Thu, 29 Oct 2026 | 10:42:40 AM
ई-पेपर
Loksevak Mirror
Breaking News Exclusive
कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देश पर खाद्य विभाग एवं मंडी समिति की संयुक्त कार्रवाई, 5 प्रकरण दर्ज जिले के 113 केन्द्रों में की जाएगी धान की खरीदी नंदूराम अंचल ने जताया मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार जिले में गोवंशीय पशुओं के संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में जिला स्तरीय गौधाम पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया ₹6.54 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, वनांचल क्षेत्र के 872 छापेमारी में 610 आपराधिक प्रकरण दर्ज, 18.38 लाख रुपये से अधिक की सामग्री जब्त दुकान का ताला तोड़कर नगदी एवं किराना दुकान की अन्य सामग्री सहित कुल 60,000/- रुपये की संपत्ति की गई थी चोरी। श्रम कार्ड एवं आधार कार्ड की जानकारी में विषमता होने पर कराएं ई-केवाईसी कलेक्टोरेट परिसर स्थित सेवा सेतु केंद्र से मिली सुविधा अज्ञात मानव सिर का पुराना कंकाल, पंडरिया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया। बालाघाट जिले के दोनों आरोपियों से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद, वारदात में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल भी लोहारा पुलिस ने किया जप्त। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देश पर खाद्य विभाग एवं मंडी समिति की संयुक्त कार्रवाई, 5 प्रकरण दर्ज जिले के 113 केन्द्रों में की जाएगी धान की खरीदी नंदूराम अंचल ने जताया मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार जिले में गोवंशीय पशुओं के संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में जिला स्तरीय गौधाम पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया ₹6.54 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, वनांचल क्षेत्र के 872 छापेमारी में 610 आपराधिक प्रकरण दर्ज, 18.38 लाख रुपये से अधिक की सामग्री जब्त दुकान का ताला तोड़कर नगदी एवं किराना दुकान की अन्य सामग्री सहित कुल 60,000/- रुपये की संपत्ति की गई थी चोरी। श्रम कार्ड एवं आधार कार्ड की जानकारी में विषमता होने पर कराएं ई-केवाईसी कलेक्टोरेट परिसर स्थित सेवा सेतु केंद्र से मिली सुविधा अज्ञात मानव सिर का पुराना कंकाल, पंडरिया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया। बालाघाट जिले के दोनों आरोपियों से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद, वारदात में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल भी लोहारा पुलिस ने किया जप्त।
लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता

कवर्धा न्यूज़- 08 आरोपियों को पुलिस टीम ने किया गिरफ्ता : बैगा जनजाति के 13 नाबालिग बच्चों को बंधुआ श्रम और बाल तस्करी से मुक्त कराने में कबीरधाम पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

शेयर करें:

बैगा जनजाति के 13 नाबालिग बच्चों को बंधुआ श्रम और बाल तस्करी से मुक्त कराने में कबीरधाम पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

08 आरोपियों को पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार।

Advertisement

आरोपियों के विरुद्ध थाना भोरमदेव में अपराध क्रमांक-29/2026 पंजीबद्ध कर (BNS) की धारा 143(5), 146, 61(2), जेजे एक्ट की धारा 79 एवं 75, बालक एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम की धारा 3 एवं 14 तथा बंधुआ मजदूर प्रणाली (उन्मूलन) अधिनियम 1976 की धारा 16, 17 एवं 18 के तहत मामला दर्ज कर किया गया उचित वैधानिक कार्यवाही।

कबीरधाम पुलिस ने त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई करते हुए बैगा जनजाति के 13 नाबालिग बच्चों को बंधुआ एवं बाल श्रम से मुक्त कराया है। मामले में पुलिस ने 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेंद्र सिंह को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम थूहापानी एवं आसपास के क्षेत्रों में बैगा जनजाति के 15-20 नाबालिग बच्चों को उनके माता-पिता को पैसों का लालच देकर ले जाया गया है तथा उनसे जबरन श्रम कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल विशेष टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

कबीरधाम पुलिस द्वारा त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाते हुए ग्राम भलपहरी, खरहट्टा पाण्डातराई, सारंगपुर कला, कान्हाभैरा एवं दशरंगपुर क्षेत्रों में दबिश देकर कुल 13 नाबालिग बच्चों को सकुशल मुक्त कराया गया।

रेस्क्यू के बाद सभी बच्चों को थाना कोतवाली लाया गया तथा जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड लाइन की टीम को सूचित कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार सभी बच्चों को सुरक्षित संरक्षण हेतु बालगृह में रखा गया है, जहां उनकी देखभाल एवं काउंसलिंग की जा रही है।

पूछताछ में सामने आया कि लगभग 6 से 7 माह पूर्व आरोपी रवि यादव एवं अन्य लोगों द्वारा बच्चों के माता-पिता को पैसों का प्रलोभन देकर बच्चों को काम कराने के लिए अलग-अलग स्थानों पर ले जाया गया था। वहां बच्चों से गाय एवं मवेशी चराने, उनकी देखभाल करने तथा अन्य कठिन कार्य कराए जाते थे। बच्चों ने बताया कि वे प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 9 बजे तक तथा दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक लगातार काम करते थे। इसके बदले बच्चों को कोई मजदूरी नहीं दी जाती थी, जबकि उनके पालकों को मात्र 1000 से 2000 रुपये मासिक दिए जाते थे।

सभी बच्चों की उम्र 8 वर्ष से 15 वर्ष के बीच है तथा वे विशेष संरक्षित अनुसूचित जनजाति “बैगा जनजाति” से संबंध रखते हैं। बच्चों से मवेशी चराने एवं देखभाल का कार्य कराना जोखिमपूर्ण श्रम की श्रेणी में आता है, जो बाल अधिकारों एवं मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है।

प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023, किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015, बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986, बंधुआ मजदूर प्रणाली (उन्मूलन) अधिनियम 1976, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 सहित संगठित अपराध एवं बाल तस्करी से संबंधित गंभीर धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

मामले में शामिल 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध उचित वैधानिक कार्रवाई करते हुए सलाखों के भीतर भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपीगण :जिसमे (1)

रामू यादव पिता इतवारी यादव, उम्र 53 वर्ष, निवासी ग्राम भलपहरी (2) रवि यादव पिता गोपाल यादव, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम थूहापानी (3) धनीराम यादव पिता ज्ञान यादव, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम कान्हाभेरा (4)सर्वन यादव पिता कपिल यादव, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम कान्हाभेरा (5)दीपक यादव पिता राम जी यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम कान्हाभेरा।

(6) रामफल यादव ग्राम सारंगपुर।

(7) राम बिहारी यादव।

(8) रुपेश यादव।

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह द्वारा जिले वासियों से किया गया अपील

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि बच्चे भगवान का रूप होते हैं। उनसे मजदूरी कराना कानूनन अपराध होने के साथ-साथ अमानवीय कृत्य भी है। हर बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और बेहतर भविष्य का अधिकार है। यदि कहीं भी बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी या बाल तस्करी जैसी गतिविधियों की जानकारी मिलती है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में उक्त टीम का सराहनी भूमिका रही जिसमें निरीक्षक लालमन साव, निरीक्षक उमाशंकर राठौर, D.s.b. प्रभारी निरीक्षक नितिन तिवारी एवं टीम तथा सहायक उप निरीक्षक दिनेश झरिया, प्रधान आरक्षक राजेश देशलहरे, प्रधान आरक्षक खूबी साहू, आरक्षक शालिग्राम बंजारे, राम यादव राकेश मानिकपुरी उमेश राजपूत, सैनिक रामेंद्र चंद्रवंशी की सराहनीय भूमिका रही।

विज्ञापन
Advertisement

Live

LIVE

ताज़ा खबरें

Live

कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देश पर खाद्य विभाग एवं मंडी समिति की संयुक्त कार्रवाई, 5 प्रकरण दर्ज

कवर्धा -धान खरीदी से पहले जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 86.40 क्विंटल धान जब्त

Live

कब टूटकर गिर पड़े छत का कमजोर हिस्सा, कोई भरोसा नहीं; हादसे का इंतजार कर रहा शिक्षा विभाग बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे, जिम्मेदारों से तत्काल मरम्मत की मांग

पंडरिया बिझौरी - बिझौरी स्कूल के जर्जर स्कूल पर बड़ा सवाल: छत से झड़ रहा प्लास्ट...

Update

कब टूटकर गिर पड़े छत का कमजोर हिस्सा, कोई भरोसा नहीं; हादसे का इंतजार कर रहा शिक्षा विभाग बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे, जिम्मेदारों से तत्काल मरम्मत की मांग

बिझौरी स्कूल के जर्जर स्कूल पर बड़ा सवाल: छत से झड़ रहा प्लास्टर, मासूमों की जिं...

Update

कवर्धा से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी इसका असर पड़ेगा। खबर में दिए गए किराया

कवर्धा से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे शहरों की यात्रा करने वाले...

Live

कवर्धा से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी इसका असर पड़ेगा। खबर में दिए गए किराया

छत्तीसगढ़ कवर्धा न्यूज़ -कवर्धा से रायपुर और बिलासपुर जाने वालों को भी देना होगा ज...

श्री दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता

श्री दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता

प्रधान सम्पादक - श्री दिगवेंद्र कुमार गुप्ता

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें