Logo
Breaking News Exclusive
कबीरधाम में मिशन की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न, जिले की आठों तहसीलों के प्रतिनिधियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा छत्तीसगढ़ शासन, सहकारिता विभाग मंत्रालय (महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर) द्वारा प्रशासनिक आधार पर विभाग के अधिकारियों क गांजा बिक्री की रकम और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन सहित कुल 1,35,000/- रुपये का मशरूका पुलिस ने किया जप्त। ग्राम जैतपुरी में तेंदुआ दिखने की सूचना पर डायल 112 की कोतवाली पैंथर 01 टीम ने दिखाई तत्परता। कलेक्टर ने खैरबना में निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लाट एवं सरोधा जलाशय का किया अवलोकन निर्धारित समयावधि में गुणवत्तायु 35 पाव अंग्रेजी शराब एवं परिवहन में इस्तेमाल स्वीप्ट कार सहित कुल 3,04,200/ रुपये को मशरूका पुलिस ने किया जब्त। ग्रामीण रोजगार योजना से मनोहरपुर में बच्चों के सुरक्षित भविष्य की नींव मजबूत स्वर्णा लेडीज ग्रुप के आयोजन में महिलाओं ने बिखेरी संस्कृति और आत्मविश्वास की छटा, कामिनी जोशी रहीं प्रथम गुरुओं के सम्मान से गूंजा दनिया खुर्द, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ भव्य सम्मान शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरदीबान्ध मे शिक्षक दिवस समारोह सम्पन्न कबीरधाम में मिशन की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न, जिले की आठों तहसीलों के प्रतिनिधियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा छत्तीसगढ़ शासन, सहकारिता विभाग मंत्रालय (महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर) द्वारा प्रशासनिक आधार पर विभाग के अधिकारियों क गांजा बिक्री की रकम और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन सहित कुल 1,35,000/- रुपये का मशरूका पुलिस ने किया जप्त। ग्राम जैतपुरी में तेंदुआ दिखने की सूचना पर डायल 112 की कोतवाली पैंथर 01 टीम ने दिखाई तत्परता। कलेक्टर ने खैरबना में निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लाट एवं सरोधा जलाशय का किया अवलोकन निर्धारित समयावधि में गुणवत्तायु 35 पाव अंग्रेजी शराब एवं परिवहन में इस्तेमाल स्वीप्ट कार सहित कुल 3,04,200/ रुपये को मशरूका पुलिस ने किया जब्त। ग्रामीण रोजगार योजना से मनोहरपुर में बच्चों के सुरक्षित भविष्य की नींव मजबूत स्वर्णा लेडीज ग्रुप के आयोजन में महिलाओं ने बिखेरी संस्कृति और आत्मविश्वास की छटा, कामिनी जोशी रहीं प्रथम गुरुओं के सम्मान से गूंजा दनिया खुर्द, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ भव्य सम्मान शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरदीबान्ध मे शिक्षक दिवस समारोह सम्पन्न

सूचना

लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता
लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा
लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता
लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा

मुंगेली न्यूज़-125 दिनों की रोजगार गारंटी, बढ़ी मजदूरी और : ग्रामीण विकास का नया युग शुरू: विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (वीबी-जी राम जी) का हुआ शुभारंभ 125 दिनों की र

Chief Editor-Digvendra Kumar Gupta / Thu, Jul 2, 2026 / Post views : 75

Share:

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)

समाचार

ग्रामीण विकास का नया युग शुरू: विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (वीबी-जी राम जी) का हुआ शुभारंभ

125 दिनों की रोजगार गारंटी, बढ़ी मजदूरी और ग्राम विकास को मिलेगी नई गति, जन सम्मेलन में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने दी बधाई

मुंगेली, 02 जुलाई 2026// केन्द्र शासन द्वारा विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत नई मजदूरी दरें अधिसूचित की गई हैं। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आंध्र प्रदेश के तिरुपति से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने, रोजगार के अवसरों का विस्तार करने और आत्मनिर्भर गांवों के निर्माण के उद्देश्य से वर्चुअल माध्यम से विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जी राम जी) का शुभारंभ किया गया। इस दौरान जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में जनसम्मेलन सह शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों की सहभागिता रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने मिशन के शुभारंभ पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को साकार करने के लिए आजीविका संवर्धन, ग्रामीण अधोसंरचना के विकास तथा ग्राम पंचायतों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि ग्राम सभाओं के माध्यम से विकसित ग्राम पंचायत योजना तैयार की जाएगी, जिससे स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों का चयन होगा। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार कृषि क्षेत्र में एग्रीटेक के माध्यम से पारदर्शिता और सुविधा बढ़ी है, उसी प्रकार वीबी-जी राम जी मिशन में भी तकनीक आधारित पारदर्शी व्यवस्था अपनाई जाएगी, ताकि योजनाओं का प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री श्रीकांत पाण्डेय ने कहा कि यह मिशन ग्रामीण परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ ग्राम विकास में जनभागीदारी को भी बढ़ावा देगा। वीबी-जी राम जी मिशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों का विस्तार, आय में वृद्धि, आधारभूत सुविधाओं का विकास तथा ग्राम पंचायतों की सहभागिता सुनिश्चित होगी। उन्होंने सभी ग्रामीणों से योजना का अधिकाधिक लाभ लेने और विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

डीएफओ श्री अभिनव कुमार ने कहा कि मनरेगा को विकसित स्वरूप देते हुए वीबी-जी राम जी मिशन लागू किया गया है। इससे ग्रामीण श्रमिकों की आय में वृद्धि होगी, जिससे वे अपने परिवार के स्वास्थ्य और शिक्षा पर अधिक निवेश कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह मिशन महिला सशक्तिकरण, प्राकृतिक संसाधन संरक्षण और ग्रामीण विकास को नई मजबूती प्रदान करेगा।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रभाकर पाण्डेय ने कहा कि पहले जहां रोजगार की वैधानिक गारंटी 100 दिनों की थी, वहीं अब इसे बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है। साथ ही मजदूरी दर में भी वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, ग्रामीण अधोसंरचना निर्माण और आजीविका संवर्धन जैसे कार्य इस मिशन के प्रमुख आधार होंगे। यह योजना ग्रामीण विकास के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी।

कार्यक्रम में हितग्राहियों को वीबी-जी राम जी योजना के तहत जॉब कार्ड, महिला मेट आदि सामाग्री प्रदान कर लाभान्वित किया गया। सम्मेलन के समापन में कलेक्टर ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कलेक्टोरेट परिसर में कटहल के पौधे का रोपण किया। इस दौरान जनपद पंचायत मुंगेली अध्यक्ष श्री रामकमल सिंह परिहार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती शांति देवचरण भास्कर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

क्रमांक//07-07 // फोटो 01 से 14

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement