Logo
Breaking News Exclusive
कबीरधाम में मिशन की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न, जिले की आठों तहसीलों के प्रतिनिधियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा छत्तीसगढ़ शासन, सहकारिता विभाग मंत्रालय (महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर) द्वारा प्रशासनिक आधार पर विभाग के अधिकारियों क गांजा बिक्री की रकम और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन सहित कुल 1,35,000/- रुपये का मशरूका पुलिस ने किया जप्त। ग्राम जैतपुरी में तेंदुआ दिखने की सूचना पर डायल 112 की कोतवाली पैंथर 01 टीम ने दिखाई तत्परता। कलेक्टर ने खैरबना में निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लाट एवं सरोधा जलाशय का किया अवलोकन निर्धारित समयावधि में गुणवत्तायु 35 पाव अंग्रेजी शराब एवं परिवहन में इस्तेमाल स्वीप्ट कार सहित कुल 3,04,200/ रुपये को मशरूका पुलिस ने किया जब्त। ग्रामीण रोजगार योजना से मनोहरपुर में बच्चों के सुरक्षित भविष्य की नींव मजबूत स्वर्णा लेडीज ग्रुप के आयोजन में महिलाओं ने बिखेरी संस्कृति और आत्मविश्वास की छटा, कामिनी जोशी रहीं प्रथम गुरुओं के सम्मान से गूंजा दनिया खुर्द, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ भव्य सम्मान शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरदीबान्ध मे शिक्षक दिवस समारोह सम्पन्न कबीरधाम में मिशन की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न, जिले की आठों तहसीलों के प्रतिनिधियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा छत्तीसगढ़ शासन, सहकारिता विभाग मंत्रालय (महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर) द्वारा प्रशासनिक आधार पर विभाग के अधिकारियों क गांजा बिक्री की रकम और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन सहित कुल 1,35,000/- रुपये का मशरूका पुलिस ने किया जप्त। ग्राम जैतपुरी में तेंदुआ दिखने की सूचना पर डायल 112 की कोतवाली पैंथर 01 टीम ने दिखाई तत्परता। कलेक्टर ने खैरबना में निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लाट एवं सरोधा जलाशय का किया अवलोकन निर्धारित समयावधि में गुणवत्तायु 35 पाव अंग्रेजी शराब एवं परिवहन में इस्तेमाल स्वीप्ट कार सहित कुल 3,04,200/ रुपये को मशरूका पुलिस ने किया जब्त। ग्रामीण रोजगार योजना से मनोहरपुर में बच्चों के सुरक्षित भविष्य की नींव मजबूत स्वर्णा लेडीज ग्रुप के आयोजन में महिलाओं ने बिखेरी संस्कृति और आत्मविश्वास की छटा, कामिनी जोशी रहीं प्रथम गुरुओं के सम्मान से गूंजा दनिया खुर्द, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ भव्य सम्मान शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरदीबान्ध मे शिक्षक दिवस समारोह सम्पन्न

सूचना

लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता
लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा
लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता
लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा

मुंगेली न्यूज़ - नेवासपुर स्कूल की बदली तस्वीर जलभराव औ : कलेक्टर के निर्देश पर नेवासपुर स्कूल की बदली तस्वीर जलभराव और कीचड़ की समस्या का मौके पर हुआ समाधान

Share:

कलेक्टर के निर्देश पर नेवासपुर स्कूल की बदली तस्वीर

जलभराव और कीचड़ की समस्या का मौके पर हुआ समाधान

मुंगेली 01 अगस्त 2026/// कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार शनिवार को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नेवासपुर में जलभराव एवं कीचड़ की समस्या के समाधान के लिए जिला पंचायत एवं शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया। जिला शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में विकासखंड शिक्षा अधिकारी, संकुल प्राचार्य एवं संकुल समन्वयक ने विद्यालय पहुंचकर समस्या का जायजा लिया और त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित कराई।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में जलभराव एवं मुख्य प्रवेश द्वार पर फैली कीचड़ की स्थिति को गंभीरता से लिया गया। इस संबंध में ग्राम पंचायत नेवासपुर के सरपंच, सचिव, पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक तथा शिक्षकों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों के निर्देश पर पंचायत के सहयोग से तत्काल जेसीबी मशीन मंगाकर पूर्व में खोदी गई नाली को पटवाया गया, जिससे पानी के निकास की व्यवस्था सुचारु हो सके। वहीं विद्यालय के मुख्य गेट पर जमा कीचड़ एवं पानी को हटाकर बारीक गिट्टी एवं मुरूम डालकर समतलीकरण कराया गया, जिससे विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को विद्यालय आने-जाने में होने वाली परेशानी दूर हो गई। संयुक्त निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने शासकीय प्राथमिक शाला तथा पूर्व माध्यमिक शाला का भी अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय भवन, कक्षाओं एवं पूरे परिसर की साफ-सफाई, स्वच्छता एवं सुव्यवस्थित रख-रखाव पर विशेष जोर देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि विद्यालय का वातावरण स्वच्छ, सुरक्षित एवं आकर्षक होना चाहिए ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके।

निरीक्षण में यह भी पाया गया कि विद्यालय की बाउंड्री वॉल कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त है। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर उच्च कार्यालय भेजने के निर्देश दिए, ताकि बाउंड्री वॉल का निर्माण कर विद्यालय की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इसके अलावा विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों को पोषण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किचन गार्डन विकसित करने के निर्देश भी दिए गए। वहीं मध्याह्न भोजन व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए किचन शेड निर्माण हेतु मांग पत्र तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश भी अधिकारियों द्वारा दिए गए।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशन में जिला शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी, पंचायत के अधिकारी सुबह से ही नेवासपुर पहुंचकर स्वयं पूरे कार्य की निगरानी करते रहे। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि जलभराव एवं कीचड़ की समस्या का तत्काल समाधान हो। समस्या के निराकरण के बाद ही अधिकारी वापस लौटे। स्थानीय ग्रामीणों, पालकों एवं विद्यालय परिवार ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की त्वरित पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी विद्यालय के समग्र विकास के लिए इसी प्रकार सकारात्मक प्रयास जारी रहेंगे।

डी ई ओ ने बी ई ओ एवं अन्य अधिकारियों की ली बैठक, बेहतर व्यवस्था एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश

जिला शिक्षा अधिकारी श्री एल पी डाहिरे ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर विद्यालयों के नियमित निरीक्षण, विद्यालय परिसर साफ सफाई,एवं उचित रखरखाव तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के संबंध में दिशा निर्देश दिए।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement