Tue, 27 Oct 2026 | 03:39:12 AM
ई-पेपर
Loksevak Mirror
Breaking News Exclusive
श्रम कार्ड एवं आधार कार्ड की जानकारी में विषमता होने पर कराएं ई-केवाईसी कलेक्टोरेट परिसर स्थित सेवा सेतु केंद्र से मिली सुविधा अज्ञात मानव सिर का पुराना कंकाल, पंडरिया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया। बालाघाट जिले के दोनों आरोपियों से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद, वारदात में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल भी लोहारा पुलिस ने किया जप्त। महंगाई की मार झेल रहे स्कूली एवं कॉलेज के विद्यार्थियों को राहत देने के लिए निःशुल्क बस सेवा शुरू करने की मांग 10वीं, 12वीं, स्नातक एवं आईटीआई उत्तीर्ण 157 पदों पर होगी भर्ती पंडरिया की दमकल गाड़ी खराब, कवर्धा से मदद पहुंचने तक जल चुकी थी गन्ने की फसल, अग्निशमन व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल विधायक श्रीमती भावना बोहरा की त्वरित पहल पर हुई बड़ी कार्रवाई, सहकारी समिति कर्मचारियों की मांग पूरी सी.सी.टी.वी. फुटेज, तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पंडरिया पुलिस ने आरोपी तक पहुंचकर किया चोरी का खुलासा। जुआ फड़ से नगद रकम, 52 नग ताश पत्ती एवं बोरी का फट्टा जप्त, आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत अपराध दर्ज। श्रम कार्ड एवं आधार कार्ड की जानकारी में विषमता होने पर कराएं ई-केवाईसी कलेक्टोरेट परिसर स्थित सेवा सेतु केंद्र से मिली सुविधा अज्ञात मानव सिर का पुराना कंकाल, पंडरिया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया। बालाघाट जिले के दोनों आरोपियों से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद, वारदात में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल भी लोहारा पुलिस ने किया जप्त। महंगाई की मार झेल रहे स्कूली एवं कॉलेज के विद्यार्थियों को राहत देने के लिए निःशुल्क बस सेवा शुरू करने की मांग 10वीं, 12वीं, स्नातक एवं आईटीआई उत्तीर्ण 157 पदों पर होगी भर्ती पंडरिया की दमकल गाड़ी खराब, कवर्धा से मदद पहुंचने तक जल चुकी थी गन्ने की फसल, अग्निशमन व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल विधायक श्रीमती भावना बोहरा की त्वरित पहल पर हुई बड़ी कार्रवाई, सहकारी समिति कर्मचारियों की मांग पूरी सी.सी.टी.वी. फुटेज, तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पंडरिया पुलिस ने आरोपी तक पहुंचकर किया चोरी का खुलासा। जुआ फड़ से नगद रकम, 52 नग ताश पत्ती एवं बोरी का फट्टा जप्त, आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत अपराध दर्ज।
सूचना- लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता
लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा

सहसपुर लोहरा -थाना सहसपुर लोहारा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, घर एवं किराना दुकान में हुई चोरी का खुल : बालाघाट जिले के दोनों आरोपियों से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद, वारदात में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल भी लोहारा पुलिस ने किया जप्त।

शेयर करें:

दिनांक – 24.10.2026

थाना – सहसपुर लोहारा, जिला – कबीरधाम (छत्तीसगढ़)।

Advertisement

थाना सहसपुर लोहारा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, घर एवं किराना दुकान में हुई चोरी का खुलासा कर मध्यप्रदेश के दो अत्यंत शातिर आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।

बालाघाट जिले के दोनों आरोपियों से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद, वारदात में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल भी लोहारा पुलिस ने किया जप्त।

चोरी के आभूषण एवं वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित कुल- 1,74,000/- रुपये की संपत्ति जप्त।

मध्यप्रदेश के विभिन्न थानों में चोरी एवं आर्म्स एक्ट के 11 प्रकरणों में संलिप्त रहे हैं आरोपी, थाना सहसपुर लोहारा के भी 02 प्रकरणों में हैं आरोपी।

पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव (भा.पु.से.) के निर्देशन में कबीरधाम पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने तथा चोरी की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों की पतासाजी कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार एवं श्री अमित कुमार पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती अपूर्वा क्षत्रिय के दिशा-निर्देशन में थाना सहसपुर लोहारा पुलिस ने ग्राम छोटूपारा में घर एवं किराना दुकान में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के दो शातिर आरोपियों (1) राकेश कुसरे, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम अकलपुर, थाना मलाजखंड, जिला बालाघाट (मध्यप्रदेश) तथा (2) अमर मरकाम, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम डोंगरिया, थाना बिरसा, जिला बालाघाट (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, अनुमानित कीमत 74,000/- रुपये, तथा वारदात में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल, कीमत लगभग 1,00,000/- रुपये, सहित कुल 1,74,000 रुपये की संपत्ति जप्त की गई है। दोनों आरोपियों को विधिसम्मत कार्यवाही के पश्चात न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

घर एवं किराना दुकान में ताला तोड़कर चोरी की वारदात

प्रार्थी रेवाराम साहू, निवासी ग्राम छोटूपारा एवं किराना व्यवसायी, ने थाना सहसपुर लोहारा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक- 18.10.2026 को ग्राम में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होने के कारण वह अपने घर एवं दुकान में ताला लगाकर कार्यक्रम देखने गया था। रात्रि लगभग 01:30 बजे घर लौटने पर उसने देखा कि घर के सामने के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर कमरे में रखी दोनों गोदरेज अलमारियों के ताले एवं लॉकर टूटे हुए थे तथा सामान बिखरा पड़ा था।

अलमारी में रखी नगदी रकम 5,000/- रुपये, सोने के पत्ती वाले इस्तेमाली लॉकेट 09 नग, जिनकी कीमत लगभग 41,000/- रुपये थी, चांदी का करधन एवं छोटे बच्चे का चांदी का आभूषण, जिनकी कुल कीमत लगभग 25,000/- रुपये थी, गायब मिले। इसके बाद दुकान में जाकर देखने पर वहां का दरवाजा भी खुला मिला तथा काउंटर की दराज में रखी लगभग 3,000/- रुपये की नगदी रकम भी गायब थी। इस प्रकार घर एवं दुकान से कुल 74,000/- रुपये की संपत्ति चोरी की गई थी।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सहसपुर लोहारा में अपराध क्रमांक- 169/2026, धारा 331(4), 305(ए) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

सी.सी.टी.वी. फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंची पुलिस

चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना सहसपुर लोहारा पुलिस द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों के फुटेज का अवलोकन किया गया, साथ ही तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पतासाजी की गई।

पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के संभावित ठिकानों की पहचान कर अलग-अलग टीमें गठित की गईं तथा मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में दबिश दी गई। पुलिस की सतत पतासाजी एवं त्वरित कार्यवाही के परिणामस्वरूप राकेश कुसरे एवं अमर मरकाम को पकड़ने में सफलता मिली। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने ग्राम छोटूपारा में हुई चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए।

चोरी के आभूषण एवं वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त

आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही से चोरी के 09 नग सोने के पत्ती वाले आभूषण, 01 नग चांदी का करधन तथा 01 जोड़ी चांदी की पायल बरामद की गई। चोरी की संपत्ति की अनुमानित कीमत 74,000/- रुपये बताई गई है। इसके अतिरिक्त वारदात में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल, जिसकी कीमत लगभग 1,00,000/- रुपये है, भी जप्त की गई।

इस प्रकार चोरी के सोने-चांदी के आभूषण एवं वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित कुल 1,74,000/- रुपये की संपत्ति जप्त कर विधिवत पुलिस कब्जे में ली गई।

मध्यप्रदेश के विभिन्न थानों में 11 प्रकरणों में संलिप्त रहे हैं आरोपी

गिरफ्तार दोनों आरोपी आदतन आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। उनके विरुद्ध मध्यप्रदेश के विभिन्न थानों में चोरी एवं आर्म्स एक्ट जैसी धाराओं के अंतर्गत कुल 10 प्रकरण दर्ज होने की जानकारी विवेचना के दौरान सामने आई है। इसके अतिरिक्त थाना सहसपुर लोहारा के भी 02 प्रकरणों में उनकी संलिप्तता होना पाया गया है, कुल 11 प्रकरण आरोपियों के विरुद्ध पंजीबद्ध है।

दोनों आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों एवं पूछताछ के आधार पर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय, कबीरधाम के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में लोहारा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सहसपुर लोहारा निरीक्षक श्री मनीष मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक श्री चंद्रकांत तिवारी साइबर थाना, प्रधान आरक्षक क्रमांक 403, आरक्षक क्रमांक 323 चरण पटेल, आरक्षक क्रमांक 473 रवि जायसवाल एवं चालक आरक्षक क्रमांक- 834 बिनेश पोर्ते का विशेष योगदान रहा।

विज्ञापन
Advertisement

Live

LIVE

ताज़ा खबरें

Live

कब टूटकर गिर पड़े छत का कमजोर हिस्सा, कोई भरोसा नहीं; हादसे का इंतजार कर रहा शिक्षा विभाग बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे, जिम्मेदारों से तत्काल मरम्मत की मांग

पंडरिया बिझौरी - बिझौरी स्कूल के जर्जर स्कूल पर बड़ा सवाल: छत से झड़ रहा प्लास्ट...

Update

कब टूटकर गिर पड़े छत का कमजोर हिस्सा, कोई भरोसा नहीं; हादसे का इंतजार कर रहा शिक्षा विभाग बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे, जिम्मेदारों से तत्काल मरम्मत की मांग

बिझौरी स्कूल के जर्जर स्कूल पर बड़ा सवाल: छत से झड़ रहा प्लास्टर, मासूमों की जिं...

Update

कवर्धा से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी इसका असर पड़ेगा। खबर में दिए गए किराया

कवर्धा से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे शहरों की यात्रा करने वाले...

Live

कवर्धा से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी इसका असर पड़ेगा। खबर में दिए गए किराया

छत्तीसगढ़ कवर्धा न्यूज़ -कवर्धा से रायपुर और बिलासपुर जाने वालों को भी देना होगा ज...

श्री दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता

श्री दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता

प्रधान सम्पादक - श्री दिगवेंद्र कुमार गुप्ता

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें