Tue, 27 Oct 2026 | 07:00:17 PM
ई-पेपर
Loksevak Mirror
Breaking News Exclusive
872 छापेमारी में 610 आपराधिक प्रकरण दर्ज, 18.38 लाख रुपये से अधिक की सामग्री जब्त दुकान का ताला तोड़कर नगदी एवं किराना दुकान की अन्य सामग्री सहित कुल 60,000/- रुपये की संपत्ति की गई थी चोरी। श्रम कार्ड एवं आधार कार्ड की जानकारी में विषमता होने पर कराएं ई-केवाईसी कलेक्टोरेट परिसर स्थित सेवा सेतु केंद्र से मिली सुविधा अज्ञात मानव सिर का पुराना कंकाल, पंडरिया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया। बालाघाट जिले के दोनों आरोपियों से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद, वारदात में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल भी लोहारा पुलिस ने किया जप्त। महंगाई की मार झेल रहे स्कूली एवं कॉलेज के विद्यार्थियों को राहत देने के लिए निःशुल्क बस सेवा शुरू करने की मांग 10वीं, 12वीं, स्नातक एवं आईटीआई उत्तीर्ण 157 पदों पर होगी भर्ती पंडरिया की दमकल गाड़ी खराब, कवर्धा से मदद पहुंचने तक जल चुकी थी गन्ने की फसल, अग्निशमन व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल विधायक श्रीमती भावना बोहरा की त्वरित पहल पर हुई बड़ी कार्रवाई, सहकारी समिति कर्मचारियों की मांग पूरी 872 छापेमारी में 610 आपराधिक प्रकरण दर्ज, 18.38 लाख रुपये से अधिक की सामग्री जब्त दुकान का ताला तोड़कर नगदी एवं किराना दुकान की अन्य सामग्री सहित कुल 60,000/- रुपये की संपत्ति की गई थी चोरी। श्रम कार्ड एवं आधार कार्ड की जानकारी में विषमता होने पर कराएं ई-केवाईसी कलेक्टोरेट परिसर स्थित सेवा सेतु केंद्र से मिली सुविधा अज्ञात मानव सिर का पुराना कंकाल, पंडरिया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया। बालाघाट जिले के दोनों आरोपियों से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद, वारदात में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल भी लोहारा पुलिस ने किया जप्त। महंगाई की मार झेल रहे स्कूली एवं कॉलेज के विद्यार्थियों को राहत देने के लिए निःशुल्क बस सेवा शुरू करने की मांग 10वीं, 12वीं, स्नातक एवं आईटीआई उत्तीर्ण 157 पदों पर होगी भर्ती पंडरिया की दमकल गाड़ी खराब, कवर्धा से मदद पहुंचने तक जल चुकी थी गन्ने की फसल, अग्निशमन व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल विधायक श्रीमती भावना बोहरा की त्वरित पहल पर हुई बड़ी कार्रवाई, सहकारी समिति कर्मचारियों की मांग पूरी
लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता

कवर्धा न्यूज़-02 लाख 13 हजार रुपये नगद, 52 पत्ती ताश एवं : कबीरधाम पुलिस की जुआ-सट्टा के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करपात्री चौक स्थित मकान में संचालित जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, 04

शेयर करें:

जिला – कबीरधाम

दिनांक – 28.05.2026

Advertisement

प्रेस विज्ञप्ति

कबीरधाम पुलिस की जुआ-सट्टा के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करपात्री चौक स्थित मकान में संचालित जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, 04 जुआरी गिरफ्तार

02 लाख 13 हजार रुपये नगद, 52 पत्ती ताश एवं 04 मोबाइल फोन बरामद

जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से कबीरधाम पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) के निर्देशन में जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि अवैध जुआ-सट्टा संचालित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल तथा अमित पटेल के मार्गदर्शन में साइबर सेल एवं थाना कोतवाली कवर्धा की संयुक्त टीम द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यवाही को अंजाम दिया गया। इसी क्रम में पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कवर्धा शहर के करपात्री चौक के पास स्थित प्रवीण वैष्णव के मकान में बड़े स्तर पर जुए का फड़ संचालित किया जा रहा है, जहां कई व्यक्ति ताश-पत्ती के माध्यम से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कवर्धा आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण एवं उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में तत्काल विशेष पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए दबिश दी गई। पुलिस टीम को देखकर कुछ व्यक्ति मौके से भाग निकले, वहीं मौके पर 04 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया।

पुलिस द्वारा मौके की विधिवत तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से कुल 2,13,000/- रुपये नगद राशि, 52 पत्ती ताश एवं 04 मोबाइल फोन बरामद किया गया। जब्त सामग्री को विधिवत कब्जे पुलिस में लेकर आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है। जुआ खेलने के लिए स्थान उपलब्ध कराने एवं जुआ संचालन में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी पृथक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम निम्नानुसार हैं –

1. सम्मी केशरवानी

2. आकाश शिवहरे

3. रोहित जांगड़े

4. रामचरण साहू

कबीरधाम पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब, नशे एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध सख्त अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में साइबर थाना प्रभारी उमाशंकर राठौर, थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश कश्यप सहित साइबर सेल एवं थाना कोतवाली के पुलिस अधिकारियों एवं जवानों का विशेष योगदान रहा।

विज्ञापन
Advertisement

Live

LIVE

ताज़ा खबरें

Live

कब टूटकर गिर पड़े छत का कमजोर हिस्सा, कोई भरोसा नहीं; हादसे का इंतजार कर रहा शिक्षा विभाग बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे, जिम्मेदारों से तत्काल मरम्मत की मांग

पंडरिया बिझौरी - बिझौरी स्कूल के जर्जर स्कूल पर बड़ा सवाल: छत से झड़ रहा प्लास्ट...

Update

कब टूटकर गिर पड़े छत का कमजोर हिस्सा, कोई भरोसा नहीं; हादसे का इंतजार कर रहा शिक्षा विभाग बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे, जिम्मेदारों से तत्काल मरम्मत की मांग

बिझौरी स्कूल के जर्जर स्कूल पर बड़ा सवाल: छत से झड़ रहा प्लास्टर, मासूमों की जिं...

Update

कवर्धा से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी इसका असर पड़ेगा। खबर में दिए गए किराया

कवर्धा से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे शहरों की यात्रा करने वाले...

Live

कवर्धा से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी इसका असर पड़ेगा। खबर में दिए गए किराया

छत्तीसगढ़ कवर्धा न्यूज़ -कवर्धा से रायपुर और बिलासपुर जाने वालों को भी देना होगा ज...

श्री दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता

श्री दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता

प्रधान सम्पादक - श्री दिगवेंद्र कुमार गुप्ता

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें