Logo
Breaking News Exclusive
कबीरधाम में मिशन की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न, जिले की आठों तहसीलों के प्रतिनिधियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा छत्तीसगढ़ शासन, सहकारिता विभाग मंत्रालय (महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर) द्वारा प्रशासनिक आधार पर विभाग के अधिकारियों क गांजा बिक्री की रकम और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन सहित कुल 1,35,000/- रुपये का मशरूका पुलिस ने किया जप्त। ग्राम जैतपुरी में तेंदुआ दिखने की सूचना पर डायल 112 की कोतवाली पैंथर 01 टीम ने दिखाई तत्परता। कलेक्टर ने खैरबना में निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लाट एवं सरोधा जलाशय का किया अवलोकन निर्धारित समयावधि में गुणवत्तायु 35 पाव अंग्रेजी शराब एवं परिवहन में इस्तेमाल स्वीप्ट कार सहित कुल 3,04,200/ रुपये को मशरूका पुलिस ने किया जब्त। ग्रामीण रोजगार योजना से मनोहरपुर में बच्चों के सुरक्षित भविष्य की नींव मजबूत स्वर्णा लेडीज ग्रुप के आयोजन में महिलाओं ने बिखेरी संस्कृति और आत्मविश्वास की छटा, कामिनी जोशी रहीं प्रथम गुरुओं के सम्मान से गूंजा दनिया खुर्द, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ भव्य सम्मान शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरदीबान्ध मे शिक्षक दिवस समारोह सम्पन्न कबीरधाम में मिशन की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न, जिले की आठों तहसीलों के प्रतिनिधियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा छत्तीसगढ़ शासन, सहकारिता विभाग मंत्रालय (महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर) द्वारा प्रशासनिक आधार पर विभाग के अधिकारियों क गांजा बिक्री की रकम और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन सहित कुल 1,35,000/- रुपये का मशरूका पुलिस ने किया जप्त। ग्राम जैतपुरी में तेंदुआ दिखने की सूचना पर डायल 112 की कोतवाली पैंथर 01 टीम ने दिखाई तत्परता। कलेक्टर ने खैरबना में निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लाट एवं सरोधा जलाशय का किया अवलोकन निर्धारित समयावधि में गुणवत्तायु 35 पाव अंग्रेजी शराब एवं परिवहन में इस्तेमाल स्वीप्ट कार सहित कुल 3,04,200/ रुपये को मशरूका पुलिस ने किया जब्त। ग्रामीण रोजगार योजना से मनोहरपुर में बच्चों के सुरक्षित भविष्य की नींव मजबूत स्वर्णा लेडीज ग्रुप के आयोजन में महिलाओं ने बिखेरी संस्कृति और आत्मविश्वास की छटा, कामिनी जोशी रहीं प्रथम गुरुओं के सम्मान से गूंजा दनिया खुर्द, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ भव्य सम्मान शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरदीबान्ध मे शिक्षक दिवस समारोह सम्पन्न

सूचना

लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता
लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा
लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता
लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा

देश -एनटीपीसी सीपत के 'बालिका सशक्तिकरण अभियान' का भावप : बालिका सशक्तिकरण अभियान' का भावपूर्ण समापन; नए आत्मविश्वास के साथ 121 बेटियों ने भरी आत्मनिर्भरता की उड़ान

Share:

एनटीपीसी सीपत के 'बालिका सशक्तिकरण अभियान' का भावपूर्ण समापन; नए आत्मविश्वास के साथ 121 बेटियों ने भरी आत्मनिर्भरता की उड़ान

बिलासपुर कलेक्टर ने अभिभावकों से किया आह्वान— बेटियां ही सशक्त समाज की आधारशिला, उन्हें आगे बढ़ने के दें समान अवसर

योग, आत्मरक्षा से लेकर अंतरिक्ष विज्ञान तक निखरा ग्रामीण प्रतिभाओं का हुनर; मेधावियों को कक्षा 12वीं तक मिलेगी निःशुल्क शिक्षा

बिलासपुर, 13 जून 2026

एनटीपीसी लिमिटेड की कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) पहल के तहत एनटीपीसी सीपत में आयोजित चार सप्ताह के आवासीय 'बालिका सशक्तिकरण अभियान (GEM)-2026' का शनिवार को भावपूर्ण समापन हो गया। एक माह तक चले इस राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के समापन पर परिसर का माहौल बेहद भावुक था; एक तरफ प्रशिक्षकों और साथियों से बिछड़ती बालिकाओं की आंखें नम थीं, तो दूसरी तरफ बेटियों में आए अभूतपूर्व बदलाव को देखकर अभिभावकों के चेहरों पर गर्व और खुशी साफ झलक रही थी।

समापन समारोह में बिलासपुर के कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनका स्वागत एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख श्री स्वपन कुमार मंडल ने किया। पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नाटकों, समूह गीतों और एक कला प्रदर्शनी के जरिए पिछले 28 दिनों में सीखे गए कौशल, अपने बढ़ते आत्मविश्वास और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री संजय अग्रवाल ने एनटीपीसी के इस राष्ट्रीय अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा, आत्मविश्वास और सही मार्गदर्शन ग्रामीण व वंचित पृष्ठभूमि की बालिकाओं के भविष्य को नई दिशा दे सकते हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपनी बेटियों को आगे बढ़ने के अवसर देने की अपील करते हुए कहा कि आज की बेटियां ही कल के सशक्त समाज की आधारशिला हैं। ऐसे कार्यक्रम बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता और बड़े सपने देखने का साहस पैदा करते हैं।

परियोजना प्रमुख श्री स्वपन कुमार मंडल ने बालिकाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि वर्ष 2019 से अब तक एनटीपीसी सीपत में 525 बालिकाएं इस पहल से लाभान्वित हो चुकी हैं, और इस वर्ष 'GEM-2026' के तहत 121 और बालिकाएं इस अभियान से जुड़ीं। उन्होंने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के पूरा होने के बाद हर साल 10 मेधावी बालिकाओं को बाल भारती पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी सीपत में कक्षा 6 से 12 तक पूरी तरह निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। संगवारी महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती शिखा मंडल ने भी बालिकाओं को अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया।

उल्लेखनीय है कि 15 मई 2026 से शुरू हुए इस सघन प्रशिक्षण अभियान में बालिकाओं के लिए योग, अंग्रेजी, गणित, कंप्यूटर, संवाद कौशल, आत्मरक्षा, खेलकूद, संगीत, कला और व्यक्तित्व विकास के विशेष सत्र आयोजित किए गए। उन्हें समय प्रबंधन, स्वच्छता, नेतृत्व और टीम भावना जैसे जीवनोपयोगी मूल्यों से भी परिचित कराया गया।

इस एक माह के दौरान बालिकाओं के बौद्धिक विकास के लिए कई प्रेरणादायी हस्तियों ने उनसे सीधा संवाद किया। जहां आईपीएस अधिकारी श्रीमती अंशिका जैन ने मौके पर पहुंचकर बालिकाओं को प्रेरित किया, वहीं भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन एवं अंतरिक्ष यात्री श्री शुभांशु शुक्ला ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर उनका हौसला बढ़ाया। इसके अलावा शिक्षाविदों, महिला उद्यमियों, बैंकिंग अधिकारियों, पर्वतारोही निशा यादव और मीडिया विशेषज्ञों ने भी बालिकाओं को विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी दी।

अभियान के दौरान अंतरिक्ष विज्ञान पर विशेष सत्र, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की फायर विंग द्वारा अग्नि सुरक्षा का व्यावहारिक प्रदर्शन और कठपुतली कला के माध्यम से स्वच्छता, पोषण व 'गुड टच-बैड टच' जैसे संवेदनशील विषयों पर जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। साथ ही, सफारी पार्क भ्रमण, फिल्म प्रदर्शन और साप्ताहिक अभिभावक मिलन कार्यक्रमों ने पूरे माह परिसर में एक पारिवारिक माहौल बनाए रखा।

विदित हो कि एनटीपीसी लिमिटेड द्वारा वर्ष 2018 में शुरू किया गया 'बालिका सशक्तिकरण अभियान' आज देश भर में 13,000 से अधिक बालिकाओं के जीवन में सकारात्मक सामाजिक और शैक्षणिक बदलाव ला चुका है, जो आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

*****

आरडीजे

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement