Wed, 28 Oct 2026 | 02:18:04 PM
ई-पेपर
Loksevak Mirror
Breaking News Exclusive
जिले में गोवंशीय पशुओं के संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में जिला स्तरीय गौधाम पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया ₹6.54 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, वनांचल क्षेत्र के 872 छापेमारी में 610 आपराधिक प्रकरण दर्ज, 18.38 लाख रुपये से अधिक की सामग्री जब्त दुकान का ताला तोड़कर नगदी एवं किराना दुकान की अन्य सामग्री सहित कुल 60,000/- रुपये की संपत्ति की गई थी चोरी। श्रम कार्ड एवं आधार कार्ड की जानकारी में विषमता होने पर कराएं ई-केवाईसी कलेक्टोरेट परिसर स्थित सेवा सेतु केंद्र से मिली सुविधा अज्ञात मानव सिर का पुराना कंकाल, पंडरिया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया। बालाघाट जिले के दोनों आरोपियों से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद, वारदात में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल भी लोहारा पुलिस ने किया जप्त। महंगाई की मार झेल रहे स्कूली एवं कॉलेज के विद्यार्थियों को राहत देने के लिए निःशुल्क बस सेवा शुरू करने की मांग 10वीं, 12वीं, स्नातक एवं आईटीआई उत्तीर्ण 157 पदों पर होगी भर्ती जिले में गोवंशीय पशुओं के संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में जिला स्तरीय गौधाम पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया ₹6.54 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, वनांचल क्षेत्र के 872 छापेमारी में 610 आपराधिक प्रकरण दर्ज, 18.38 लाख रुपये से अधिक की सामग्री जब्त दुकान का ताला तोड़कर नगदी एवं किराना दुकान की अन्य सामग्री सहित कुल 60,000/- रुपये की संपत्ति की गई थी चोरी। श्रम कार्ड एवं आधार कार्ड की जानकारी में विषमता होने पर कराएं ई-केवाईसी कलेक्टोरेट परिसर स्थित सेवा सेतु केंद्र से मिली सुविधा अज्ञात मानव सिर का पुराना कंकाल, पंडरिया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया। बालाघाट जिले के दोनों आरोपियों से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद, वारदात में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल भी लोहारा पुलिस ने किया जप्त। महंगाई की मार झेल रहे स्कूली एवं कॉलेज के विद्यार्थियों को राहत देने के लिए निःशुल्क बस सेवा शुरू करने की मांग 10वीं, 12वीं, स्नातक एवं आईटीआई उत्तीर्ण 157 पदों पर होगी भर्ती
लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता

कवर्धा न्यूज़-देवारपारा क्षेत्र पहुंचे और पुलिस टीम के स : नशा पर कबीरधाम पुलिस का बड़ा प्रहार: संदिग्ध इलाकों में दी दबिश, गांजा और अवैध शराब जप्त

शेयर करें:

नशा पर कबीरधाम पुलिस का बड़ा प्रहार: संदिग्ध इलाकों में दी दबिश, गांजा और अवैध शराब जप्त

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) स्वयं पहुंचे मौके पर, नशे के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों को दी कड़ी चेतावनी

Advertisement

जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से कबीरधाम पुलिस द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल एवं श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में जिलेभर में नशे के विरुद्ध विशेष कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) को प्राप्त सूचना के आधार पर कवर्धा एवं साइबर थाना के साथ संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। कार्रवाई की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल स्वयं कवर्धा शहर के देवारपारा क्षेत्र पहुंचे और पुलिस टीम के साथ छापेमार कार्रवाई का नेतृत्व किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध मकानों एवं स्थानों की सघन तलाशी ली। तलाशी के दौरान कई स्थानों से अवैध रूप से संग्रहित शराब बरामद की गई। वहीं कुछ व्यक्तियों द्वारा अपने घरों के पीछे के हिस्से में जमीन के भीतर गांजा छिपाकर रखा गया था।

पुलिस ने मौके पर गांजे को बरामद कर जप्ती की कार्रवाई की। जप्त किए गए मादक पदार्थ एवं अवैध शराब के संबंध में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं स्थानीय नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नशे का कारोबार समाज और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को बर्बाद करता है तथा ऐसे अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि अवैध शराब, गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों का कारोबार पूरी तरह छोड़ दें। यह रास्ता न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि समाज और परिवार को भी नुकसान पहुंचाता है। अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें, उन्हें संस्कार और बेहतर वातावरण प्रदान करें ताकि वे पढ़-लिखकर समाज एवं देश के विकास में योगदान दे सकें। बच्चों का भविष्य नशे के कारोबार में नहीं, बल्कि शिक्षा, रोजगार और अच्छे संस्कारों में है।

उन्होंने कहा कि कबीरधाम पुलिस नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है और जिले में कहीं भी अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, परिवहन अथवा भंडारण की सूचना मिलने पर तत्काल कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आम नागरिकों से भी अपील करती है कि वे नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस को दें, उनकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में नशा पर प्रहार अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए पुलिस द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रमों के साथ-साथ प्रभावी कानूनी कार्रवाई भी की जाती रहेगी।

इस कार्रवाई में डीएसपी श्री आशीष शुक्ला, कोतवाली थाना प्रभारी श्री योगेश कश्यप, ANTF प्रभारी श्री महेश प्रधान, साइबर थाना प्रभारी श्री उमाशंकर राठौर, श्रीमती दिव्या शर्मा, श्रीमती शालिनी वर्मा सहित पीएसआई एवं थाना कोतवाली की टीम के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी गई है। कबीरधाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून व्यवस्था एवं समाज की सुरक्षा के लिए ऐसे अभियान भविष्य में भी और अधिक प्रभावी रूप से जारी रहेंगे।

विज्ञापन
Advertisement

Live

LIVE

ताज़ा खबरें

Live

कब टूटकर गिर पड़े छत का कमजोर हिस्सा, कोई भरोसा नहीं; हादसे का इंतजार कर रहा शिक्षा विभाग बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे, जिम्मेदारों से तत्काल मरम्मत की मांग

पंडरिया बिझौरी - बिझौरी स्कूल के जर्जर स्कूल पर बड़ा सवाल: छत से झड़ रहा प्लास्ट...

Update

कब टूटकर गिर पड़े छत का कमजोर हिस्सा, कोई भरोसा नहीं; हादसे का इंतजार कर रहा शिक्षा विभाग बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे, जिम्मेदारों से तत्काल मरम्मत की मांग

बिझौरी स्कूल के जर्जर स्कूल पर बड़ा सवाल: छत से झड़ रहा प्लास्टर, मासूमों की जिं...

Update

कवर्धा से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी इसका असर पड़ेगा। खबर में दिए गए किराया

कवर्धा से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे शहरों की यात्रा करने वाले...

Live

कवर्धा से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी इसका असर पड़ेगा। खबर में दिए गए किराया

छत्तीसगढ़ कवर्धा न्यूज़ -कवर्धा से रायपुर और बिलासपुर जाने वालों को भी देना होगा ज...

श्री दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता

श्री दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता

प्रधान सम्पादक - श्री दिगवेंद्र कुमार गुप्ता

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें