मुंगेली न्यूज़ - किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध : कलेक्टर के निर्देश पर खाद-बीज व्यवस्था की हो रही सघन निगरानी किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने प्रशासन सतर्
Chief Editor-Digvendra Kumar Gupta / Sat, Jul 4, 2026 / Post views : 74
जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)
समाचार
कलेक्टर के निर्देश पर खाद-बीज व्यवस्था की हो रही सघन निगरानी
किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने प्रशासन सतर्क
उर्वरक विक्रय केंद्रों का किया गया आकस्मिक निरीक्षण
मुंगेली, 03 जुलाई 2026// खरीफ मौसम 2026 के मद्देनज़र जिले में किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद एवं बीज की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा खाद एवं बीज के भंडारण, वितरण और बिक्री व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसानों को समय पर आवश्यक कृषि आदान उपलब्ध हो सके। इसी क्रम में उप संचालक कृषि श्रीमती वीणा ठाकुर के नेतृत्व में जिला स्तरीय टीम ने जिले के विभिन्न निजी एवं सहकारी उर्वरक विक्रय केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेसर्स ठाकुर कृषि केंद्र धरदेई, सुंदर ट्रेडर्स पैण्ड्री, राजपूत कृषि केंद्र हिन्छापुर, सेवा सहकारी समिति हिन्छापुरी, मेसर्स जगदीश कृषि एजेंसी मुंगेली, मुकेश ट्रेडर्स, किरण ट्रेडर्स तथा अर्जुन सिंह ठाकुर खाद भंडार सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की गई।
निरीक्षण में सभी प्रतिष्ठानों पर निर्धारित दरों पर उर्वरकों का विक्रय किया जाना पाया गया। अधिकारियों ने किसानों से संवाद कर संतुलित उर्वरक उपयोग, समय पर खाद उठाव तथा वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों की जानकारी दी। साथ ही यह भी बताया गया कि जिले में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है, इसलिए किसी भी प्रकार की भ्रामक अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता अनुसार अधिकृत विक्रेताओं से ही खाद प्राप्त करें। निरीक्षण के दौरान जिला उर्वरक निरीक्षक श्री मनहरण कुर्रे तथा उर्वरक निरीक्षक श्री राजेश साहू उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन