Wed, 28 Oct 2026 | 05:34:30 AM
ई-पेपर
Loksevak Mirror
Breaking News Exclusive
जिले में गोवंशीय पशुओं के संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में जिला स्तरीय गौधाम पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया ₹6.54 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, वनांचल क्षेत्र के 872 छापेमारी में 610 आपराधिक प्रकरण दर्ज, 18.38 लाख रुपये से अधिक की सामग्री जब्त दुकान का ताला तोड़कर नगदी एवं किराना दुकान की अन्य सामग्री सहित कुल 60,000/- रुपये की संपत्ति की गई थी चोरी। श्रम कार्ड एवं आधार कार्ड की जानकारी में विषमता होने पर कराएं ई-केवाईसी कलेक्टोरेट परिसर स्थित सेवा सेतु केंद्र से मिली सुविधा अज्ञात मानव सिर का पुराना कंकाल, पंडरिया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया। बालाघाट जिले के दोनों आरोपियों से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद, वारदात में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल भी लोहारा पुलिस ने किया जप्त। महंगाई की मार झेल रहे स्कूली एवं कॉलेज के विद्यार्थियों को राहत देने के लिए निःशुल्क बस सेवा शुरू करने की मांग 10वीं, 12वीं, स्नातक एवं आईटीआई उत्तीर्ण 157 पदों पर होगी भर्ती जिले में गोवंशीय पशुओं के संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में जिला स्तरीय गौधाम पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया ₹6.54 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, वनांचल क्षेत्र के 872 छापेमारी में 610 आपराधिक प्रकरण दर्ज, 18.38 लाख रुपये से अधिक की सामग्री जब्त दुकान का ताला तोड़कर नगदी एवं किराना दुकान की अन्य सामग्री सहित कुल 60,000/- रुपये की संपत्ति की गई थी चोरी। श्रम कार्ड एवं आधार कार्ड की जानकारी में विषमता होने पर कराएं ई-केवाईसी कलेक्टोरेट परिसर स्थित सेवा सेतु केंद्र से मिली सुविधा अज्ञात मानव सिर का पुराना कंकाल, पंडरिया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया। बालाघाट जिले के दोनों आरोपियों से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद, वारदात में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल भी लोहारा पुलिस ने किया जप्त। महंगाई की मार झेल रहे स्कूली एवं कॉलेज के विद्यार्थियों को राहत देने के लिए निःशुल्क बस सेवा शुरू करने की मांग 10वीं, 12वीं, स्नातक एवं आईटीआई उत्तीर्ण 157 पदों पर होगी भर्ती
लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता

कवर्धा - नौकरी लगाने के नाम पर 1.30 लाख की ठगी, फर्जी न : नौकरी लगाने के नाम पर 1.30 लाख की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र बनाकर भेजने वाले आरोपी को चौकी पोडी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Chief Editor-Digvendra Kumar Gupta

Chief Editor-Digvendra Kumar Gupta / Wed, Aug 26, 2026 / Post views : 113

शेयर करें:

प्रेस-विज्ञप्ति

दिनांक-24.08.2026

Advertisement

चौकी पोडी, थाना बोड़ला, जिला कबीरधाम (छ.ग.)।

नौकरी लगाने के नाम पर 1.30 लाख की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र बनाकर भेजने वाले आरोपी को चौकी पोडी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

उप संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग के नाम से तैयार किया फर्जी नियुक्ति पत्र, विभागीय सील का भी किया दुरुपयोग।

आरोपी के मेमोरेंडम पर शैक्षणिक एवं अन्य दस्तावेज बरामद, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव (IPS) के निर्देशन में जिले में धोखाधड़ी, कूटरचना एवं फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से आम नागरिकों को ठगी का शिकार बनाने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई किया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोडला श्री अखिलेश कौशिक के दिशा-निर्देशन में चौकी पोडी पुलिस द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर 1,30,000/- रुपये की ठगी करने वाले आरोपी कलिन्दर मिंज पिता पहलू मिंज, उम्र 32 वर्ष, निवासी रूपडेगा तालाब के पास, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़ (छ.ग.) को गिरफ्तार किया गया है।

प्रकरण में प्रार्थी जुगेश्वर साहू पिता गौकरण साहू, उम्र 25 वर्ष, निवासी राम्हेपुर खुर्द, चौकी पोडी, थाना बोड़ला द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 01.11.2025 से 30.06.2026 के मध्य आरोपी कलिन्दर मिंज ने उसे नौकरी लगाने का झांसा देकर 1.30 लाख रुपये प्राप्त किए तथा नौकरी के संबंध में फर्जी नियुक्ति प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया।

विवेचना के दौरान आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि वह स्वयं को फुटबॉल कोच बताकर विभिन्न स्थानों पर खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं में लेकर जाता था। इसी दौरान उसकी पहचान प्रार्थी जुगेश्वर साहू से हुई। आरोपी ने उसे खेल प्रशिक्षक के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया तथा इसके एवज में 1.30 लाख रुपये लिए।

राशि प्राप्त करने के बाद आरोपी ने अपने लैपटॉप से उप संचालक, खेल एवं युवा कल्याण, छत्तीसगढ़, रायपुर के नाम से जुगेश्वर साहू की नौकरी के संबंध में फर्जी पत्र तैयार किया। इसके बाद रायगढ़ स्थित दुकान से सील तैयार करवाकर उसे फर्जी पत्र पर लगाया तथा अपने मोबाइल से व्हाट्सएप के माध्यम से प्रार्थी को भेज दिया।

आरोपी ने पूछताछ में यह भी बताया कि अपने विरुद्ध अपराध दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद उसने खराब हो चुके लैपटॉप को कबाड़ में बेच दिया तथा फर्जी नियुक्ति पत्र को फाड़कर, तैयार कराई गई सील एवं मोबाइल को केलो नदी, रायगढ़ में फेंक दिया। प्रार्थी से प्राप्त 1.30 लाख रुपये की राशि को अपने व्यक्तिगत खर्च में उपयोग करना बताया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर प्रार्थी के मार्कशीट, रोजगार पंजीयन, जाति प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र एवं आधार कार्ड की छायाप्रतियां बरामद कर विधिवत जब्त की गई हैं।

आरोपी द्वारा अपराध करना स्वीकार करने तथा पुलिस के पास पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध होने पर आरोपी के विरुद्ध थाना बोडला में अपराध पंजीबद्ध कर धारा 336(3), 319(2), 340(1), 318(4) बीएनएस के तहत दिनांक 24.08.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया।

प्रकरण में विवेचना जारी है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों के दिशा निर्देश पर चौकी पोडी प्रभारी निरीक्षक श्री राकेश कुमार एवं चौकी पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

विज्ञापन
Advertisement

Live

LIVE

ताज़ा खबरें

Live

कब टूटकर गिर पड़े छत का कमजोर हिस्सा, कोई भरोसा नहीं; हादसे का इंतजार कर रहा शिक्षा विभाग बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे, जिम्मेदारों से तत्काल मरम्मत की मांग

पंडरिया बिझौरी - बिझौरी स्कूल के जर्जर स्कूल पर बड़ा सवाल: छत से झड़ रहा प्लास्ट...

Update

कब टूटकर गिर पड़े छत का कमजोर हिस्सा, कोई भरोसा नहीं; हादसे का इंतजार कर रहा शिक्षा विभाग बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे, जिम्मेदारों से तत्काल मरम्मत की मांग

बिझौरी स्कूल के जर्जर स्कूल पर बड़ा सवाल: छत से झड़ रहा प्लास्टर, मासूमों की जिं...

Update

कवर्धा से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी इसका असर पड़ेगा। खबर में दिए गए किराया

कवर्धा से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे शहरों की यात्रा करने वाले...

Live

कवर्धा से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी इसका असर पड़ेगा। खबर में दिए गए किराया

छत्तीसगढ़ कवर्धा न्यूज़ -कवर्धा से रायपुर और बिलासपुर जाने वालों को भी देना होगा ज...

श्री दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता

श्री दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता

प्रधान सम्पादक - श्री दिगवेंद्र कुमार गुप्ता

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें