घुटुरकुंडी पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव ध्वस्त, सरपंच ने बचाई कुर्सी
लोक सेवक मिरर - सवांददाता
पंडरिया कवर्धा : पंडरिया, कबीरधाम। जनपद
पंचायत
पंडरिया घुटरकुंडी 31/07/2026// अंतर्गत ग्राम पंचायत घुटुरकुंडी में सरपंच के विरुद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव आवश्यक बहुमत के अभाव में असफल हो गया। इसके साथ ही सरपंच ने अपना पद सुरक्षित रखते हुए अविश्वास प्रस्ताव को विफल कर दिया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव पर कुल 11 सदस्यों ने मतदान किया। मतदान के दौरान सरपंच के पक्ष में 3 मत पड़े, जबकि
अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में विपक्ष को 8 मत प्राप्त हुए। नियमानुसार अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के लिए 9 मतों की आवश्यकता थी, लेकिन विपक्ष आवश्यक संख्या तक नहीं पहुंच सका। परिणामस्वरूप अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया और सरपंच की विजय घोषित कर दी गई।
मतदान प्रक्रिया प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी
में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परिणाम घोषित होते ही सरपंच समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई, वहीं विपक्षी खेमे में मायूसी देखी गई।
इस परिणाम के बाद ग्राम पंचायत घुटुरकुंडी की स्थानीय राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अब सरपंच
कार्यालय कार्यालय ग्राम पंचायत - घुटरकुंडी
जिला-कबीरधाम (छ.ग.)
अपने शेष कार्यकाल में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी निभाएंगे। पंचायत क्षेत्र के लोगों की नजर अब इस बात पर रहेगी कि पंचायत में विकास कार्य किस गति से आगे बढ़ते हैं।