Logo
Breaking News Exclusive
स्कूली बच्चों को नशे से दूर रहने किया गया जागरूक खेलकूद, शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने किया गया प्रोत्साहित म महतारी वंदन योजना आर्थिक बचत का बन रही संबल धरमपुरा की पद्मिनी सुकन्या समृद्धि में निवेश कर गढ़ रही उज्ज्वल भविष्य के सप पति की हत्या का अंधा कत्ल सुलझाने में लोहारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता। पत्नी एवं उसके चचेरे भाई ने मिलकर की थी हत्या, 2 वरिष्ठ साहित्यकार,शिक्षाविद ,समाजसेवी डॉक्टर सत्यनारायण तिवारी - लोरमी-शिक्षा साहित्य एवम समाज सेवक राज्यपाल अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का शिकंजा 11.520 बल्क लीटर देशी मदिरा जब्त, आरोपी जेल दाखिल मुंगेली, 25 जंतर-मंतर, नई दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में तथा छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों, शिक्षा और सम्मान की अंधे हत्याकांड का कबीरधाम पुलिस ने किया 07 दिवस के भीतर पर्दाफाश आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त खून आलूदा पत्थर, मृत एक पेड़ मां के नाम: अमलतास के पौधों से सजेगा गीधा बायपास संभागायुक्त, कलेक्टर एवं डीएफओ ने गीधा बायपास पर किया पौधारोपण धान रोपाई के बीच खेतों में पहुँचे संभागायुक्त और कलेक्टर, किसानों से किया संवाद खेती-किसानी की जमीनी हकीकत जानी, खाद-बी सेवा सेतु केंद्र से अब नव दंपत्तियों को विवाह प्रमाण पत्र बनवाना हुआ आसान सेवा सेतु केंद्र में दिया आवेदन और संबंधित वि स्कूली बच्चों को नशे से दूर रहने किया गया जागरूक खेलकूद, शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने किया गया प्रोत्साहित म महतारी वंदन योजना आर्थिक बचत का बन रही संबल धरमपुरा की पद्मिनी सुकन्या समृद्धि में निवेश कर गढ़ रही उज्ज्वल भविष्य के सप पति की हत्या का अंधा कत्ल सुलझाने में लोहारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता। पत्नी एवं उसके चचेरे भाई ने मिलकर की थी हत्या, 2 वरिष्ठ साहित्यकार,शिक्षाविद ,समाजसेवी डॉक्टर सत्यनारायण तिवारी - लोरमी-शिक्षा साहित्य एवम समाज सेवक राज्यपाल अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का शिकंजा 11.520 बल्क लीटर देशी मदिरा जब्त, आरोपी जेल दाखिल मुंगेली, 25 जंतर-मंतर, नई दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में तथा छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों, शिक्षा और सम्मान की अंधे हत्याकांड का कबीरधाम पुलिस ने किया 07 दिवस के भीतर पर्दाफाश आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त खून आलूदा पत्थर, मृत एक पेड़ मां के नाम: अमलतास के पौधों से सजेगा गीधा बायपास संभागायुक्त, कलेक्टर एवं डीएफओ ने गीधा बायपास पर किया पौधारोपण धान रोपाई के बीच खेतों में पहुँचे संभागायुक्त और कलेक्टर, किसानों से किया संवाद खेती-किसानी की जमीनी हकीकत जानी, खाद-बी सेवा सेतु केंद्र से अब नव दंपत्तियों को विवाह प्रमाण पत्र बनवाना हुआ आसान सेवा सेतु केंद्र में दिया आवेदन और संबंधित वि

सूचना

लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता
लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा
लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता
लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा

कवर्धा न्यूज़ -ग्रामवासियों से ऑनलाइन भरवाया स्वगणना की : विशेष ग्राम सभा में स्व जनगणना प्रक्रिया की दी गई विस्तारपूर्वक जानकारी

Share:

विशेष ग्राम सभा में स्व जनगणना प्रक्रिया की दी गई विस्तारपूर्वक जानकारी

ग्रामवासियों से ऑनलाइन भरवाया स्वगणना की जानकारी

कवर्धा, 24 अप्रैल 2026। पंचायती राज दिवस के अवसर पर कबीरधाम जिले के सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसी क्रम में कवर्धा विकासखंड के ग्राम बिरकोना में भी विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई, जिसमें अपर कलेक्टर श्री नरेन्द्र पैकरा मुख्य रूप से शामिल हुए। ग्राम सभा में जनगणना 2027, मोर गांव, मोर पानी अभियान, स्वच्छता अभियान सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान तहसीलदार श्री प्रमोद चंद्रवंशी, मास्टर ट्रेनर श्री अनिल केशरवानी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक, युवा एवं महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

अपर कलेक्टर श्री नरेन्द्र पैकरा ने ग्रामवासियों को बताया कि जनगणना 2027 को विशेष रूप से ग्राम सभा से जोड़ा गया है। यह कार्य दो चरणों में पूरा किया जाएगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील किया कि जब जनगणना टीम घर-घर जानकारी लेने पहुंचे, तो सही और पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने बताया कि जनगणना की सभी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी और नागरिकों के हित में इसका उपयोग किया जाएगा।

मास्टर ट्रेनर श्री अनिल केशरवानी ने जनगणना 2027 की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्वगणना के माध्यम से स्वयं ऑनलाइन पंजीयन करने की प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाया। विशेष ग्राम सभा के दौरान ग्रामीणों ने स्वगणना के लिए जनगणना पोर्टल का उपयोग करते हुए अपने परिवार एवं मकान से संबंधित जानकारी स्वयं दर्ज की। इस पहल से लोगों में जागरूकता बढ़ी और डिजिटल माध्यम से जनगणना में भागीदारी सुनिश्चित हुई। ग्राम सभा में उपस्थित नागरिकों ने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे गांवों के विकास में मदद मिलेगी और योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचेगा।

Advertisement

जनगणना के दौरान भवन की संख्या, प्रकार, उपयोग, निर्माण की स्थिति (कच्चा, पक्का या अर्ध-पक्का), परिवारों की संख्या तथा पेयजल, शौचालय, बिजली, रसोई गैस एवं इंटरनेट जैसी बुनियादी सुविधाओं से संबंधित जानकारी एकत्रित की जाएगी, जो सामाजिक-आर्थिक योजनाओं एवं आधारभूत विकास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। निर्धारित अवधि में अधिकृत प्रगणक पहचान पत्र के साथ घर-घर पहुंचकर जानकारी एकत्रित करेंगे, ऐसे में नागरिकों से अपील की गई है कि वे सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं तथा स्व-गणना करने वाले परिवार अपनी आईडी अवश्य साझा करें। जनगणना के दौरान एकत्रित सभी जानकारियां पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी और उनका उपयोग केवल सांख्यिकीय एवं नीतिगत उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने नागरिकों से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील करते हुए कहा है कि सटीक आंकड़े ही योजनाओं को प्रभावी बनाते हैं और विकास को सही दिशा देते हैं।

30 अप्रैल तक चलेगी प्रक्रिया

छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के अंतर्गत स्वगणना की प्रक्रिया 16 अप्रैल से प्रारंभ हो गई है, जो आगामी 30 अप्रैल तक चलेगी। स्वगणना के लिए नागरिक आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी आवश्यक जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर के माध्यम से पंजीयन कर आसानी से प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। इस पोर्टल में सुबह 06 बजे से रात्रि 12 बजे तक स्वगणना की जानकारी भरी जा सकती है। एक घर से एक ही मोबाइल नंबर से जानकारी भरने के निर्देश दिए गए हैं। पोर्टल में पंजीयन के पश्चात नागरिकों को विशेष सेल्फ इन्यूमेरेशन आईडी प्राप्त होगी जिसे संभालकर रखना होगा। स्वगणना की पूरी प्रक्रिया कैसे पूर्ण करनी है, इससे सम्बन्धित ट्यूटोरियल वीडियो, फ्लो चार्ट सभी जानकारियां उक्त पोर्टल के मेनू पर क्लिक कर आसानी से देखी जा सकती है। प्रशासन द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाते हुए स्वगणना में सक्रिय रूप से भाग लें और सटीक एवं अद्यतन आंकड़ों के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement