मुंगेली न्यूज़ -कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त टीम ने खुड़ : दूरस्थ गांवों तक पहुंची स्वास्थ्य सेवाएं: देर रात तक पहुंचविहीन क्षेत्रों का स्वास्थ्य विभाग ने किया निरीक्षण कलेक्टर क
Chief Editor-Digvendra Kumar Gupta / Sat, Jul 4, 2026 / Post views : 56
जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)
समाचार
दूरस्थ गांवों तक पहुंची स्वास्थ्य सेवाएं: देर रात तक पहुंचविहीन क्षेत्रों का स्वास्थ्य विभाग ने किया निरीक्षण
कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त टीम ने खुड़िया डैम पार के गांवों का किया दौरा
दवा उपलब्धता सुनिश्चित कर ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए किया जागरूक
मुंगेली, 04 जुलाई 2026// वर्षा ऋतु के दौरान दूरस्थ एवं पहुंचविहीन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं निर्बाध रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने देर शाम से देर रात तक खुड़िया डैम के दूसरे छोर स्थित पहुंचविहीन ग्रामों में पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की। संयुक्त दल में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री गिरीश कुर्रे, विकासखंड चिकित्सा अधिकारी, जिला टीकाकरण अधिकारी तथा ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक शामिल रहे। टीम ने खुड़िया, बिजराकछार, मंजूरहा, बिसौनी एवं डंगनिया गांवों का दौरा कर मितानिन दवा पेटियों तथा स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध दवाओं का निरीक्षण किया। जहां आवश्यकता महसूस हुई, वहां तत्काल अतिरिक्त दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर बरसात के मौसम में स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां अपनाने की अपील की। उन्होंने मच्छरदानी के नियमित उपयोग, उबला या गर्म पानी पीने, घर एवं आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, खुले एवं बासी भोजन से परहेज करने, भोजन से पहले साबुन से हाथ धोने तथा बारिश में भीगने से बचने की सलाह दी। साथ ही किसी भी प्रकार के बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत मितानिन या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। स्वास्थ्य टीम ने ग्रामों में सरपंच, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं कोटवारों से भी बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतर निगरानी, आवश्यक सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान तथा आपात स्थिति में समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। सीएमएचओ ने बताया कि वर्षा ऋतु के दौरान जलजनित एवं मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए जिलेभर में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार मैदानी भ्रमण, दवा आपूर्ति एवं जनजागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन