🎉 हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🎉
प्रिय बेटा लखन सिंह मरावी को जिला आदिवासी कांग्रेस कमेटी कबीरधाम में जिला मीडिया प्रभारी के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति पत्र प्राप्त हुआ। यह हम सभी के लिए गर्व एवं हर्ष का विषय है।
इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए लखन को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि वह संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेगा तथा समाज एवं संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करेगा।
मैं आप सभी वरिष्ठजनों, शुभचिंतकों एवं साथियों से आशीर्वाद एवं सहयोग की अपेक्षा करती हूँ, जिससे लखन अपने नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन कर सके।
साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के समस्त नेतृत्व एवं जिला संगठन का हृदय से आभार एवं धन्यवाद, जिन्होंने लखन पर विश्वास व्यक्त कर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।
पुनः लखन सिंह मरावी को हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं
अन्नपूर्णा रामगोपाल _चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य कबीरधाम प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष ब्लॉक महिला काग्रेंस पंडरिया
जय जोहार। ✊🌿