Logo
Breaking News Exclusive
कबीरधाम में मिशन की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न, जिले की आठों तहसीलों के प्रतिनिधियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा छत्तीसगढ़ शासन, सहकारिता विभाग मंत्रालय (महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर) द्वारा प्रशासनिक आधार पर विभाग के अधिकारियों क गांजा बिक्री की रकम और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन सहित कुल 1,35,000/- रुपये का मशरूका पुलिस ने किया जप्त। ग्राम जैतपुरी में तेंदुआ दिखने की सूचना पर डायल 112 की कोतवाली पैंथर 01 टीम ने दिखाई तत्परता। कलेक्टर ने खैरबना में निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लाट एवं सरोधा जलाशय का किया अवलोकन निर्धारित समयावधि में गुणवत्तायु 35 पाव अंग्रेजी शराब एवं परिवहन में इस्तेमाल स्वीप्ट कार सहित कुल 3,04,200/ रुपये को मशरूका पुलिस ने किया जब्त। ग्रामीण रोजगार योजना से मनोहरपुर में बच्चों के सुरक्षित भविष्य की नींव मजबूत स्वर्णा लेडीज ग्रुप के आयोजन में महिलाओं ने बिखेरी संस्कृति और आत्मविश्वास की छटा, कामिनी जोशी रहीं प्रथम गुरुओं के सम्मान से गूंजा दनिया खुर्द, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ भव्य सम्मान शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरदीबान्ध मे शिक्षक दिवस समारोह सम्पन्न कबीरधाम में मिशन की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न, जिले की आठों तहसीलों के प्रतिनिधियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा छत्तीसगढ़ शासन, सहकारिता विभाग मंत्रालय (महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर) द्वारा प्रशासनिक आधार पर विभाग के अधिकारियों क गांजा बिक्री की रकम और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन सहित कुल 1,35,000/- रुपये का मशरूका पुलिस ने किया जप्त। ग्राम जैतपुरी में तेंदुआ दिखने की सूचना पर डायल 112 की कोतवाली पैंथर 01 टीम ने दिखाई तत्परता। कलेक्टर ने खैरबना में निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लाट एवं सरोधा जलाशय का किया अवलोकन निर्धारित समयावधि में गुणवत्तायु 35 पाव अंग्रेजी शराब एवं परिवहन में इस्तेमाल स्वीप्ट कार सहित कुल 3,04,200/ रुपये को मशरूका पुलिस ने किया जब्त। ग्रामीण रोजगार योजना से मनोहरपुर में बच्चों के सुरक्षित भविष्य की नींव मजबूत स्वर्णा लेडीज ग्रुप के आयोजन में महिलाओं ने बिखेरी संस्कृति और आत्मविश्वास की छटा, कामिनी जोशी रहीं प्रथम गुरुओं के सम्मान से गूंजा दनिया खुर्द, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ भव्य सम्मान शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरदीबान्ध मे शिक्षक दिवस समारोह सम्पन्न

सूचना

लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता
लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा
लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता
लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा

कवर्धा न्यूज़ -पुलिस, सेना एवं सुरक्षा बलों की तैयारी कर : स्वामी विवेकानंद एकेडमी: लक्ष्य प्राप्ति हेतु निरंतर अभ्यास एवं सकारात्मक सोच आवश्यक – पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS

Share:

स्वामी विवेकानंद एकेडमी: लक्ष्य प्राप्ति हेतु निरंतर अभ्यास एवं सकारात्मक सोच आवश्यक – पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS)

स्वामी विवेकानंद एकेडमी में पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS) ने पुलिस, सेना एवं सुरक्षा बलों की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों से की मुलाकात

सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कबीरधाम पुलिस द्वारा युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण, कोचिंग एवं मार्गदर्शन की पहल

कबीरधाम पुलिस द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद एकेडमी में आज पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस) द्वारा पहुंचकर एसआई, पुलिस, आर्मी, सीआरपीएफ सहित विभिन्न सुरक्षा बलों में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं से मुलाकात की गई। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी तैयारियों का गहन अवलोकन किया।

पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने अभ्यर्थियों से संवाद करते हुए उनके फिजिकल प्रशिक्षण, लिखित परीक्षा की तैयारी एवं अन्य आवश्यक पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने युवाओं को अनुशासन, निरंतर अभ्यास एवं आत्मविश्वास बनाए रखने की प्रेरणा देते हुए कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए नियमितता और सकारात्मक सोच अत्यंत आवश्यक है। उल्लेखनीय है कि अब तक लगभग 1100 युवा सेना एवं पुलिस में चयनित होकर देश सेवा में अपना योगदान दे रहे हैं, जो इस पहल की प्रभावशीलता को दर्शाता है।

उन्होंने प्रशिक्षकों को निर्देशित किया कि प्रत्येक अभ्यर्थी को उच्च गुणवत्ता का प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए तथा उनकी व्यक्तिगत आवश्यकताओं के अनुरूप मार्गदर्शन सुनिश्चित किया जाए, जिससे वे निर्धारित सभी मापदंडों को सफलतापूर्वक पूरा कर सकें। एकेडमी की सतत निगरानी एवं बेहतर संचालन के लिए डीएसपी श्री कृष्णा चंद्राकर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित करेंगे।

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि कबीरधाम जिले के युवाओं में अपार क्षमता निहित है और उचित दिशा में परिश्रम करने पर वे निश्चित रूप से पुलिस, सेना एवं अन्य सुरक्षा बलों में चयन प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कबीरधाम पुलिस का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना एवं उन्हें देश सेवा के लिए प्रेरित करना है।

अपने संबोधन में उन्होंने युवाओं को निरंतर अभ्यास, सकारात्मक सोच एवं कड़ी मेहनत को जीवन का हिस्सा बनाने की सलाह दी, साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाहों या भ्रामक जानकारी से दूर रहकर केवल अधिकृत स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। अंत में उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उल्लेखनीय है कि कबीरधाम पुलिस द्वारा “स्वामी विवेकानंद एकेडमी” के माध्यम से जिले के युवाओं को निःशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग एवं प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु कोचिंग प्रदान की जा रही है, जिसका उद्देश्य युवाओं को सुरक्षा बलों में भर्ती हेतु सक्षम बनाना है

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement