भोरमदेव प्रांगण में माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति का भव्य भंडारा
श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया स्वादिष्ट प्रसाद, सेवा भाव से समिति ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी
कवर्धा 10/08/2026// भोरमदेव। भोरमदेव प्रांगण में माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चले भंडारे में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और समिति के सेवा कार्य की सराहना की।
भंडारे में श्रद्धालुओं को खीर, पूरी, चावल, दाल, सब्जी एवं अचार सहित विभिन्न प्रकार के प्रसाद प्रेमपूर्वक वितरित किए गए। सेवा कार्य के दौरान समिति के सदस्यों एवं सहयोगियों ने श्रद्धालुओं को व्यवस्थित रूप से प्रसाद उपलब्ध कराया।
भोरमदेव प्रांगण में श्रद्धालुओं ने भंडारे का भरपूर आनंद लिया। पूरे आयोजन में सेवा, सहयोग और धार्मिक आस्था का सुंदर संगम देखने को मिला।
विशेष सहयोग
गजपाल गुप्ता, दिग्वेन्द्र कुमार गुप्ता, बृजेश गुप्ता, रिंकू गुप्ता, योगेंद्र गुप्ता, संदीप गुप्ता, डेरेंन्द्र दानी एवं गोवर्धन गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।
माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति का संदेश:
“सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है—श्रद्धालुओं की सेवा और प्रसाद वितरण का यह पुनीत कार्य निरंतर जारी रहेगा।”