से झड़ रहा प्लास्ट...

Update

कब टूटकर गिर पड़े छत का कमजोर हिस्सा, कोई भरोसा नहीं; हादसे का इंतजार कर रहा शिक्षा विभाग बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे, जिम्मेदारों से तत्काल मरम्मत की मांग

बिझौरी स्कूल के जर्जर स्कूल पर बड़ा सवाल: छत से झड़ रहा प्लास्टर, मासूमों की जिं...

Update

कवर्धा से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी इसका असर पड़ेगा। खबर में दिए गए किराया

कवर्धा से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे शहरों की यात्रा करने वाले...

Live

कवर्धा से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी इसका असर पड़ेगा। खबर में दिए गए किराया

छत्तीसगढ़ कवर्धा न्यूज़ -कवर्धा से रायपुर और बिलासपुर जाने वालों को भी देना होगा ज...

श्री दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता

श्री दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता

प्रधान सम्पादक - श्री दिगवेंद्र कुमार गुप्ता

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें