Logo
Breaking News Exclusive
कबीरधाम में मिशन की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न, जिले की आठों तहसीलों के प्रतिनिधियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा छत्तीसगढ़ शासन, सहकारिता विभाग मंत्रालय (महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर) द्वारा प्रशासनिक आधार पर विभाग के अधिकारियों क गांजा बिक्री की रकम और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन सहित कुल 1,35,000/- रुपये का मशरूका पुलिस ने किया जप्त। ग्राम जैतपुरी में तेंदुआ दिखने की सूचना पर डायल 112 की कोतवाली पैंथर 01 टीम ने दिखाई तत्परता। कलेक्टर ने खैरबना में निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लाट एवं सरोधा जलाशय का किया अवलोकन निर्धारित समयावधि में गुणवत्तायु 35 पाव अंग्रेजी शराब एवं परिवहन में इस्तेमाल स्वीप्ट कार सहित कुल 3,04,200/ रुपये को मशरूका पुलिस ने किया जब्त। ग्रामीण रोजगार योजना से मनोहरपुर में बच्चों के सुरक्षित भविष्य की नींव मजबूत स्वर्णा लेडीज ग्रुप के आयोजन में महिलाओं ने बिखेरी संस्कृति और आत्मविश्वास की छटा, कामिनी जोशी रहीं प्रथम गुरुओं के सम्मान से गूंजा दनिया खुर्द, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ भव्य सम्मान शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरदीबान्ध मे शिक्षक दिवस समारोह सम्पन्न कबीरधाम में मिशन की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न, जिले की आठों तहसीलों के प्रतिनिधियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा छत्तीसगढ़ शासन, सहकारिता विभाग मंत्रालय (महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर) द्वारा प्रशासनिक आधार पर विभाग के अधिकारियों क गांजा बिक्री की रकम और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन सहित कुल 1,35,000/- रुपये का मशरूका पुलिस ने किया जप्त। ग्राम जैतपुरी में तेंदुआ दिखने की सूचना पर डायल 112 की कोतवाली पैंथर 01 टीम ने दिखाई तत्परता। कलेक्टर ने खैरबना में निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लाट एवं सरोधा जलाशय का किया अवलोकन निर्धारित समयावधि में गुणवत्तायु 35 पाव अंग्रेजी शराब एवं परिवहन में इस्तेमाल स्वीप्ट कार सहित कुल 3,04,200/ रुपये को मशरूका पुलिस ने किया जब्त। ग्रामीण रोजगार योजना से मनोहरपुर में बच्चों के सुरक्षित भविष्य की नींव मजबूत स्वर्णा लेडीज ग्रुप के आयोजन में महिलाओं ने बिखेरी संस्कृति और आत्मविश्वास की छटा, कामिनी जोशी रहीं प्रथम गुरुओं के सम्मान से गूंजा दनिया खुर्द, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ भव्य सम्मान शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरदीबान्ध मे शिक्षक दिवस समारोह सम्पन्न

सूचना

लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता
लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा
लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता
लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा

कवर्धा न्यूज़ -ग्राम बेंदा दौरा नागरिकों एवं बच्चों से : सामुदायिक पुलिसिंग के तहत पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस) का सुदूर वनांचल ग्राम बेंदा दौरा नागरिकों एवं बच्च

Share:

सामुदायिक पुलिसिंग के तहत पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस) का सुदूर वनांचल ग्राम बेंदा दौरा

नागरिकों एवं बच्चों से की आत्मीय मुलाकात*

कबीरधाम जिले में सामुदायिक पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आमजन से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस) द्वारा लगातार वनांचल एवं दूरस्थ क्षेत्रों का भ्रमण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह सुदूर वनांचल क्षेत्र स्थित ग्राम बेंदा पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीण नागरिकों, महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों से आत्मीय भेंट कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुझावों को सुना।

दौरे के दौरान पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं तथा जनसहयोग से संचालित पुलिस गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ग्रामीणों को पुलिस और जनता के बीच मजबूत विश्वास एवं सहयोग की भावना को बनाए रखने का संदेश दिया तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध सूचना की तत्काल जानकारी पुलिस को देने का आग्रह किया।

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बच्चों से भी संवाद स्थापित किया तथा उन्हें शिक्षा के महत्व, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय जाने, नशे एवं अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं सहयोग ही सुरक्षित और विकसित समाज की सबसे बड़ी ताकत है। दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों तक पहुंचकर नागरिकों से सीधे संवाद करना हमारी प्राथमिकता है। उनकी समस्याओं को समझकर उनका समाधान करना तथा उन्हें सुरक्षा का विश्वास दिलाना पुलिस की जिम्मेदारी है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में ग्राम बेंदा सहित यह क्षेत्र नक्सल प्रभावित रहा है, लेकिन शासन-प्रशासन, सुरक्षा बलों तथा स्थानीय नागरिकों के सहयोग से आज पूरा कबीरधाम जिला नक्सल मुक्त हो चुका है। यह उपलब्धि सभी के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है।

कबीरधाम पुलिस द्वारा आगे भी सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से जिले के दूरस्थ एवं संवेदनशील क्षेत्रों में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके तथा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास का वातावरण और अधिक सुदृढ़ हो।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement