पंडरिया दुल्लापुर बाज़ार-नल-जल योजना की टंकी व पाइपलाइन : नल जल की योजना का ग्रामीणों को नहीं मिल रहा लाभ, सरपंच ने जिला कलेक्टर से की जल्द चालू करने की मांग की
Chief Editor-Digvendra Kumar Gupta / Mon, Aug 24, 2026 / Post views : 151
नल-जल योजना की टंकी व पाइपलाइन अब तक बंद
नल जल की योजना का ग्रामीणों को नहीं मिल रहा लाभ, सरपंच ने जिला कलेक्टर से की जल्द चालू करने की मांग की
पंडरिया/दुल्लापुर 24/08/2026// बाजार। ग्राम पंचायत दुल्लापुर (बाजार) के आश्रित ग्राम भदराली एवं बिंझौरी में नल-जल योजना के तहत निर्मित पानी की टंकी एवं पाइपलाइन का कार्य पूरा होने के बावजूद ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध में ग्राम पंचायत के सरपंच गोविंद यादव ने जिला पंचायत कबीरधाम के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पत्र लिखकर योजना को शीघ्र चालू कराने की मांग की है।
सरपंच द्वारा 13 अप्रैल 2026 को भेजे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि दोनों ग्रामों में नल-जल योजना के तहत टंकी निर्माण एवं पाइपलाइन विस्तार का कार्य वर्ष 2024-25 में लगभग पूर्ण हो चुका है, लेकिन लंबे समय बाद भी योजना का नियमित संचालन शुरू नहीं हो पाया है।
पत्र के अनुसार, दिसंबर 2025 में योजना का परीक्षण/भ्रमण किया गया था। इस दौरान पाइपलाइन के कई स्थानों से पानी रिसाव की समस्या सामने आई थी। समस्या के सुधार के लिए संबंधित स्तर पर जानकारी देने के बावजूद कार्य पूर्ण रूप से ठीक नहीं होने और नल-जल व्यवस्था सुचारू रूप से शुरू नहीं होने की बात पत्र में कही गई है।
ग्रामीणों को पेयजल सुविधा का इंतजार
नल-जल योजना का उद्देश्य ग्रामीणों को घर-घर पानी उपलब्ध कराना है, लेकिन योजना के चालू नहीं होने से ग्रामीणों को अभी भी पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। सरपंच ने जिला कलेक्टर से की जल्द चालू करने की मांग मामले को गंभीरता से लेते हुए टंकी एवं पाइपलाइन की आवश्यक मरम्मत कराकर नल-जल योजना को जल्द से जल्द चालू कराने की मांग की है।
अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस शिकायत पर कब तक कार्रवाई करता है और भदराली-बिंझौरी के ग्रामीणों को नल-जल योजना का नियमित लाभ कब मिल पाता है।

लाइव अपडेट
नल-जल योजना की टंकी व पाइपलाइन अब तक बंद
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन