Mon, 02 Nov 2026 | 09:00:54 PM
ई-पेपर
Loksevak Mirror
Breaking News Exclusive
वनांचल में धर्मांतरण के जाल पर कड़ा प्रहार, विधायक भावना बोहरा एवं समाज प्रमुखों के प्रयासों से 61 लोगों की मूल धर्म में हुई घर वापसी सोना डबल करने का झांसा देकर 65.5 ग्राम सोने के आभूषणों की धोखाधड़ी करने वाला 01 आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार। घटना के महज 48 घंटे के भीतर कबीरधाम पुलिस ने किया वारदात का खुलासा। 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, स्थानीय आसूचना तंत्र का किया गया उपयोग तीन आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। एलआईसी की बंद पड़ी पॉलिसी की राशि वापस दिलाने का झांसा देकर 69.37 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाला आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार विधायक भावना बोहरा के साथ 500 से अधिक लोगों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश स्थायी वारंटियों में (1) ओगेश्वर राज सिन्हा, पिता पूनाराम सिन्हा, उम्र 40 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 01, साईं मंदिर के पास, कवर्धा, जिला कबीरधाम तथा (2) मंतराम सोनवानी, पिता बुधराम सोनवानी, उम्र कृषि विज्ञान केंद्र में कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण, जिले के लगभग 200 किसान हुए शामिल कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने ग्राम सिंघनपुरी में किसानों से की चर्चा, प्रभावित किसानों से पंचायत में आवेदन लेने के दिए निर्देश दो व्यापारियों के गोदाम एवं परिसरों में मिला अवैध रूप से भंडारित धान, मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी केंद्रीय गृह मंत्री ने दिया हरसंभव सहायता का भरोसा, मुख्यमंत्री श्री साय ने जताया आभार वनांचल में धर्मांतरण के जाल पर कड़ा प्रहार, विधायक भावना बोहरा एवं समाज प्रमुखों के प्रयासों से 61 लोगों की मूल धर्म में हुई घर वापसी सोना डबल करने का झांसा देकर 65.5 ग्राम सोने के आभूषणों की धोखाधड़ी करने वाला 01 आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार। घटना के महज 48 घंटे के भीतर कबीरधाम पुलिस ने किया वारदात का खुलासा। 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, स्थानीय आसूचना तंत्र का किया गया उपयोग तीन आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। एलआईसी की बंद पड़ी पॉलिसी की राशि वापस दिलाने का झांसा देकर 69.37 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाला आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार विधायक भावना बोहरा के साथ 500 से अधिक लोगों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश स्थायी वारंटियों में (1) ओगेश्वर राज सिन्हा, पिता पूनाराम सिन्हा, उम्र 40 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 01, साईं मंदिर के पास, कवर्धा, जिला कबीरधाम तथा (2) मंतराम सोनवानी, पिता बुधराम सोनवानी, उम्र कृषि विज्ञान केंद्र में कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण, जिले के लगभग 200 किसान हुए शामिल कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने ग्राम सिंघनपुरी में किसानों से की चर्चा, प्रभावित किसानों से पंचायत में आवेदन लेने के दिए निर्देश दो व्यापारियों के गोदाम एवं परिसरों में मिला अवैध रूप से भंडारित धान, मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी केंद्रीय गृह मंत्री ने दिया हरसंभव सहायता का भरोसा, मुख्यमंत्री श्री साय ने जताया आभार
लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता

पंडरिया न्यूज़ -विधायक भावना बोहरा एवं समाज प्रमुखों के प्रयासों से 61 लोगों की मूल धर्म में हुई घर व : वनांचल में धर्मांतरण के जाल पर कड़ा प्रहार, विधायक भावना बोहरा एवं समाज प्रमुखों के प्रयासों से 61 लोगों की मूल धर्म में हुई घर वापसी

शेयर करें:

वनांचल में धर्मांतरण के जाल पर कड़ा प्रहार, विधायक भावना बोहरा एवं समाज प्रमुखों के प्रयासों से 61 लोगों की मूल धर्म में हुई घर वापसी

Advertisement

पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में अपनी धार्मिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक विरासत के संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता की दिशा में पंडरिया विधायक भावना बोहरा एवं आदिवासी और बैगा समाज के प्रमुखों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वनांचल ग्राम महिडबरा में आयोजित संस्कृति गौरव सम्मलेन एवं अभिनंदन समारोह में विधायक भावना बोहरा एवं समाज प्रमुखों के सामूहिक प्रयासों से क्षेत्र के 10 गांवों के 61 लोगों की मूल धर्म में घर वापसी कर अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ें। इनमें कुशियारी, कारीढाप(बदना), कौआनार (बदना), खैरापारा (कुशियारी), घोघराखुर्द, सजनखार, छिरहा, परेवाछापर, छिरहा एवं नवापारा के लोग शामिल हैं। पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ विधायक भावना बोहरा और छत्तीसगढ़ बैगा समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री इतवारी राम मछिया जी, प्रदेश सलाहकार बैग समाज श्री गौठु राम बैगा जी, जिला अध्यक्ष बैगा समाज श्री सोनसाय बैगा जी, समाज पुजारी श्री गणेश टेकाम जी, संरक्षक आदिवासी समाज श्री तनगु आर्मो जी सहित आदिवासी समाज के पदाधिकारियों ने उनका अभिनंदन एवं स्वागत कर उनके पैर पखारकर उनके मूल धर्म में वापसी कराया। वनांचल क्षेत्रों में आदिवासी एवं बैगा समाज के लोगों द्वारा लगातार सामाजिक बैठकें और संवाद आयोजित किए जा रहे हैं। इन बैठकों का उद्देश्य समाज के लोगों को अपनी मूल धार्मिक आस्था, रीति-रिवाजों, परंपराओं, संस्कृति और पूर्वजों की विरासत के प्रति जागरूक करना है। उन्हें अपनी मूल आस्था और पारंपरिक सामाजिक-सांस्कृतिक पहचान से पुनः जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी सामाजिक जागरूकता और सामूहिक संवाद के परिणामस्वरूप 61 लोगों ने अपनी इच्छा से मूल धर्म में वापसी की।
इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि आदिवासी और बैगा समाज हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और प्रकृति के साथ गहरे जुड़ाव का प्रतीक हैं। उनकी अपनी विशिष्ट पहचान, पूजा पद्धति, रीति-रिवाज और जीवनशैली है, जिसे पीढ़ियों से हमारे पूर्वजों ने संजोकर रखा है। हमारी जिम्मेदारी है कि इस विरासत, आस्था और सांस्कृतिक पहचान का संरक्षण हो तथा आने वाली पीढ़ियां भी अपनी जड़ों और परंपराओं से परिचित रहें। वनांचल के गांवों में आदिवासी और बैगा समाज के प्रमुखों द्वारा लगातार बैठकें कर समाज को जागरूक करने और लोगों से संवाद स्थापित करने का जो प्रयास किया जा रहा है, वह सामाजिक एकजुटता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। आज 10 गांवों के 61 लोगों का अपनी मूल धार्मिक आस्था से पुनः जुड़ना समाज के सामूहिक प्रयासों और जागरूकता का परिणाम है। वर्षों से वनांचल क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से धर्मांतरण का प्रयास किया गया, जिससे आदिवासी समाज की परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान को कमजोर करने का काम हुआ। लेकिन अब समाज जागरूक हो रहा है और अपनी संस्कृति एवं मूल आस्था की ओर लौट रहा है। हमारी जनजातीय संस्कृति केवल हमारी पहचान ही नहीं, बल्कि हमारी अमूल्य धरोहर है। आदिवासी और बैगा समाज की परंपराओं, देवी-देवताओं, पूजा पद्धतियों, लोककला और रीति-रिवाजों को संरक्षित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं और मातृशक्ति को आगे आकर अपनी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। हमारा उद्देश्य समाज में जागरूकता, समरसता और अपनी जड़ों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की डबल इंजन भाजपा सरकार जनजातीय समाज के सम्मान, अधिकारों, उत्थान और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। भगवान बिरसा मुंडा जी की गौरवशाली विरासत से लेकर जनजातीय समाज की संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण तक, सरकार जनजातीय गौरव और स्वाभिमान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। हमारा भी संकल्प है कि पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी एवं बैगा समाज के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं के साथ अपनी सांस्कृतिक पहचान एवं परंपराओं को संरक्षित करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। सड़क,बिजली,पानी जैसी मुलभुत सुविधाएँ और विकास अब वनांचल ग्रामों तक पहुँच रही है। नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ अब हमारे वनांचल क्षेत्रों में विकास का नया दौर लेकर आया है, जहाँ सुशासन तिहार जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से शासन-प्रशासन अब सीधे उनके घरों और गाँव तक पहुँच रही है, उनकी समस्याओं को सुन रही है और सुविधाओं का विस्तार कर रही है।
विधायक भावना बोहरा ने इस सामाजिक पहल के लिए आदिवासी एवं बैगा समाज के वरिष्ठजनों, समाज प्रमुखों और ग्रामीणों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाज की एकता, जागरूकता और सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। विगत 3 महीनों से आदिवासी व बैगा समाज एवं सर्व समाज द्वारा आपसी संवाद व प्रयासों के माध्यम से धर्मांतरण करने वाले समाज के लोगों को जागरूक किया और उन्हें पुनः अपने मूल धर्म में प्रवेश करने के लिए प्रेरित किया जिसके परिणाम स्वरूप आज 61 लोगों ने घर वापसी की है। हम सब मिलकर अपनी परंपराओं, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे। आज वनांचल क्षेत्र का आदिवासी समाज पुनः अपनी संस्कृति और परंपरा की ओर लौट रहा है, यह पूरे छत्तीसगढ़ के लिए सकारात्मक संदेश है। वर्तमान में वनांचल क्षेत्रों में विकास की रोशनी पहुँचने से यहाँ निवासरत जनजाति परिवार के लोगों में उम्मीद की नई किरण जागी है और अब वे किसी प्रलोभन या भ्रम में नहीं आ रहे, बल्कि अपनी संस्कृति और आस्था के संरक्षण के लिए स्वयं आगे बढ़ रहे हैं। आने वाले समय में भी पंडरिया विधानसभा में सांस्कृतिक पुनर्जागरण, धार्मिक जनजागरण और समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने का अभियान निरंतर जारी रहेगा।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ बैगा समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री इतवारी राम मछिया जी, प्रदेश सलाहकार बैग समाज श्री गौठु राम बैगा जी, जिला अध्यक्ष बैगा समाज श्री सोनसाय बैगा जी, समाज पुजारी श्री गणेश टेकाम जी, संरक्षक आदिवासी समाज श्री तनगु आर्मो जी, पूर्व अध्यक्ष आदिवासी समाज श्री शोभित धुर्वे जी, अध्यक्ष यादव समाज ग्रामीण श्री फिरतु यादव जी, श्री जयसिंह यादव जी, श्री महेश धुर्वे जी, समाज प्रमुख एवं उपाध्यक्ष श्री परस यादव जी, धोबा समाज प्रमुख श्री रतिराम भट्ट जी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री सुमीर पुसाम जी, सरपंच एवं महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती पार्वती सुनहले जी, अध्यक्ष विकासखंड बैगा समाज श्री लालजु बैगा जी, नगर समाज प्रमुख श्री पंचराम धुर्वे जी, महामंत्री बैगा समाज श्री चतुर बैगा जी, श्री प्रेम टेकाम जी सहित, सर्व समाज के वरिष्ठजन, सदस्यगण, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Advertisement

Live

LIVE

ताज़ा खबरें

Live

सोना डबल करने का झांसा देकर 65.5 ग्राम सोने के आभूषणों की धोखाधड़ी करने वाला 01 आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार।

कवर्धा न्यूज़ - आरोपी के कब्जे से नगदी रकम बरामद, घटना में शामिल मुख्य आरोपी की त...

Update

घटना के महज 48 घंटे के भीतर कबीरधाम पुलिस ने किया वारदात का खुलासा। 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, स्थानीय आसूचना तंत्र का किया गया उपयोग तीन आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

घटना के महज 48 घंटे के भीतर कबीरधाम पुलिस ने किया वारदात का खुलासा। 100 से अधिक...

Live

घटना के महज 48 घंटे के भीतर कबीरधाम पुलिस ने किया वारदात का खुलासा। 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, स्थानीय आसूचना तंत्र का किया गया उपयोग तीन आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

कवर्धा न्यूज़ - डकैती की घटना में शामिल 03 शातिर आरोपी गिरफ्तार, तीनों आरोपियों स...

Live

CG- किसानों के लिए जरूरी खबर: अब सोसायटियों में नहीं लगानी पड़ेगी लंबी लाइन, घर बैठे मिलेगा टोकन, जानें क्या हैं नियम…..

छत्तीसगढ़ न्यूज़ -‘तुंहर टोकन’ एप से 24 घंटे मिलेगी ऑनलाइन सुविधा घर बैठे मिलेगा ट...

Live

05 वर्षों में 7,395 करोड़ रूपए का प्रावधान, विकसित भारत/2047 के लक्ष्य को मिलेगी गति

मुंगेली न्यूज़ - आत्मनिर्भर पंचायतें, विकसित गांव’ के संकल्प को मिलेगी मजबूती, प्...

Live

कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देश पर खाद्य विभाग एवं मंडी समिति की संयुक्त कार्रवाई, 5 प्रकरण दर्ज

कवर्धा -धान खरीदी से पहले जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 86.40 क्विंटल धान जब्त

Live

कब टूटकर गिर पड़े छत का कमजोर हिस्सा, कोई भरोसा नहीं; हादसे का इंतजार कर रहा शिक्षा विभाग बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे, जिम्मेदारों से तत्काल मरम्मत की मांग

पंडरिया बिझौरी - बिझौरी स्कूल के जर्जर स्कूल पर बड़ा सवाल: छत से झड़ रहा प्लास्ट...

Update

कब टूटकर गिर पड़े छत का कमजोर हिस्सा, कोई भरोसा नहीं; हादसे का इंतजार कर रहा शिक्षा विभाग बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे, जिम्मेदारों से तत्काल मरम्मत की मांग

बिझौरी स्कूल के जर्जर स्कूल पर बड़ा सवाल: छत से झड़ रहा प्लास्टर, मासूमों की जिं...

Update

कवर्धा से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी इसका असर पड़ेगा। खबर में दिए गए किराया

कवर्धा से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे शहरों की यात्रा करने वाले...

Live

कवर्धा से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी इसका असर पड़ेगा। खबर में दिए गए किराया

छत्तीसगढ़ कवर्धा न्यूज़ -कवर्धा से रायपुर और बिलासपुर जाने वालों को भी देना होगा ज...

श्री दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता

श्री दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता

प्रधान सम्पादक - श्री दिगवेंद्र कुमार गुप्ता

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें