सभी औद्योगिक प्रतिष्ठान एवं पावर प्लांट सुरक्षा के मानकों का कड़ाई से करें पालन : कलेक्टर
कलेक्टर-एसपी ने जिले के औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं पावर प्लांट की ली बैठक
हादसे एवं दुर्घटना न हो इसके लिए सभी औद्योगिक प्रतिष्ठान रखें आवश्यक सावधानी एवं सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था
सुरक्षा मानकों की समीक्षा और आपातकालीन तैयारियों को लेकर दिए निर्देश
जांजगीर-चांपा, 21 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे एवं प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल ने आज अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह, जांजगीर चांपा के सभाकक्ष में जिले के औद्योगिक प्रतिष्ठानों की बैठक ली। कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि सभी औद्योगिक प्रतिष्ठान एवं पावर प्लांट सुरक्षा के मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि औद्योगिक प्रतिष्ठानों में श्रमिकों की सुरक्षा के लिए मापदण्डों के अनुरूप सभी आवश्यक उपकरण एवं मशीन की व्यवस्था होनी चाहिए। हादसे एवं दुर्घटना न हो इसके के लिए सभी औद्योगिक प्रतिष्ठान आवश्यक सावधानी एवं सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था रखेंगे। उन्होंने अग्निशामक यंत्र, फायर अलार्म, मशीनों का उचित संचालन, उपकरण, रखरखाव, बायलर, सीसीटीवी कैमरा, सुरक्षा मापदण्ड के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं पावर प्लांट में तकनीकी प्रक्रियाओं एवं कार्यों का सतत निरीक्षण के निर्देश दिए ।
कलेक्टर ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि दुर्घटना की आशंका वाले सभी मशीनों एवं उपकरणों की समय-समय पर अधिकृत रेगुलेटरी एजेंसियों द्वारा अनिवार्य रूप से जांच कराई जाए, ताकि तकनीकी खामियों को समय रहते दूर किया जा सके। उन्होंने कहा कि किसी भी औद्योगिक दुर्घटना की स्थिति में प्रभावित व्यक्तियों को ‘गोल्डन ऑवर’ के भीतर समुचित उपचार एवं आवश्यक सुविधाएं उप�