Wed, 28 Oct 2026 | 12:31:32 PM
ई-पेपर
Loksevak Mirror
Breaking News Exclusive
जिले में गोवंशीय पशुओं के संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में जिला स्तरीय गौधाम पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया ₹6.54 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, वनांचल क्षेत्र के 872 छापेमारी में 610 आपराधिक प्रकरण दर्ज, 18.38 लाख रुपये से अधिक की सामग्री जब्त दुकान का ताला तोड़कर नगदी एवं किराना दुकान की अन्य सामग्री सहित कुल 60,000/- रुपये की संपत्ति की गई थी चोरी। श्रम कार्ड एवं आधार कार्ड की जानकारी में विषमता होने पर कराएं ई-केवाईसी कलेक्टोरेट परिसर स्थित सेवा सेतु केंद्र से मिली सुविधा अज्ञात मानव सिर का पुराना कंकाल, पंडरिया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया। बालाघाट जिले के दोनों आरोपियों से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद, वारदात में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल भी लोहारा पुलिस ने किया जप्त। महंगाई की मार झेल रहे स्कूली एवं कॉलेज के विद्यार्थियों को राहत देने के लिए निःशुल्क बस सेवा शुरू करने की मांग 10वीं, 12वीं, स्नातक एवं आईटीआई उत्तीर्ण 157 पदों पर होगी भर्ती जिले में गोवंशीय पशुओं के संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में जिला स्तरीय गौधाम पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया ₹6.54 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, वनांचल क्षेत्र के 872 छापेमारी में 610 आपराधिक प्रकरण दर्ज, 18.38 लाख रुपये से अधिक की सामग्री जब्त दुकान का ताला तोड़कर नगदी एवं किराना दुकान की अन्य सामग्री सहित कुल 60,000/- रुपये की संपत्ति की गई थी चोरी। श्रम कार्ड एवं आधार कार्ड की जानकारी में विषमता होने पर कराएं ई-केवाईसी कलेक्टोरेट परिसर स्थित सेवा सेतु केंद्र से मिली सुविधा अज्ञात मानव सिर का पुराना कंकाल, पंडरिया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया। बालाघाट जिले के दोनों आरोपियों से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद, वारदात में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल भी लोहारा पुलिस ने किया जप्त। महंगाई की मार झेल रहे स्कूली एवं कॉलेज के विद्यार्थियों को राहत देने के लिए निःशुल्क बस सेवा शुरू करने की मांग 10वीं, 12वीं, स्नातक एवं आईटीआई उत्तीर्ण 157 पदों पर होगी भर्ती
लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता

कवर्धा न्यूज़-सोमनाथ से भोरमदेव तक गूंजा सांस्कृतिक स्वा : भोरमदेव मंदिर परिसर में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

शेयर करें:

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व

इतिहास को स्मृतियों में रखते हुए भविष्य को संवारने के संकल्प से बनता है सशक्त राष्ट्र- उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

Advertisement

भोरमदेव मंदिर परिसर में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

सोमनाथ से भोरमदेव तक गूंजा सांस्कृतिक स्वाभिमान का स्वर

कवर्धा, 11 मई 2026/ उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज भोरमदेव मंदिर परिसर में आयोजित “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं के साथ गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर से वर्चुअली जुड़े और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई पूजा - अर्चना का अवलोकन कर उनका संबोधन सुना। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान सोमनाथ मंदिर के स्वर्णिम इतिहास, विदेशी आक्रांताओं द्वारा किए गए हमलों, मंदिर के पुनर्निर्माण यात्रा, वर्तमान सरकार द्वारा किये जा रहे आस्था के केंद्रों का संरक्षण एवं संवर्धन के संकल्प सहित विभिन्न विषयों पर अपनी बातें देशवासियों से साझा की।

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह आयोजन भारत की पुरातन संस्कृति और सभ्यता के गौरवपूर्ण स्मरण का अवसर है। उन्होंने कहा कि इतिहास के कई महत्वपूर्ण प्रसंग समय के साथ लोगों की स्मृतियों से ओझल हो जाते हैं, जबकि इन्हीं घटनाओं ने देश की सांस्कृतिक चेतना को आकार दिया है। उन्होंने कहा कि लगभग एक हजार वर्ष पूर्व विदेशी आक्रांताओं ने भारत पर आक्रमण कर सोमनाथ मंदिर के वैभव को ध्वस्त किया और इसकी संपदा को लूटने का प्रयास किया। यह क्रम कई बार चला, लेकिन आज उन आक्रांताओं का नामोनिशान नहीं है, जबकि सोमनाथ मंदिर वैभवशाली स्वरूप में देश के सामने खड़ा है। उन्होंने कहा कि सोमनाथ हमारी संस्कृति और आत्मसम्मान का मानबिंदु है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन का कार्य हो रहा है। सोमनाथ का पुनर्स्थापित स्वरूप भारत की सांस्कृतिक चेतना और पुनर्जागरण का प्रतीक बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि यह हमें सिखाता है कि भविष्य की ओर बढ़ते हुए इतिहास को स्मृतियों में बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन देशभर के शिवालयों में किया जा रहा है। भारत जब अपने अतीत की चर्चा करता है तो वह केवल इतिहास नहीं दोहराता, बल्कि आने वाले भविष्य को संवारने का संकल्प भी लेता है। उन्होंने कहा कि इतिहास से सीखकर ही मजबूत भविष्य का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में निर्मित श्रीराम मंदिर केवल पूजा का स्थल नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है।

उप मुख्यमंत्री ने इस दौरान भोरमदेव मंदिर पर्यटन कॉरिडोर विकास कार्यों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि 146 करोड़ रुपये की लागत से भोरमदेव मंदिर कॉरिडोर परियोजना का कार्य प्रारंभ हो चुका है। इसके तहत मंदिर परिसर, म्यूजियम, मेला स्थल, गार्डन, कांवड़ियों के विश्राम स्थल, मड़वा महल, छेरकी महल और सरोदा डैम के सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सोमवार को अधिकारियों, इंजीनियरों, कंसल्टेंट और ठेकेदारों के साथ परियोजना कार्यों की समीक्षा की जाती है ताकि विकास कार्य तय समय पर पूरे हो सकें। इसके साथ ही बूढ़ा महादेव परिसर के सौंदर्यीकरण पर भी काम किया जा रहा है, जहां कांवड़ियों की सुविधा के लिए एक विशाल डोम का निर्माण किया जा रहा हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण सदस्य श्री भगत पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य श्री वीरेंद्र साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष पटेल, जनपद उपाध्यक्ष बोड़ला श्री नंद श्रीवास, कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा, सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक अग्रवाल, श्री रामकिंकर वर्मा, श्री विजय पाटिल, श्री उमंग पाण्डेय, श्री मनीराम साहू, श्री लोकचंद साहू, श्री रूपसिंह धुर्वे, श्री रूपसिंह मरावी, श्री रामजी मरावी, श्री काशीराम उइके, श्री आदित्य श्रीवास्तव, श्री भूखन साहू, श्री हेमचंद्र चंद्रवंशी, श्री मिलूराम साहू, श्री परदेशी पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी ओर ग्रामवासी उपस्थित रहे।

बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने इस अवसर पर बच्चों को प्रशस्ति पत्र और प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कवर्धा, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बोड़ला, हाई स्कूल बेंदराची, रामकृष्ण पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रस्तुति दी।

विज्ञापन
Advertisement

Live

LIVE

ताज़ा खबरें

Live

कब टूटकर गिर पड़े छत का कमजोर हिस्सा, कोई भरोसा नहीं; हादसे का इंतजार कर रहा शिक्षा विभाग बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे, जिम्मेदारों से तत्काल मरम्मत की मांग

पंडरिया बिझौरी - बिझौरी स्कूल के जर्जर स्कूल पर बड़ा सवाल: छत से झड़ रहा प्लास्ट...

Update

कब टूटकर गिर पड़े छत का कमजोर हिस्सा, कोई भरोसा नहीं; हादसे का इंतजार कर रहा शिक्षा विभाग बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे, जिम्मेदारों से तत्काल मरम्मत की मांग

बिझौरी स्कूल के जर्जर स्कूल पर बड़ा सवाल: छत से झड़ रहा प्लास्टर, मासूमों की जिं...

Update

कवर्धा से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी इसका असर पड़ेगा। खबर में दिए गए किराया

कवर्धा से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे शहरों की यात्रा करने वाले...

Live

कवर्धा से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी इसका असर पड़ेगा। खबर में दिए गए किराया

छत्तीसगढ़ कवर्धा न्यूज़ -कवर्धा से रायपुर और बिलासपुर जाने वालों को भी देना होगा ज...

श्री दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता

श्री दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता

प्रधान सम्पादक - श्री दिगवेंद्र कुमार गुप्ता

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें