जांजगीर-चांपा -गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में प्रवेश : गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित
Chief Editor-Digvendra Kumar Gupta / Wed, May 6, 2026 / Post views : 110
समाचार
कस्तूरबा
गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित
जांजगीर-चांपा, 06 मई 2026। जिले में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु आवेदन पत्रों का वितरण 10 मई से 31 मई 2026 तक संबंधित विद्यालयों में निःशुल्क आवेदन पत्र प्राप्त कर जमा कर सकती हैं।
जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा श्री हरीराम जायसवाल ने बताया कि जिले के विभिन्न विकासखंडों में कुल 5 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें विकासखंड अकलतरा के ग्राम हरदी, बलौदा के ग्राम पहरिया, बम्हनीडीह के ग्राम बिर्रा, नवागढ़ के ग्राम बरगांव तथा पामगढ़ के ग्राम ससहा में विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में प्रवेश के लिए कक्षा पांचवीं उत्तीर्ण बालिकाएं आवेदन कर सकती हैं। पात्रता के अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक तथा सामान्य वर्ग के बीपीएल परिवारों की छात्राएं शामिल हैं। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में छात्राओं के लिए आवास, भोजन, ड्रेस एवं अध्ययन सामग्री की निःशुल्क व्यवस्था उपलब्ध कराई जाती है
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन