मुंगेली न्यूज़-धनगांव गोसाई में प्रभावित पाइपलाइन की मरम : धनगांव गोसाई में प्रभावित पाइपलाइन की मरम्मत अंतिम चरण में, ग्रामीणों को मिलेगा नियमित एवं शुद्ध पेयजल मुंगेली, 02 जुला
Chief Editor-Digvendra Kumar Gupta / Thu, Jul 2, 2026 / Post views : 82
जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)
समाचार
धनगांव गोसाई में प्रभावित पाइपलाइन की मरम्मत अंतिम चरण में, ग्रामीणों को मिलेगा नियमित एवं शुद्ध पेयजल
मुंगेली, 02 जुलाई 2026// ग्राम धनगांव गोसाई की जल जीवन मिशन योजना को पुनः सुचारु रूप से संचालित करने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने तेजी से कार्य शुरू कर दिया है। विभाग के अनुसार योजना का निर्माण कार्य 1 जनवरी 2023 को पूर्ण होने के बाद नियमित रूप से जलापूर्ति प्रारंभ कर दी गई थी तथा निर्धारित अवधि से भी अधिक समय तक अतिरिक्त जलापूर्ति सुनिश्चित की गई। बाद में ग्राम में सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण, विद्युत पोल स्थापना के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने तथा जलागार के मुख्य द्वार, दरवाजा और क्लोरीनेटर मशीन की चोरी जैसी अप्रत्याशित घटनाओं के कारण योजना प्रभावित हुई। इसके बावजूद विभाग ने स्थिति का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए योजना को पुनर्जीवित करने की कार्यवाही तेज कर दी है।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जनपद पंचायत एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण कर मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण में पाया गया कि ग्राम में सात पावर पंप और तीन हेडपंप उपलब्ध हैं, जिनमें से तीन स्रोत पेयजल योग्य हैं तथा अन्य स्रोतों का उपयोग निस्तारी के लिए किया जा रहा है। विभाग ने स्कूल परिसर स्थित जल स्रोत की सफाई कराकर उसे पुनः उपयोग योग्य बनाया है। पंचायत द्वारा पावर पंप एवं सिंटेक्स टंकी स्थापित कर पेयजल आपूर्ति की जा रही है। एक अन्य स्रोत का भी सुधार कर उसे टंकी से जोड़ दिया गया है, जिसकी टेस्टिंग के बाद नियमित जलापूर्ति प्रारंभ कर दी जाएगी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने बताया कि शेष मरम्मत कार्य पूर्ण होते ही जल जीवन मिशन के अंतर्गत योजना के माध्यम से ग्रामीणों को नियमित, सुरक्षित एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही भविष्य की आवश्यकता को देखते हुए एक नए आर.ओ. प्लांट की स्वीकृति के लिए भी प्रस्ताव भेजा गया है, जिससे ग्रामीणों को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
क्रमांक//07-12 // फोटो 24 से 28
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन