Logo
Breaking News Exclusive
कबीरधाम में मिशन की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न, जिले की आठों तहसीलों के प्रतिनिधियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा छत्तीसगढ़ शासन, सहकारिता विभाग मंत्रालय (महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर) द्वारा प्रशासनिक आधार पर विभाग के अधिकारियों क गांजा बिक्री की रकम और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन सहित कुल 1,35,000/- रुपये का मशरूका पुलिस ने किया जप्त। ग्राम जैतपुरी में तेंदुआ दिखने की सूचना पर डायल 112 की कोतवाली पैंथर 01 टीम ने दिखाई तत्परता। कलेक्टर ने खैरबना में निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लाट एवं सरोधा जलाशय का किया अवलोकन निर्धारित समयावधि में गुणवत्तायु 35 पाव अंग्रेजी शराब एवं परिवहन में इस्तेमाल स्वीप्ट कार सहित कुल 3,04,200/ रुपये को मशरूका पुलिस ने किया जब्त। ग्रामीण रोजगार योजना से मनोहरपुर में बच्चों के सुरक्षित भविष्य की नींव मजबूत स्वर्णा लेडीज ग्रुप के आयोजन में महिलाओं ने बिखेरी संस्कृति और आत्मविश्वास की छटा, कामिनी जोशी रहीं प्रथम गुरुओं के सम्मान से गूंजा दनिया खुर्द, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ भव्य सम्मान शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरदीबान्ध मे शिक्षक दिवस समारोह सम्पन्न कबीरधाम में मिशन की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न, जिले की आठों तहसीलों के प्रतिनिधियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा छत्तीसगढ़ शासन, सहकारिता विभाग मंत्रालय (महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर) द्वारा प्रशासनिक आधार पर विभाग के अधिकारियों क गांजा बिक्री की रकम और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन सहित कुल 1,35,000/- रुपये का मशरूका पुलिस ने किया जप्त। ग्राम जैतपुरी में तेंदुआ दिखने की सूचना पर डायल 112 की कोतवाली पैंथर 01 टीम ने दिखाई तत्परता। कलेक्टर ने खैरबना में निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लाट एवं सरोधा जलाशय का किया अवलोकन निर्धारित समयावधि में गुणवत्तायु 35 पाव अंग्रेजी शराब एवं परिवहन में इस्तेमाल स्वीप्ट कार सहित कुल 3,04,200/ रुपये को मशरूका पुलिस ने किया जब्त। ग्रामीण रोजगार योजना से मनोहरपुर में बच्चों के सुरक्षित भविष्य की नींव मजबूत स्वर्णा लेडीज ग्रुप के आयोजन में महिलाओं ने बिखेरी संस्कृति और आत्मविश्वास की छटा, कामिनी जोशी रहीं प्रथम गुरुओं के सम्मान से गूंजा दनिया खुर्द, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ भव्य सम्मान शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरदीबान्ध मे शिक्षक दिवस समारोह सम्पन्न

सूचना

लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता
लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा
लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता
लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा

पंडरिया में पहली बार तीज उत्सव में सजा पारंपरिक परिधान : स्वर्णा लेडीज ग्रुप के आयोजन में महिलाओं ने बिखेरी संस्कृति और आत्मविश्वास की छटा, कामिनी जोशी रहीं प्रथम

Share:

पंडरिया में पहली बार तीज उत्सव में सजा पारंपरिक परिधान का मंच

स्वर्णा लेडीज ग्रुप के आयोजन में महिलाओं ने बिखेरी संस्कृति और आत्मविश्वास की छटा, कामिनी जोशी रहीं प्रथम

पंडरिया। स्वर्णा लेडीज ग्रुप पंडरिया के तत्वावधान में रविवार को जैन धर्मशाला में तीज उत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। पंडरिया में पहली बार तीज उत्सव के अवसर पर आयोजित पारंपरिक परिधान प्रतियोगिता आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। कार्यक्रम में संगीत, नृत्य एवं मनोरंजक गेम्स के साथ महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. प्रसंगिना साधो, मेडिकल ऑफिसर कुकदुर, डॉ. हीना पारख, संचालक पारख हॉस्पिटल पंडरिया, डॉ. अक्विला कौसर एवं डॉ. जागृति कांत उपस्थित रहीं। वहीं प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में डॉ. अनुश्री पाठक, रायपुर एवं श्रीमती रेनू तिवारी, बेमेतरा विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्णा लेडीज ग्रुप की अध्यक्ष श्रीमती मीनू छाबड़ा के स्वागत उद्बोधन से हुआ। डॉ. प्रसंगिना साधो ने आयोजन के लिए स्वर्णा लेडीज ग्रुप को बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं के लिए इस तरह के आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए। ऐसे आयोजनों से महिलाओं में जागरूकता के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

डॉ. हीना पारख ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं के लिए स्वर्णा लेडीज ग्रुप द्वारा किया जा रहा कार्य समाज में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि जब भी ग्रुप को उनकी आवश्यकता होगी, वे सदैव उनके साथ खड़ी रहेंगी।

रैंप वॉक और प्रश्नोत्तरी ने बढ़ाया रोमांच

पारंपरिक परिधान प्रतियोगिता में रैंप वॉक सहित विभिन्न चरण आयोजित किए गए। प्रश्नोत्तर राउंड में निर्णायकों ने प्रतिभागियों से तीज पर्व एवं भारतीय संस्कृति से जुड़े सवाल पूछे। सभी प्रतिभागियों ने पूरे आत्मविश्वास और आकर्षक पारंपरिक परिधानों के साथ अपनी प्रस्तुति दी।

प्रतियोगिता में श्रीमती कामिनी जोशी ने प्रथम, श्रीमती सरोज तिवारी ने द्वितीय तथा श्रीमती शशि तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं राधिका गुप्ता, निधि श्रीवास्तव एवं सीमा केशरवानी ने भी अपने श्रृंगार और पारंपरिक अंदाज से सभी का मन मोह लिया। विजेताओं को अतिथियों द्वारा आकर्षक उपहार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में मिस समृद्धि शर्मा ने क्लासिकल नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। वहीं मिस रागिनी एवं शिक्षा पाठक की नृत्य प्रस्तुति ने भी खूब तालियां बटोरीं।

गेम्स में भी महिलाओं ने दिखाया उत्साह

उत्सव के दौरान आयोजित मनोरंजक गेम्स में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें श्रीमती आस्था तिवारी प्रथम, श्रीमती सीमा केशरवानी द्वितीय एवं श्रीमती नीलम श्रीवास्तव तृतीय रहीं।

कार्यक्रम का शानदार संचालन श्रीमती उमा पाठक ने किया तथा आभार प्रदर्शन श्रीमती रश्मि श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती गुंचा सलूजा, श्रीमती स्मृति श्रीवास्तव, श्रीमती छाया सिंह ठाकुर, श्रीमती प्रीती लूथरा एवं श्रीमती नीतू भट्ठ सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

स्वर्णा लेडीज ग्रुप का यह आयोजन केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि महिलाओं को अपनी संस्कृति, प्रतिभा और आत्मविश्वास प्रदर्शित करने का मंच देने के साथ महिला जागरूकता और सामाजिक सहभागिता का संदेश भी दे गया।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement