Tue, 27 Oct 2026 | 06:51:10 PM
ई-पेपर
Loksevak Mirror
Breaking News Exclusive
872 छापेमारी में 610 आपराधिक प्रकरण दर्ज, 18.38 लाख रुपये से अधिक की सामग्री जब्त दुकान का ताला तोड़कर नगदी एवं किराना दुकान की अन्य सामग्री सहित कुल 60,000/- रुपये की संपत्ति की गई थी चोरी। श्रम कार्ड एवं आधार कार्ड की जानकारी में विषमता होने पर कराएं ई-केवाईसी कलेक्टोरेट परिसर स्थित सेवा सेतु केंद्र से मिली सुविधा अज्ञात मानव सिर का पुराना कंकाल, पंडरिया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया। बालाघाट जिले के दोनों आरोपियों से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद, वारदात में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल भी लोहारा पुलिस ने किया जप्त। महंगाई की मार झेल रहे स्कूली एवं कॉलेज के विद्यार्थियों को राहत देने के लिए निःशुल्क बस सेवा शुरू करने की मांग 10वीं, 12वीं, स्नातक एवं आईटीआई उत्तीर्ण 157 पदों पर होगी भर्ती पंडरिया की दमकल गाड़ी खराब, कवर्धा से मदद पहुंचने तक जल चुकी थी गन्ने की फसल, अग्निशमन व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल विधायक श्रीमती भावना बोहरा की त्वरित पहल पर हुई बड़ी कार्रवाई, सहकारी समिति कर्मचारियों की मांग पूरी 872 छापेमारी में 610 आपराधिक प्रकरण दर्ज, 18.38 लाख रुपये से अधिक की सामग्री जब्त दुकान का ताला तोड़कर नगदी एवं किराना दुकान की अन्य सामग्री सहित कुल 60,000/- रुपये की संपत्ति की गई थी चोरी। श्रम कार्ड एवं आधार कार्ड की जानकारी में विषमता होने पर कराएं ई-केवाईसी कलेक्टोरेट परिसर स्थित सेवा सेतु केंद्र से मिली सुविधा अज्ञात मानव सिर का पुराना कंकाल, पंडरिया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया। बालाघाट जिले के दोनों आरोपियों से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद, वारदात में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल भी लोहारा पुलिस ने किया जप्त। महंगाई की मार झेल रहे स्कूली एवं कॉलेज के विद्यार्थियों को राहत देने के लिए निःशुल्क बस सेवा शुरू करने की मांग 10वीं, 12वीं, स्नातक एवं आईटीआई उत्तीर्ण 157 पदों पर होगी भर्ती पंडरिया की दमकल गाड़ी खराब, कवर्धा से मदद पहुंचने तक जल चुकी थी गन्ने की फसल, अग्निशमन व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल विधायक श्रीमती भावना बोहरा की त्वरित पहल पर हुई बड़ी कार्रवाई, सहकारी समिति कर्मचारियों की मांग पूरी
लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता

सहसपुर लोहरा -थाना सहसपुर लोहारा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, किराना दुकान में हुई चोरी के प्रकरण में : दुकान का ताला तोड़कर नगदी एवं किराना दुकान की अन्य सामग्री सहित कुल 60,000/- रुपये की संपत्ति की गई थी चोरी।

शेयर करें:

दिनांक – 27.10.2026

थाना – सहसपुर लोहारा, जिला – कबीरधाम (छत्तीसगढ़)।

Advertisement

थाना सहसपुर लोहारा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, किराना दुकान में हुई चोरी के प्रकरण में फरार आरोपी अमन निषाद उर्फ गदालू निषाद गिरफ्तार।

दुकान का ताला तोड़कर नगदी एवं किराना दुकान की अन्य सामग्री सहित कुल 60,000/- रुपये की संपत्ति की गई थी चोरी।

प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ एवं विवेचना के आधार पर चोरी गई सामग्री की बरामदगी, फरार आरोपी गिरफ्तार।

कबीरधाम जिला के पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव (भा.पु.से.) के निर्देशन में कबीरधाम पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने तथा चोरी की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों की पतासाजी कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार एवं श्री अमित कुमार पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती अपूर्वा क्षत्रिय के दिशा-निर्देशन में थाना सहसपुर लोहारा पुलिस द्वारा किराना दुकान में हुई चोरी के प्रकरण में फरार आरोपी अमन निषाद उर्फ गदालू निषाद, पिता रज्जू निषाद, उम्र 18 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 27, पिलारी नहर, सिमरनढाबा के पास, कवर्धा, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़) को दिनांक 27.10.2026 को गिरफ्तार किया गया है।

किराना दुकान का ताला तोड़कर नगदी एवं अन्य सामग्री की चोरी

प्रार्थी हमीद खान, पिता मुस्तफा खान, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 09, सहसपुर लोहारा, जिला कबीरधाम ने थाना सहसपुर लोहारा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक- 26.08.2026 की रात्रि लगभग 21:00 बजे से दिनांक 27.08.2026 की सुबह लगभग 07:00 बजे के मध्य अज्ञात आरोपी द्वारा उसकी किराना दुकान का ताला तोड़कर दुकान में रखी नगदी रकम 10,000/- रुपये एवं दुकान की अन्य सामग्री चोरी कर ली गई। चोरी गई नगदी एवं सामग्री की कुल कीमत लगभग 60,000/- रुपये थी।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सहसपुर लोहारा में अपराध क्रमांक 132/2026, धारा 305, 331(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान चोरी गई सामग्री की बरामदगी

विवेचना के दौरान चौकी पोड़ी, थाना बोडला के अपराध क्रमांक 90/2026, धारा 305(2), 331(4) बी.एन.एस. के प्रकरण में संदेही रवि सारथी के मेमोरेंडम कथन में थाना सहसपुर लोहारा के अपराध क्रमांक 132/2026 में भी चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार करने तथा चोरी की नगदी रकम एवं दुकान की सामग्री को कवर्धा निवासी राजूदास कांटले एवं सोहेल खान के पास बेचने की जानकारी दी गई।

आरोपी रवि सारथी की निशानदेही पर राजूदास कांटले के पेश करने पर दुकान से चोरी गई सामग्री जप्त की गई। विवेचना के दौरान प्रकरण में आरोपी रिंकू साहू, पिता नरेश साहू, उम्र 18 वर्ष, निवासी नया बस स्टैण्ड, जुनवानी रोड, कवर्धा तथा रवि सारथी, पिता घुया सारथी, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 27, नवीन बाजार, कवर्धा को गिरफ्तार किया गया। अन्य संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध भी उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्यवाही की गई।

फरार आरोपी अमन निषाद उर्फ गदालू निषाद गिरफ्तार

प्रकरण में एक अन्य आरोपी अमन निषाद उर्फ गदालू निषाद, पिता रज्जू निषाद, उम्र 18 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 27, पिलारी नहर, सिमरनढाबा के पास, कवर्धा, जिला कबीरधाम फरार था। थाना सहसपुर लोहारा पुलिस द्वारा आरोपी की पतासाजी कर दिनांक- 27.10.2026 को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही

प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध धारा 305, 331(4), 3(5), 317(2) एवं 317(5) बीएनएस के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की गई है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है।

उक्त कार्यवाही में जिले के वरिष्ठ अधिकारीगणों के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी साहसपुर लोहारा निरीक्षक श्री मनीष मिश्रा के कुशल नेतृत्व में थाना साहसपुर लोहरा पुलिस टीम का सराहनीय भूमिका रही

विज्ञापन
Advertisement

Live

LIVE

ताज़ा खबरें

Live

कब टूटकर गिर पड़े छत का कमजोर हिस्सा, कोई भरोसा नहीं; हादसे का इंतजार कर रहा शिक्षा विभाग बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे, जिम्मेदारों से तत्काल मरम्मत की मांग

पंडरिया बिझौरी - बिझौरी स्कूल के जर्जर स्कूल पर बड़ा सवाल: छत से झड़ रहा प्लास्ट...

Update

कब टूटकर गिर पड़े छत का कमजोर हिस्सा, कोई भरोसा नहीं; हादसे का इंतजार कर रहा शिक्षा विभाग बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे, जिम्मेदारों से तत्काल मरम्मत की मांग

बिझौरी स्कूल के जर्जर स्कूल पर बड़ा सवाल: छत से झड़ रहा प्लास्टर, मासूमों की जिं...

Update

कवर्धा से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी इसका असर पड़ेगा। खबर में दिए गए किराया

कवर्धा से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे शहरों की यात्रा करने वाले...

Live

कवर्धा से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी इसका असर पड़ेगा। खबर में दिए गए किराया

छत्तीसगढ़ कवर्धा न्यूज़ -कवर्धा से रायपुर और बिलासपुर जाने वालों को भी देना होगा ज...

श्री दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता

श्री दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता

प्रधान सम्पादक - श्री दिगवेंद्र कुमार गुप्ता

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें