थाना - पांडातराई, जिला - कबीरधाम (छत्तीसगढ़)
दिनांक – 22.10.2026
पांडातराई पुलिस की जुआ एवं अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध कार्यवाही।
जुआ खेलते 08 आरोपी पकड़े गए, 7,700/- रुपये नकद एवं 52 पत्ती ताश जप्त।
अवैध शराब बिक्री करते एक आरोपी पकड़ा गया, 3,600 मिलीलीटर शराब सहित बिक्री रकम जब्त।
कबीरधाम पुलिस द्वारा जिले में जुआ, अवैध शराब बिक्री एवं अन्य अवैधानिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना पांडातराई पुलिस द्वारा अलग-अलग प्रकरणों में जुआ खेलने वाले 08 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए एक अन्य आरोपी को अवैध रूप से शराब बिक्री करते पकड़ा गया है।
जुआ खेलने वाले 08 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही
थाना पांडातराई पुलिस द्वारा ग्राम खुरमुंदा स्थित खार में रुपये-पैसों का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से हार-जीत का जुआ खेल रहे 08 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। पुलिस ने मौके से मुकेश चंद्रवंशी निवासी गंडईकला, परमेश्वर साहू निवासी खड़ौदाकला, उत्तम चंद्रवंशी निवासी गंडईकला, दिनेश चंद्रवंशी निवासी कुसुमघटा, मधुसूदन यादव निवासी कुसुमघटा, मिथलेश साहू निवासी गंडईकला, ज्ञानिक साहू निवासी गंडईकला एवं पप्पू चंद्रवंशी निवासी बोईरकछरा को पकड़ा।
आरोपियों के कब्जे से 7,700/- रुपये नकद एवं 52 पत्ती ताश जब्त की गई। प्रकरण में अपराध क्रमांक 178/2026, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध कार्यवाही, एक आरोपी गिरफ्तार
इसी क्रम में दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को ग्राम खरहट्टा मेन रोड पर दुकान के सामने अवैध रूप से शराब बिक्री किए जाने के मामले में थाना पांडातराई पुलिस ने कार्यवाही की। पुलिस ने आरोपी जितेन्द्र चंद्रवंशी, पिता रामशरण चंद्रवंशी, उम्र 32 वर्ष, निवासी गंडईकला, थाना पांडातराई को शराब अपने कब्जे में रखकर बिक्री करते पाए जाने पर पकड़ा।
पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से 3,600 मिलीलीटर शराब, जिसकी कीमत 1,600/- रुपये बताई गई है, तथा शराब बिक्री की रकम 100/- रुपये जब्त की गई। प्रकरण में थाना पांडातराई में अपराध क्रमांक 180/2026, धारा 34(1)(ख) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक श्री कमलाकांत शुक्ला के नेतृत्व में थाना पांडातराई पुलिस द्वारा जुआ, अवैध शराब बिक्री एवं अन्य अवैधानिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर कार्यवाही की जा रही है। कबीरधाम पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी।