Sat, 31 Oct 2026 | 06:17:01 PM
ई-पेपर
Loksevak Mirror
Breaking News Exclusive
विधायक भावना बोहरा के साथ 500 से अधिक लोगों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश स्थायी वारंटियों में (1) ओगेश्वर राज सिन्हा, पिता पूनाराम सिन्हा, उम्र 40 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 01, साईं मंदिर के पास, कवर्धा, जिला कबीरधाम तथा (2) मंतराम सोनवानी, पिता बुधराम सोनवानी, उम्र कृषि विज्ञान केंद्र में कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण, जिले के लगभग 200 किसान हुए शामिल कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने ग्राम सिंघनपुरी में किसानों से की चर्चा, प्रभावित किसानों से पंचायत में आवेदन लेने के दिए निर्देश दो व्यापारियों के गोदाम एवं परिसरों में मिला अवैध रूप से भंडारित धान, मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी केंद्रीय गृह मंत्री ने दिया हरसंभव सहायता का भरोसा, मुख्यमंत्री श्री साय ने जताया आभार तेज हवाओं और लगातार बारिश को देखते हुए लिया गया एहतियाती फैसला CG- किसानों के लिए जरूरी खबर: अब सोसायटियों में नहीं लगानी पड़ेगी लंबी लाइन, घर बैठे मिलेगा टोकन, जानें क्या हैं नियम….. 05 वर्षों में 7,395 करोड़ रूपए का प्रावधान, विकसित भारत/2047 के लक्ष्य को मिलेगी गति कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देश पर खाद्य विभाग एवं मंडी समिति की संयुक्त कार्रवाई, 5 प्रकरण दर्ज विधायक भावना बोहरा के साथ 500 से अधिक लोगों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश स्थायी वारंटियों में (1) ओगेश्वर राज सिन्हा, पिता पूनाराम सिन्हा, उम्र 40 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 01, साईं मंदिर के पास, कवर्धा, जिला कबीरधाम तथा (2) मंतराम सोनवानी, पिता बुधराम सोनवानी, उम्र कृषि विज्ञान केंद्र में कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण, जिले के लगभग 200 किसान हुए शामिल कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने ग्राम सिंघनपुरी में किसानों से की चर्चा, प्रभावित किसानों से पंचायत में आवेदन लेने के दिए निर्देश दो व्यापारियों के गोदाम एवं परिसरों में मिला अवैध रूप से भंडारित धान, मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी केंद्रीय गृह मंत्री ने दिया हरसंभव सहायता का भरोसा, मुख्यमंत्री श्री साय ने जताया आभार तेज हवाओं और लगातार बारिश को देखते हुए लिया गया एहतियाती फैसला CG- किसानों के लिए जरूरी खबर: अब सोसायटियों में नहीं लगानी पड़ेगी लंबी लाइन, घर बैठे मिलेगा टोकन, जानें क्या हैं नियम….. 05 वर्षों में 7,395 करोड़ रूपए का प्रावधान, विकसित भारत/2047 के लक्ष्य को मिलेगी गति कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देश पर खाद्य विभाग एवं मंडी समिति की संयुक्त कार्रवाई, 5 प्रकरण दर्ज
लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता

पंडरिया न्यूज़-पंडरिया में ‘रन फॉर यूनिटी’ मिनी मैराथन में दिखा जन उत्साह, : विधायक भावना बोहरा के साथ 500 से अधिक लोगों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

Chief Editor-Digvendra Kumar Gupta

Chief Editor-Digvendra Kumar Gupta / Sat, Oct 31, 2026 / Post views : 27

शेयर करें:

पंडरिया में ‘रन फॉर यूनिटी’ मिनी मैराथन में दिखा जन उत्साह,

Advertisement

विधायक भावना बोहरा के साथ 500 से अधिक लोगों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा ‘रन फॉर यूनिटी (मिनी मैराथन)’ का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित इस मिनी मैराथन में पंडरिया विधानसभा के विभिन्न महाविद्यालय के 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस मिनी मैराथन में महिला एवं पुरुष वर्ग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विधायक भावना बोहरा द्वारा मोमेंटों भेंट कर पुरस्कृत किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। पंडरिया महाविद्यालय से पीएमश्री स्वामी आत्मानंद स्कूल मैदान तक आयोजित इस मिनी मैराथन को विधायक भावना बोहरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ दौड़ में शामिल होकर देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। आयोजन के माध्यम से सरदार वल्लभभाई पटेल जी के राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को और मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, अदम्य इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा का अनुपम उदाहरण है। स्वतंत्रता के पश्चात देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर उन्होंने भारत की एकता और अखंडता को सुदृढ़ करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका योगदान केवल इतिहास के पन्नों तक सीमित नहीं है, बल्कि आज भी प्रत्येक भारतीय को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है। सरदार पटेल ने अपने दृढ़ संकल्प और असाधारण नेतृत्व से यह सिद्ध किया कि जब देश की एकता और अखंडता का प्रश्न हो, तब व्यक्तिगत स्वार्थों से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में निर्णय लेना ही सच्ची देशभक्ति है। आज उनकी जयंती पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता और राष्ट्र के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक है।

भावना बोहरा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण संबंधी विचारों और योगदान को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। गुजरात में विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का निर्माण सरदार पटेल के प्रति देश की कृतज्ञता और उनके विराट व्यक्तित्व को सम्मान देने का ऐतिहासिक उदाहरण है। राष्ट्रीय एकता दिवस जैसे आयोजनों के माध्यम से देशवासियों, विशेषकर युवाओं में राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यबोध और एकजुटता की भावना को प्रोत्साहित किया जा रहा है।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना के साथ विकास, सुशासन और राष्ट्रीय गौरव के नए आयाम स्थापित कर रहा है। आज भारत की सांस्कृतिक विविधता उसकी सबसे बड़ी ताकत है। भाषा, क्षेत्र और संस्कृति की विविधताओं के बावजूद हम सभी भारतीय हैं और राष्ट्र की प्रगति एवं सुरक्षा के प्रति हमारा संकल्प एक है। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार प्रदेश के विकास, सुशासन और जनकल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। डबल इंजन सरकार का उद्देश्य विकास के लाभ को गाँव, गरीब, किसान, युवा और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाना है। प्रदेश में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ युवाओं को शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

भावना बोहरा ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की ऊर्जा, सामर्थ्य और भविष्य के आधार होते हैं। जब युवा स्वस्थ शरीर, सकारात्मक विचार और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ते हैं, तो देश की प्रगति को नई गति मिलती है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी युवाओं, नागरिकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल जी के आदर्शों को आत्मसात करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। हम सभी को राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को सर्वोपरि रखना चाहिए। आज ‘रन फॉर यूनिटी’ के माध्यम से पंडरिया ने एकजुटता, राष्ट्रप्रेम और सामूहिक संकल्प का संदेश दिया। आइए हम मिलकर सरदार पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुँचाते हुए ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लें।

इस अवसर पर नगर पालिका पंडरिया की अध्यक्ष श्रीमती मंजुला देवी कुर्रे जी, नगर पंचायत पांडातराई अध्यक्ष श्रीमती सरिता सोनी जी, मंडल अध्यक्ष पंडरिया श्री रविश ठाकुर जी, श्री चंद्रकुमार सोनी जी, श्री हरीश जैन जी, अंजू शर्मा जी, समस्त पार्षद व एल्डरमैन, भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Advertisement

Live

LIVE

ताज़ा खबरें

Live

CG- किसानों के लिए जरूरी खबर: अब सोसायटियों में नहीं लगानी पड़ेगी लंबी लाइन, घर बैठे मिलेगा टोकन, जानें क्या हैं नियम…..

छत्तीसगढ़ न्यूज़ -‘तुंहर टोकन’ एप से 24 घंटे मिलेगी ऑनलाइन सुविधा घर बैठे मिलेगा ट...

Live

05 वर्षों में 7,395 करोड़ रूपए का प्रावधान, विकसित भारत/2047 के लक्ष्य को मिलेगी गति

मुंगेली न्यूज़ - आत्मनिर्भर पंचायतें, विकसित गांव’ के संकल्प को मिलेगी मजबूती, प्...

Live

कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देश पर खाद्य विभाग एवं मंडी समिति की संयुक्त कार्रवाई, 5 प्रकरण दर्ज

कवर्धा -धान खरीदी से पहले जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 86.40 क्विंटल धान जब्त

Live

कब टूटकर गिर पड़े छत का कमजोर हिस्सा, कोई भरोसा नहीं; हादसे का इंतजार कर रहा शिक्षा विभाग बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे, जिम्मेदारों से तत्काल मरम्मत की मांग

पंडरिया बिझौरी - बिझौरी स्कूल के जर्जर स्कूल पर बड़ा सवाल: छत से झड़ रहा प्लास्ट...

Update

कब टूटकर गिर पड़े छत का कमजोर हिस्सा, कोई भरोसा नहीं; हादसे का इंतजार कर रहा शिक्षा विभाग बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे, जिम्मेदारों से तत्काल मरम्मत की मांग

बिझौरी स्कूल के जर्जर स्कूल पर बड़ा सवाल: छत से झड़ रहा प्लास्टर, मासूमों की जिं...

Update

कवर्धा से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी इसका असर पड़ेगा। खबर में दिए गए किराया

कवर्धा से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे शहरों की यात्रा करने वाले...

Live

कवर्धा से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी इसका असर पड़ेगा। खबर में दिए गए किराया

छत्तीसगढ़ कवर्धा न्यूज़ -कवर्धा से रायपुर और बिलासपुर जाने वालों को भी देना होगा ज...

श्री दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता

श्री दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता

प्रधान सम्पादक - श्री दिगवेंद्र कुमार गुप्ता

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें