भाजपा सरकार का असली चेहरा अब खुलकर सामने आ चुका है।
पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को भोरमदेव जंगल सफारी के शुभारंभ कार्यक्रम से दूर रखना सिर्फ एक व्यक्ति का अपमान नहीं है यह पूरे प्रदेश की महिलाओं का अपमान है।
जब अपनी ही पार्टी की महिला विधायक को मंच से दूर किया जाता है तो भाजपा का महिला सम्मान का नारा सिर्फ दिखावा और ढोंग साबित होता है।
भाजपा में गुटबाजी इतनी हावी हो चुकी है कि जनप्रतिनिधियों का सम्मान भी कुर्बान किया जा रहा है एक महिला विधायक को जानबूझकर अपमानित किया जा रहा है क्या सत्ता का अहंकार इतना बढ़ गया है कि लोकतंत्र की मर्यादा ही भूल गए हैं
भावना बोहरा जी को कार्यक्रम से दूर रखने की साजिश किसके इशारे पर हुई यह सिर्फ भावना बोहरा जी की लड़ाई नहीं है यह हर उस महिला की आवाज है जिसे सत्ता के घमंड में दबाने की कोशिश की जा रही है।
महिला_सम्मान_या_अपमान
भाजपा_की_गुटबाजी
लोकतंत्र_का_अपमान