ग्राम केशलमरा में नई बोर खनन कार्य से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
ग्राम पंचायत केशलमरा के लोकप्रिय एवं जनहितैषी ( सरपंच लक्ष्मण चंद्राकर ) द्वारा गांव में लगातार बढ़ रही पानी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उत्तम कोटवार जी के घर के पास नए बोर खनन कार्य का सफलतापूर्वक निर्माण कराया गया। इस सराहनीय पहल से गांव के आम नागरिकों, पशु-पक्षियों एवं अन्य जीव-जंतुओं को पानी की समस्या से काफी राहत मिली है।
गर्मी के मौसम में पानी की कमी से जूझ रहे ग्रामीणों के लिए यह कार्य किसी वरदान से कम नहीं है। सरपंच जी ने ग्रामीणों की आवश्यकता को समझते हुए त्वरित निर्णय लेकर जनहित में यह महत्वपूर्ण कार्य कराया, जिसकी पूरे गांव में प्रशंसा हो रही है।
इस अवसर पर वरिष्ठ गुरुजी शेष नारायण चंद्राकर, रिपुषुधन जी, उपसरपंच प्रमोद चंद्राकर, पंच कोमल चंद्राकर , बिंदु चंद्राकर , संत राम चंद्राकर , अश्वनी चंद्राकर , दिनेश चंद्राकर एवं समस्त ग्रामवासी केशलमरा उपस्थित रहे।
ग्रामवासियों ने सरपंच लक्ष्मण चंद्राकर के इस जनकल्याणकारी कार्य के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद प्रेषित किया तथा उनके उज्ज्वल नेतृत्व की सराहना की।