मुंगेली न्यूज़- खराब हैंडपंप की मरम्मत कर 25 परिवारों को : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का त्वरित असर: खराब हैंडपंप की मरम्मत कर 25 परिवारों को मिली पेयजल संकट से राहत मुख्यमंत्री हेल्प
Chief Editor-Digvendra Kumar Gupta / Tue, Jul 7, 2026 / Post views : 102
जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)
समाचार
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का त्वरित असर: खराब हैंडपंप की मरम्मत कर 25 परिवारों को मिली पेयजल संकट से राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी आमजन के भरोसे का मजबूत माध्यम
मुंगेली, 07 जुलाई 2026// मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सुशासन एवं जनसेवा की प्रतिबद्धता को साकार करती मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच बनकर उभर रही है। जिले में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि नागरिकों को शासन की सेवाओं का लाभ बिना किसी विलंब के प्राप्त हो सके। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत पर लोरमी विकासखंड के ग्राम डोंगरिया में मात्र तीन दिनों के भीतर खराब हैंडपंप की मरम्मत कर लगभग 25 परिवारों को पेयजल संकट से राहत दिलाई गई। लोरमी विकासखंड के ग्राम डोंगरिया निवासी श्री भास्कर कुमार ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कर बताया कि वार्ड क्रमांक-02 स्थित सामुदायिक भवन के पास लगा हैंडपंप पिछले तीन दिनों से खराब था। इसके कारण आसपास के लगभग 25 परिवारों को स्वच्छ पेयजल के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
शिकायत प्राप्त होते ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल तकनीकी टीम को मौके पर भेजा। टीम ने हैंडपंप का निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कार्य तेजी से पूरा किया और शिकायत दर्ज होने के मात्र तीन दिनों के भीतर हैंडपंप को पुनः चालू कर दिया। हैंडपंप के सुचारू रूप से शुरू होने के बाद वार्ड के सभी प्रभावित परिवारों को फिर से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने लगा, जिससे उनकी दैनिक जीवन की बड़ी समस्या का समाधान हो गया। श्री भास्कर कुमार ने त्वरित कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, जिला प्रशासन एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 वास्तव में आम नागरिकों की समस्याओं के शीघ्र और प्रभावी समाधान का भरोसेमंद माध्यम बन चुकी है।
क्रमांक//07-43 // फोटो 01
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन