Logo
Breaking News Exclusive
कबीरधाम में मिशन की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न, जिले की आठों तहसीलों के प्रतिनिधियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा छत्तीसगढ़ शासन, सहकारिता विभाग मंत्रालय (महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर) द्वारा प्रशासनिक आधार पर विभाग के अधिकारियों क गांजा बिक्री की रकम और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन सहित कुल 1,35,000/- रुपये का मशरूका पुलिस ने किया जप्त। ग्राम जैतपुरी में तेंदुआ दिखने की सूचना पर डायल 112 की कोतवाली पैंथर 01 टीम ने दिखाई तत्परता। कलेक्टर ने खैरबना में निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लाट एवं सरोधा जलाशय का किया अवलोकन निर्धारित समयावधि में गुणवत्तायु 35 पाव अंग्रेजी शराब एवं परिवहन में इस्तेमाल स्वीप्ट कार सहित कुल 3,04,200/ रुपये को मशरूका पुलिस ने किया जब्त। ग्रामीण रोजगार योजना से मनोहरपुर में बच्चों के सुरक्षित भविष्य की नींव मजबूत स्वर्णा लेडीज ग्रुप के आयोजन में महिलाओं ने बिखेरी संस्कृति और आत्मविश्वास की छटा, कामिनी जोशी रहीं प्रथम गुरुओं के सम्मान से गूंजा दनिया खुर्द, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ भव्य सम्मान शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरदीबान्ध मे शिक्षक दिवस समारोह सम्पन्न कबीरधाम में मिशन की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न, जिले की आठों तहसीलों के प्रतिनिधियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा छत्तीसगढ़ शासन, सहकारिता विभाग मंत्रालय (महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर) द्वारा प्रशासनिक आधार पर विभाग के अधिकारियों क गांजा बिक्री की रकम और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन सहित कुल 1,35,000/- रुपये का मशरूका पुलिस ने किया जप्त। ग्राम जैतपुरी में तेंदुआ दिखने की सूचना पर डायल 112 की कोतवाली पैंथर 01 टीम ने दिखाई तत्परता। कलेक्टर ने खैरबना में निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लाट एवं सरोधा जलाशय का किया अवलोकन निर्धारित समयावधि में गुणवत्तायु 35 पाव अंग्रेजी शराब एवं परिवहन में इस्तेमाल स्वीप्ट कार सहित कुल 3,04,200/ रुपये को मशरूका पुलिस ने किया जब्त। ग्रामीण रोजगार योजना से मनोहरपुर में बच्चों के सुरक्षित भविष्य की नींव मजबूत स्वर्णा लेडीज ग्रुप के आयोजन में महिलाओं ने बिखेरी संस्कृति और आत्मविश्वास की छटा, कामिनी जोशी रहीं प्रथम गुरुओं के सम्मान से गूंजा दनिया खुर्द, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ भव्य सम्मान शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरदीबान्ध मे शिक्षक दिवस समारोह सम्पन्न

सूचना

लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता
लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा
लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता
लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा

कवर्धा न्यूज़ -गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम : गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश

Share:

थाना रेंगाखार, जिला कबीरधाम

दिनांक 18.04.2026

गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश

कबीरधाम पुलिस द्वारा गौ तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। उक्त प्रकरण में धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

घटना दिनांक 11.04.2026 की रात्रि की है, जब लोहारा की ओर से एक बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक CG 50 ZF 6923 में चार नग मवेशियों को लोड कर अवैध रूप से मध्य प्रदेश की ओर कत्लखाने ले जाया जा रहा था। इस दौरान गौ सेवकों द्वारा पीछा किए जाने पर वाहन चालक ग्राम सूपखार थाना रेंगाखार के पास वाहन एवं मवेशियों को छोड़कर फरार हो गया।

सूचना प्राप्त होने पर कबीरधाम पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर वाहन एवं मवेशियों को अपने कब्जे में लिया गया। मौके से दो नग भैंसी, एक नग भैंस एवं एक नग बछड़ा, कुल अनुमानित कीमत 1,50,000 रुपए तथा बोलेरो पिकअप वाहन कीमत लगभग 4,00,000 रुपए, कुल जुमला 5,50,000 रुपए का माल जप्त किया गया।

विवेचना के दौरान परिवहन अधिकारी बालाघाट (मध्य प्रदेश) से प्राप्त जानकारी के आधार पर वाहन स्वामी से पूछताछ की गई, जिससे आरोपी का नाम शंकर सेंद्रे पिता स्व. खुशीराम सेंद्रे, उम्र 31 वर्ष, निवासी मोहगांव थाना मलाजखंड जिला बालाघाट (मध्य प्रदेश) होना ज्ञात हुआ।

दिनांक 16.04.2026 को पुलिस टीम द्वारा मोहगांव पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया गया। थाना लाकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किया गया, जिसके पश्चात उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। आज दिनांक 17.04.2026 को आरोपी को माननीय न्यायालय कवर्धा में रिमांड पर प्रस्तुत किया गया है।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अमित पटेल तथा उप पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव के दिशा-निर्देशन में थाना रेंगाखार प्रभारी बी.आर. बिसेन एवं टीम द्वारा की गई।

कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्यवाही की जा सके।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement