Wed, 28 Oct 2026 | 01:37:15 PM
ई-पेपर
Loksevak Mirror
Breaking News Exclusive
जिले में गोवंशीय पशुओं के संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में जिला स्तरीय गौधाम पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया ₹6.54 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, वनांचल क्षेत्र के 872 छापेमारी में 610 आपराधिक प्रकरण दर्ज, 18.38 लाख रुपये से अधिक की सामग्री जब्त दुकान का ताला तोड़कर नगदी एवं किराना दुकान की अन्य सामग्री सहित कुल 60,000/- रुपये की संपत्ति की गई थी चोरी। श्रम कार्ड एवं आधार कार्ड की जानकारी में विषमता होने पर कराएं ई-केवाईसी कलेक्टोरेट परिसर स्थित सेवा सेतु केंद्र से मिली सुविधा अज्ञात मानव सिर का पुराना कंकाल, पंडरिया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया। बालाघाट जिले के दोनों आरोपियों से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद, वारदात में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल भी लोहारा पुलिस ने किया जप्त। महंगाई की मार झेल रहे स्कूली एवं कॉलेज के विद्यार्थियों को राहत देने के लिए निःशुल्क बस सेवा शुरू करने की मांग 10वीं, 12वीं, स्नातक एवं आईटीआई उत्तीर्ण 157 पदों पर होगी भर्ती जिले में गोवंशीय पशुओं के संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में जिला स्तरीय गौधाम पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया ₹6.54 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, वनांचल क्षेत्र के 872 छापेमारी में 610 आपराधिक प्रकरण दर्ज, 18.38 लाख रुपये से अधिक की सामग्री जब्त दुकान का ताला तोड़कर नगदी एवं किराना दुकान की अन्य सामग्री सहित कुल 60,000/- रुपये की संपत्ति की गई थी चोरी। श्रम कार्ड एवं आधार कार्ड की जानकारी में विषमता होने पर कराएं ई-केवाईसी कलेक्टोरेट परिसर स्थित सेवा सेतु केंद्र से मिली सुविधा अज्ञात मानव सिर का पुराना कंकाल, पंडरिया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया। बालाघाट जिले के दोनों आरोपियों से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद, वारदात में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल भी लोहारा पुलिस ने किया जप्त। महंगाई की मार झेल रहे स्कूली एवं कॉलेज के विद्यार्थियों को राहत देने के लिए निःशुल्क बस सेवा शुरू करने की मांग 10वीं, 12वीं, स्नातक एवं आईटीआई उत्तीर्ण 157 पदों पर होगी भर्ती
लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता

कवर्धा न्यूज़ -मुख्य आरोपी एवं चोरी का माल खरीदने वाला : कबीरधाम पुलिस की बड़ी सफलता : जनपद पंचायत एवं कृषि विभाग कार्यालय में एसी कॉपर पाइप चोरी का खुलासा, मुख्य आरोपी एवं चोरी

शेयर करें:

जिला – कबीरधाम (छ.ग.)

दिनांक – 28.05.2026

Advertisement

कबीरधाम पुलिस की बड़ी सफलता : जनपद पंचायत एवं कृषि विभाग कार्यालय में एसी कॉपर पाइप चोरी का खुलासा, मुख्य आरोपी एवं चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार

कबीरधाम पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं चोरों के विरुद्ध लगातार चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली कवर्धा पुलिस ने दो शासकीय कार्यालयों में हुई चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी एवं चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा डीएसपी आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली कवर्धा पुलिस द्वारा लगातार संपत्ति संबंधी अपराधों पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी विवेचना करते हुए दोनों चोरी प्रकरणों का पर्दाफाश किया।

प्रकरण क्रमांक 208/2026 में जनपद पंचायत कवर्धा कार्यालय में लगे 04 नग एसी से कॉपर ट्यूब एवं अन्य सामग्री चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी, जिससे लगभग 32,900 रुपये का नुकसान हुआ था। वहीं प्रकरण क्रमांक 209/2026 में उप संचालक कृषि कार्यालय कवर्धा में लगे 03 नग एसी के कॉपर पाइप चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी, जिससे लगभग 24,000 रुपये का नुकसान हुआ।

दोनों घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली कवर्धा पुलिस द्वारा तकनीकी एवं पारंपरिक जांच के आधार पर संदेहियों की पतासाजी की गई। विवेचना के दौरान आरोपी शंकर राजपूत उर्फ नरसिंग राजपूत पिता संतोष राजपूत उम्र 20 वर्ष निवासी पैठूपारा कवर्धा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने दोनों शासकीय कार्यालयों में रात्रि के समय घुसकर एसी में लगे कॉपर पाइप एवं अन्य सामग्री चोरी करना स्वीकार किया।

जांच में यह भी सामने आया कि चोरी किये गये कॉपर पाइप को आरोपी द्वारा स्थानीय कबाड़ी बाबू खान पिता अमानुद्दीन खान उम्र 52 वर्ष निवासी नवाब मोहल्ला कवर्धा को बेचा गया था। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कबाड़ी बाबू खान को भी गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से चोरी की मशरूका कॉपर पाइप बरामद की गई। मामले में आरोपी बाबू खान के विरुद्ध चोरी की संपत्ति खरीदने एवं छिपाने के अपराध में धारा 317(2) बीएनएस जोड़ी गई है।

दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है तथा यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी अन्य चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहे हैं अथवा नहीं।

कबीरधाम पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शासकीय संपत्ति हो या आम नागरिकों की मेहनत की कमाई, चोरी करने वाले तथा चोरी के माल का अवैध कारोबार करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं निरंतर कार्यवाही की जाएगी। चोरी के माल को खरीदना भी कानूनन गंभीर अपराध है और ऐसे तत्वों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। कबीरधाम पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यवाही में थाना कोतवाली कवर्धा पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा

विज्ञापन
Advertisement

Live

LIVE

ताज़ा खबरें

Live

कब टूटकर गिर पड़े छत का कमजोर हिस्सा, कोई भरोसा नहीं; हादसे का इंतजार कर रहा शिक्षा विभाग बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे, जिम्मेदारों से तत्काल मरम्मत की मांग

पंडरिया बिझौरी - बिझौरी स्कूल के जर्जर स्कूल पर बड़ा सवाल: छत से झड़ रहा प्लास्ट...

Update

कब टूटकर गिर पड़े छत का कमजोर हिस्सा, कोई भरोसा नहीं; हादसे का इंतजार कर रहा शिक्षा विभाग बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे, जिम्मेदारों से तत्काल मरम्मत की मांग

बिझौरी स्कूल के जर्जर स्कूल पर बड़ा सवाल: छत से झड़ रहा प्लास्टर, मासूमों की जिं...

Update

कवर्धा से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी इसका असर पड़ेगा। खबर में दिए गए किराया

कवर्धा से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे शहरों की यात्रा करने वाले...

Live

कवर्धा से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी इसका असर पड़ेगा। खबर में दिए गए किराया

छत्तीसगढ़ कवर्धा न्यूज़ -कवर्धा से रायपुर और बिलासपुर जाने वालों को भी देना होगा ज...

श्री दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता

श्री दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता

प्रधान सम्पादक - श्री दिगवेंद्र कुमार गुप्ता

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें