Wed, 28 Oct 2026 | 07:35:24 AM
ई-पेपर
Loksevak Mirror
Breaking News Exclusive
जिले में गोवंशीय पशुओं के संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में जिला स्तरीय गौधाम पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया ₹6.54 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, वनांचल क्षेत्र के 872 छापेमारी में 610 आपराधिक प्रकरण दर्ज, 18.38 लाख रुपये से अधिक की सामग्री जब्त दुकान का ताला तोड़कर नगदी एवं किराना दुकान की अन्य सामग्री सहित कुल 60,000/- रुपये की संपत्ति की गई थी चोरी। श्रम कार्ड एवं आधार कार्ड की जानकारी में विषमता होने पर कराएं ई-केवाईसी कलेक्टोरेट परिसर स्थित सेवा सेतु केंद्र से मिली सुविधा अज्ञात मानव सिर का पुराना कंकाल, पंडरिया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया। बालाघाट जिले के दोनों आरोपियों से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद, वारदात में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल भी लोहारा पुलिस ने किया जप्त। महंगाई की मार झेल रहे स्कूली एवं कॉलेज के विद्यार्थियों को राहत देने के लिए निःशुल्क बस सेवा शुरू करने की मांग 10वीं, 12वीं, स्नातक एवं आईटीआई उत्तीर्ण 157 पदों पर होगी भर्ती जिले में गोवंशीय पशुओं के संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में जिला स्तरीय गौधाम पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया ₹6.54 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, वनांचल क्षेत्र के 872 छापेमारी में 610 आपराधिक प्रकरण दर्ज, 18.38 लाख रुपये से अधिक की सामग्री जब्त दुकान का ताला तोड़कर नगदी एवं किराना दुकान की अन्य सामग्री सहित कुल 60,000/- रुपये की संपत्ति की गई थी चोरी। श्रम कार्ड एवं आधार कार्ड की जानकारी में विषमता होने पर कराएं ई-केवाईसी कलेक्टोरेट परिसर स्थित सेवा सेतु केंद्र से मिली सुविधा अज्ञात मानव सिर का पुराना कंकाल, पंडरिया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया। बालाघाट जिले के दोनों आरोपियों से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद, वारदात में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल भी लोहारा पुलिस ने किया जप्त। महंगाई की मार झेल रहे स्कूली एवं कॉलेज के विद्यार्थियों को राहत देने के लिए निःशुल्क बस सेवा शुरू करने की मांग 10वीं, 12वीं, स्नातक एवं आईटीआई उत्तीर्ण 157 पदों पर होगी भर्ती
लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता

मुंगेली न्यूज़-टीकाकरण सप्ताह 13 से 18 जुलाई तक : गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव हेतु पात्र बालिकाओं का होगा निःशुल्क टीकाकरण

शेयर करें:

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)

समाचार

Advertisement

विशेष एचपीव्ही टीकाकरण सप्ताह 13 से 18 जुलाई तक

गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव हेतु पात्र बालिकाओं का होगा निःशुल्क टीकाकरण

अब तक 02 हजार 35 बालिकाओं का हुआ एचपीव्ही टीकाकरण

मुंगेली, 10 जुलाई 2026// जिले में किशोरियों को गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से 13 से 18 जुलाई 2026 तक ह्यूमन पैपिलोमा वायरस विशेष टीकाकरण सप्ताह आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त समन्वय से जिले के सभी शासकीय एवं निजी विद्यालयों में यह विशेष अभियान संचालित किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा ने बताया कि इस अभियान के तहत ऐसी बालिकाओं का निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा, जिन्होंने अपना 14वां जन्मदिन पूरा कर लिया है, लेकिन 15वां जन्मदिन अभी नहीं मनाया है। अभियान का उद्देश्य जिले की प्रत्येक पात्र बालिका तक टीकाकरण की सुविधा पहुंचाकर सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम सुनिश्चित करना है।

सीएमएचओ ने बताया कि गर्भाशय ग्रीवा कैंसर महिलाओं में होने वाला एक गंभीर लेकिन रोकथाम योग्य रोग है। नियमित जांच तथा एचपीव्ही टीकाकरण के माध्यम से इस बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस दिशा में लगातार जनजागरूकता एवं टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिले में अब तक 02 हजार 35 बालिकाओं का एचपीव्ही टीकाकरण किया जा चुका है। शेष सभी पात्र बालिकाओं तक टीकाकरण का लाभ पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए विद्यालयों में स्वास्थ्य टीमों की तैनाती, आवश्यक वैक्सीन की उपलब्धता तथा सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग को स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी पात्र बेटियों का निर्धारित तिथि पर विद्यालय में एचपीव्ही टीकाकरण अवश्य कराएं। यह टीका भविष्य में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव का प्रभावी माध्यम है और बालिकाओं के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

क्रमांक//07-70 सुजीत कुमार सिंह//

विज्ञापन
Advertisement

Live

LIVE

ताज़ा खबरें

Live

कब टूटकर गिर पड़े छत का कमजोर हिस्सा, कोई भरोसा नहीं; हादसे का इंतजार कर रहा शिक्षा विभाग बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे, जिम्मेदारों से तत्काल मरम्मत की मांग

पंडरिया बिझौरी - बिझौरी स्कूल के जर्जर स्कूल पर बड़ा सवाल: छत से झड़ रहा प्लास्ट...

Update

कब टूटकर गिर पड़े छत का कमजोर हिस्सा, कोई भरोसा नहीं; हादसे का इंतजार कर रहा शिक्षा विभाग बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे, जिम्मेदारों से तत्काल मरम्मत की मांग

बिझौरी स्कूल के जर्जर स्कूल पर बड़ा सवाल: छत से झड़ रहा प्लास्टर, मासूमों की जिं...

Update

कवर्धा से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी इसका असर पड़ेगा। खबर में दिए गए किराया

कवर्धा से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे शहरों की यात्रा करने वाले...

Live

कवर्धा से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी इसका असर पड़ेगा। खबर में दिए गए किराया

छत्तीसगढ़ कवर्धा न्यूज़ -कवर्धा से रायपुर और बिलासपुर जाने वालों को भी देना होगा ज...

श्री दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता

श्री दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता

प्रधान सम्पादक - श्री दिगवेंद्र कुमार गुप्ता

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें