जांजगीर चाम्पा - विकसित भारत जी राम जी योजना से गांव हो : विकसित भारत जी राम जी योजना से गांव होंगे आत्मनिर्भर -जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी 125 दिन का रोजगार और
Chief Editor-Digvendra Kumar Gupta / Thu, Jul 2, 2026 / Post views : 60
समाचार
विकसित भारत जी राम जी योजना से गांव होंगे आत्मनिर्भर -जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी
125 दिन का रोजगार और 300 रूपए मजदूरी से मिलेगी श्रमिकों को नई मजबूती
जिला स्तरीय जन सम्मेलन- सह- शुभारंभ कार्यक्रम सोनाईडीह में आयोजित, तिरुपति से केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन का हुआ वर्चुअल प्रसारण को सुना
जांजगीर-चांपा 02 जुलाई 2026। विकसित भारत जी राम जी योजना राष्ट्रीय स्तरीय जन सम्मेलन-सह-शुभारंभ कार्यक्रम का आंध्र प्रदेश के तिरुपति से आयोजित राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से जिले में सीधा प्रसारण देखा एवं सुना गया। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विकसित भारत जी राम जी का शुभारंभ किया। वही जिला स्तरीय जन सम्मेलन-सह-शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन बम्हनीडीह ग्राम पंचायत सोनाईडीह में किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, ग्रामीणों एवं बड़ी संख्या में श्रमिकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी ने कहा कि हमारे लिए यह सौभाग्य की बात है कि आज हम इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के सहभागी बने हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा है कि गांव-गांव का समग्र विकास हो तथा अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचे। इसी उद्देश्य से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना अब साकार हो रहा है। जनभागीदारी, जागरूकता और सभी के सहयोग से इस अभियान को आगे बढ़ाना है। पहले रोजगार गारंटी योजना के तहत 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया जाता था, जबकि अ�
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन