🚨 संगठनात्मक आदेश 🚨
एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ जी एवं प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय जी के आदेशानुसार तथा जिला अध्यक्ष शितेश चन्द्रवंशी जी के मार्गदर्शन में एनएसयूआई के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं छात्र साथियों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 14 मई 2026 (गुरुवार) को नीट पेपर लीक के विरोध में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
नीट प्रश्नपत्र में 600 अंकों के प्रश्न हूबहू वायरल पेपर से मेल खाते पाए गए हैं। यहां तक कि प्रश्नों के विकल्प भी उसी क्रम में हैं। यह देश के लाखों छात्रों के भविष्य के साथ गंभीर अन्याय है।
📍 कलेक्टर महोदय को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
📌 स्थान: कांग्रेस भवन, कवर्धा
🕑 समय: दोपहर 2:00 बजे
📅 दिनांक: 14 मई 2026 (गुरुवार)
✊ आप सभी जिला, विधानसभा एवं ब्लॉक एनएसयूआई कबीरधाम के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं छात्र साथी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आंदोलन को सफल बनाएं।
विनीत
जिला, विधानसभा एवं ब्लॉक एनएसयूआई कबीरधाम