Logo
Breaking News Exclusive
सुशासन तिहार 2026: ग्राम सुकली में आयोजित हुआ समाधान शिविर सुशासन तिहार 2026 में मनीषा पटेल की समस्या का हुआ समाधान राशनकार्ड बनने से अब मिलेगा खाद्यान्न योजना का लाभ गाँधी मैदान से चोरी हुई आर्टिका वाहन बरामद, आरोपी गिरफ्ता समधी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डण्डा जप्त ग्राम केशलमरा में नई बोर खनन कार्य से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत थाना चिल्फी क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार माता कौशल्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की पीपल के पेड़ तले खाट पर बैठकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद: समस्याएं सुनीं और मौके पर दिए समाधान के निर्देश मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न पेट्रोल पंपों पर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के लिए अधिकारियों की तैनाती सुशासन तिहार 2026: ग्राम सुकली में आयोजित हुआ समाधान शिविर सुशासन तिहार 2026 में मनीषा पटेल की समस्या का हुआ समाधान राशनकार्ड बनने से अब मिलेगा खाद्यान्न योजना का लाभ गाँधी मैदान से चोरी हुई आर्टिका वाहन बरामद, आरोपी गिरफ्ता समधी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डण्डा जप्त ग्राम केशलमरा में नई बोर खनन कार्य से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत थाना चिल्फी क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार माता कौशल्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की पीपल के पेड़ तले खाट पर बैठकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद: समस्याएं सुनीं और मौके पर दिए समाधान के निर्देश मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न पेट्रोल पंपों पर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के लिए अधिकारियों की तैनाती

सूचना

लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता
लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा
लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता
लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा

कवर्धा न्यूज़ -कलेक्टर ने नागरिकों से स्व-गणना में शामिल : कबीरधाम जिले में स्व-गणना प्रक्रिया शुरू, कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने स्वयं भरा जनगणना पत्रक

Share:

कबीरधाम जिले में स्व-गणना प्रक्रिया शुरू, कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने स्वयं भरा जनगणना पत्रक

Advertisement

कलेक्टर ने नागरिकों से स्व-गणना में शामिल होने की अपील की

कवर्धा 20 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ राज्य में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 01 मई से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। इसके पूर्व स्व-गणना की प्रक्रिया 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक संचालित की जा रही है। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने स्वगणना के माध्यम से स्वयं जनगणना में रजिस्टर किया है। कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्व-गणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं और सही एवं पूर्ण जानकारी दर्ज कर जनगणना कार्य को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें। अपर कलेक्टर व जिला नोडल जनगणना श्री नरेन्द्र पैकरा ने भी स्व-गणना में रजिस्टर किया।

उन्होंने बताया कि नागरिक निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल ीजजचेरूध्ध्ेम.बमदेने.हवअ.पदध् पर जाकर अपने परिवार एवं मकान से संबंधित जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। स्व-गणना के दौरान दर्ज की गई जानकारी को सबमिट करने से पहले संशोधित किया जा सकता है, लेकिन एक बार जानकारी सबमिट होने के बाद उसमें कोई परिवर्तन संभव नहीं होगा। स्व-गणना पूर्ण करने वाले प्रत्येक परिवार को एक विशेष स्व-गणना आईडी प्रदान की जाएगी, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक होगा। 01 मई से 30 मई 2026 के बीच जब प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी का सत्यापन करेंगे, तब संबंधित परिवारों को यह आईडी साझा करनी होगी। इसके आधार पर प्रगणक दर्ज जानकारी की पुष्टि कर उसे अंतिम रूप देंगे। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए जनगणना विभाग द्वारा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1855 जारी किया गया है।

Advertisement

इस बार जनगणना को अधिक सरल और सहभागी बनाने के उद्देश्य से स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की सुविधा भी प्रदान की गई है। 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 के बीच इच्छुक नागरिक निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार एवं आवास से संबंधित जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। स्व-गणना करने वाले परिवारों को एक विशेष सेल्फ-एन्यूमरेशन आईडी प्रदान की जाएगी, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक होगा तथा प्रगणक के घर पहुंचने पर इसी आईडी के माध्यम से जानकारी का सत्यापन किया जाएगा।

जनगणना के दौरान भवन की संख्या, प्रकार, उपयोग, निर्माण की स्थिति (कच्चा, पक्का या अर्ध-पक्का), परिवारों की संख्या तथा पेयजल, शौचालय, बिजली, रसोई गैस एवं इंटरनेट जैसी बुनियादी सुविधाओं से संबंधित जानकारी एकत्रित की जाएगी, जो सामाजिक-आर्थिक योजनाओं एवं आधारभूत विकास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। निर्धारित अवधि में अधिकृत प्रगणक पहचान पत्र के साथ घर-घर पहुंचकर जानकारी एकत्रित करेंगे, ऐसे में नागरिकों से अपील की गई है कि वे सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं तथा स्व-गणना करने वाले परिवार अपनी आईडी अवश्य साझा करें। जनगणना के दौरान एकत्रित सभी जानकारियां पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी और उनका उपयोग केवल सांख्यिकीय एवं नीतिगत उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। कलेक्टर ने नागरिकों से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील करते हुए कहा है कि सटीक आंकड़े ही योजनाओं को प्रभावी बनाते हैं और विकास को सही दिशा देते हैं।

30 अप्रैल तक चलेगी प्रक्रिया

छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के अंतर्गत स्वगणना की प्रक्रिया 16 अप्रैल से प्रारंभ हो गई है, जो आगामी 30 अप्रैल तक चलेगी। स्वगणना के लिए नागरिक आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी आवश्यक जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर के माध्यम से पंजीयन कर आसानी से प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। इस पोर्टल में सुबह 06 बजे से रात्रि 12 बजे तक स्वगणना की जानकारी भरी जा सकती है। एक घर से एक ही मोबाइल नंबर से जानकारी भरने के निर्देश दिए गए हैं। पोर्टल में पंजीयन के पश्चात नागरिकों को विशेष सेल्फ इन्यूमेरेशन आईडी प्राप्त होगी जिसे संभालकर रखना होगा। स्वगणना की पूरी प्रक्रिया कैसे पूर्ण करनी है, इससे सम्बन्धित ट्यूटोरियल वीडियो, फ्लो चार्ट सभी जानकारियां उक्त पोर्टल के मेनू पर क्लिक कर आसानी से देखी का सकती है। प्रशासन द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाते हुए स्वगणना में सक्रिय रूप से भाग लें और सटीक एवं अद्यतन आंकड़ों के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement