पंडरिया JSKB शाखा प्रबंधक तौकीर मोहम्मद खान का तबादला, भेजे गए कुकदूर
* विधायक श्रीमती भावना बोहरा की त्वरित पहल पर हुई बड़ी कार्रवाई, सहकारी समिति कर्मचारियों की मांग पूरी
* कर्मचारियों में हर्ष का माहौल, सजग विधायक महोदया का जताया सहृदय आभार
पंडरिया (कबीरधाम)। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक (JSKB) शाखा पंडरिया के वर्तमान शाखा प्रबंधक तौकीर मोहम्मद खान का स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से कर दिया गया है। कर्मचारियों के कड़े विरोध और शिकायतों के बाद बैंक प्रशासन ने उन्हें पंडरिया से हटाकर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा कुकदूर पदस्थ किया है। इस कार्रवाई के बाद से ब्लॉक के सहकारी समिति कर्मचारियों में उत्साह की लहर है।विगत दिनों पंडरिया ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली समस्त अधीनस्थ सहकारी समितियों के प्रभारियों एवं कर्मचारियों ने एकजुट होकर वर्तमान शाखा प्रबंधक तौकीर मोहम्मद खान की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए थे। कर्मचारियों का आरोप था कि प्रबंधक की कार्यप्रणाली से विभागीय कार्यों, समितियों के सुचारू संचालन और कर्मचारी हितों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा था। व्यवस्था से परेशान होकर समस्त कर्मचारियों ने लामबंद होकर स्थानांतरण की मांग को लेकर पंडरिया विधानसभा की सजग एवं लोकप्रिय विधायक माननीय श्रीमती भावना बोहरा जी से मुलाकात की थी और उन्हें एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा था।विधायक की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई रंग लाईक्षेत्र के जनमुद्दों को लेकर सदैव तत्पर रहने वाली उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी ने इस संवेदनशील मामले को तत्काल संज्ञान में लिया। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं और उनकी जायज मांग को उचित ठहराते हुए बैंक प्रबंधन के उच्च अधिकारियों को आवश्यक और न्यायसंगत कार्रवाई करने हेतु कड़े निर्देश दिए। विधायक महोदया के इसी त्वरित हस्तक्षेप और कड़े रुख के परिपालन में बैंक प्रशासन ने प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए तौकीर मोहम्मद खान को पंडरिया शाखा से हटाकर कुकदूर स्थानांतरित करने का आदेश जारी कर दिया।समस्त कर्मचारियों ने विधायक महोदया के प्रति जताया धन्यवादप्रबंधक के हटने और स्थानांतरण आदेश जारी होने पर पंडरिया विधानसभा के समस्त सहकारी समिति कर्मचारियों और पदाधिकारियों में भारी हर्ष व्याप्त है। कर्मचारियों का कहना है कि यह सामूहिक एकता और सही नेतृत्व पर विश्वास की जीत है। त्वरित न्याय और जनहित में कड़ा फैसला सुनिश्चित कराने के लिए पंडरिया ब्लॉक के सभी सहकारी समिति कर्मचारियों ने माननीय विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।द्वारा:समस्त सहकारी समिति कर्मचारी एवं पदाधिकारीब्लॉक - पंडरिया, जिला - कबीरधाम (छ.ग.