Thu, 29 Oct 2026 | 10:39:41 AM
ई-पेपर
Loksevak Mirror
Breaking News Exclusive
कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देश पर खाद्य विभाग एवं मंडी समिति की संयुक्त कार्रवाई, 5 प्रकरण दर्ज जिले के 113 केन्द्रों में की जाएगी धान की खरीदी नंदूराम अंचल ने जताया मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार जिले में गोवंशीय पशुओं के संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में जिला स्तरीय गौधाम पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया ₹6.54 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, वनांचल क्षेत्र के 872 छापेमारी में 610 आपराधिक प्रकरण दर्ज, 18.38 लाख रुपये से अधिक की सामग्री जब्त दुकान का ताला तोड़कर नगदी एवं किराना दुकान की अन्य सामग्री सहित कुल 60,000/- रुपये की संपत्ति की गई थी चोरी। श्रम कार्ड एवं आधार कार्ड की जानकारी में विषमता होने पर कराएं ई-केवाईसी कलेक्टोरेट परिसर स्थित सेवा सेतु केंद्र से मिली सुविधा अज्ञात मानव सिर का पुराना कंकाल, पंडरिया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया। बालाघाट जिले के दोनों आरोपियों से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद, वारदात में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल भी लोहारा पुलिस ने किया जप्त। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देश पर खाद्य विभाग एवं मंडी समिति की संयुक्त कार्रवाई, 5 प्रकरण दर्ज जिले के 113 केन्द्रों में की जाएगी धान की खरीदी नंदूराम अंचल ने जताया मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार जिले में गोवंशीय पशुओं के संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में जिला स्तरीय गौधाम पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया ₹6.54 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, वनांचल क्षेत्र के 872 छापेमारी में 610 आपराधिक प्रकरण दर्ज, 18.38 लाख रुपये से अधिक की सामग्री जब्त दुकान का ताला तोड़कर नगदी एवं किराना दुकान की अन्य सामग्री सहित कुल 60,000/- रुपये की संपत्ति की गई थी चोरी। श्रम कार्ड एवं आधार कार्ड की जानकारी में विषमता होने पर कराएं ई-केवाईसी कलेक्टोरेट परिसर स्थित सेवा सेतु केंद्र से मिली सुविधा अज्ञात मानव सिर का पुराना कंकाल, पंडरिया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया। बालाघाट जिले के दोनों आरोपियों से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद, वारदात में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल भी लोहारा पुलिस ने किया जप्त।
लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता

पंडरिया-श्रमिक हितों की 5 सूत्रीय मांगों को लेकर 11 अगस : शक्कर कारखाना पंडरिया में एमडी के तानाशाही रवैये के खिलाफ भारतीय मजदूर संघ ने खोला मोर्चा

शेयर करें:

प्रेस विज्ञप्ति

शक्कर कारखाना पंडरिया में एमडी के तानाशाही रवैये के खिलाफ भारतीय मजदूर संघ ने खोला मोर्चा

Advertisement

श्रमिक हितों की 5 सूत्रीय मांगों को लेकर 11 अगस्त से अनिश्चितकालीन टूलडाउन/धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

पंडरिया, जिला-कबीरधाम। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित पंडरिया में श्रमिक हितों की विभिन्न समस्याओं एवं प्रबंधन के कथित तानाशाही रवैये को लेकर भारतीय मजदूर संघ पंडरिया ने प्रबंधन के समक्ष अपनी 5 सूत्रीय मांगें रखी हैं। संघ का आरोप है कि श्रमिकों की समस्याओं का निराकरण करने के बजाय प्रबंधन द्वारा लगातार भेदभावपूर्ण एवं दबावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है।

भारतीय मजदूर संघ द्वारा प्रबंध संचालक को दिए गए पत्र में निम्नलिखित प्रमुख मांगें रखी गई हैं—

1. महामंत्री ललित चन्द्रवंशी को तत्काल कार्य पर वापस लिया जाए

भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री एवं क्षेत्र सहायक ललित चन्द्रवंशी द्वारा श्रमिक हित में लगातार आवाज उठाए जाने के बाद दिनांक 05 अगस्त 2026 की शाम मौखिक आदेश के माध्यम से उन्हें कार्य से हटा दिए जाने का संघ ने आरोप लगाया है। संघ ने मांग की है कि उन्हें तत्काल उनके पूर्व कार्य एवं कार्यक्षेत्र में वापस रखा जाए। संघ का कहना है कि श्रमिकों की समस्याओं को उठाना कोई अपराध नहीं है और श्रमिकों की आवाज दबाने का प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा।

2. मेंटेनेंस कार्य में पूर्व वर्षों की तरह सभी श्रमिकों को कार्य पर वापस लिया जाए

संघ ने मांग की है कि वर्ष 2026 के मेंटेनेंस कार्य में बिना किसी भेदभाव के उन सभी श्रमिकों को कार्य पर लिया जाए, जो पूर्व वर्षों में मेंटेनेंस कार्य करते रहे हैं। प्रत्येक वर्ष की भांति निर्धारित तिथि से श्रमिकों को कार्य पर वापस लिया जाए तथा किसी भी श्रमिक के साथ पक्षपात न किया जाए।

3. वर्षों से कार्यरत ठेका श्रमिकों का कार्यस्थल नहीं बदला जाए

संघ ने कहा है कि कारखाना पंडरिया में 9-10 वर्षों से कार्यरत ठेका श्रमिकों को उनके पूर्व कार्यस्थल से हटाकर अन्य स्थानों पर भेजकर मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। मांग है कि लंबे समय से कार्यरत इन श्रमिकों को उनके मूल कार्यस्थल पर ही रखा जाए तथा कार्यस्थल परिवर्तन के नाम पर किसी प्रकार का भेदभाव या दबाव न बनाया जाए।

4. हड़ताल अवधि के लंबित भुगतान का निराकरण किया जाए

भारतीय मजदूर संघ द्वारा 16 अक्टूबर 2024 से 28 अक्टूबर 2024 तथा 01 नवंबर 2025 से 07 नवंबर 2025 तक श्रमिक हित में हड़ताल की गई थी। इसके बाद दिनांक 28 अक्टूबर 2024 एवं 07 नवंबर 2025 को कलेक्टर महोदय की अध्यक्षता में कारखाना प्रबंधन एवं भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधियों के बीच समझौता हुआ था और आंदोलन वापस लिया गया था।

संघ की मांग है कि उक्त हड़ताल अवधि के लंबित वेतन/भुगतान का उसी प्रकार भुगतान किया जाए, जिस प्रकार पूर्व में आंदोलन अवधि का भुगतान कारखाना प्रबंधन द्वारा किया गया है।

5. श्रमिकों के भुगतान में भेदभाव तत्काल बंद किया जाए

संघ ने आरोप लगाया है कि पूर्व में संविदा कर्मचारी, भूमि कर्मचारी, ओम इंटरप्राइजेस/करेटक एवं ठेका श्रमिकों सहित सभी श्रमिकों का भुगतान एक साथ किया जाता था, लेकिन जून 2025 से ठेका श्रमिकों के भुगतान में भेदभाव किया जा रहा है।

संघ का कहना है कि अन्य कर्मचारियों का भुगतान कर दिया जाता है, जबकि ठेका श्रमिकों का भुगतान रोक दिया जाता है। इससे ठेका श्रमिकों के परिवारों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो रही है। संघ ने मांग की है कि प्रत्येक माह सभी श्रमिकों का भुगतान बिना किसी भेदभाव के समय पर किया जाए तथा जून 2025 से लंबित ठेका श्रमिकों के भुगतान का तत्काल निराकरण किया जाए।

11 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी

भारतीय मजदूर संघ ने प्रबंधन से सभी पांचों मांगों का गंभीरता से निराकरण कर लिखित रूप से संघ को अवगत कराने की मांग की है।

संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि मांगों का निराकरण नहीं किया गया तो दिनांक 11 अगस्त 2026 से भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले समस्त श्रमिकों के साथ अनिश्चितकालीन टूलडाउन/धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

संघ ने कहा कि श्रमिकों की जायज मांगों की अनदेखी कर प्रबंधन द्वारा अपनाया जा रहा रवैया तानाशाहीपूर्ण एवं श्रमिक विरोधी है। भारतीय मजदूर संघ श्रमिकों के अधिकारों एवं हितों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करता रहेगा।

आंदोलन से उत्पन्न होने वाली समस्त परिस्थितियों की जिम्मेदारी कारखाना प्रशासन एवं प्रबंधन की होगी।

विज्ञापन
Advertisement

Live

LIVE

ताज़ा खबरें

Live

कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देश पर खाद्य विभाग एवं मंडी समिति की संयुक्त कार्रवाई, 5 प्रकरण दर्ज

कवर्धा -धान खरीदी से पहले जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 86.40 क्विंटल धान जब्त

Live

कब टूटकर गिर पड़े छत का कमजोर हिस्सा, कोई भरोसा नहीं; हादसे का इंतजार कर रहा शिक्षा विभाग बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे, जिम्मेदारों से तत्काल मरम्मत की मांग

पंडरिया बिझौरी - बिझौरी स्कूल के जर्जर स्कूल पर बड़ा सवाल: छत से झड़ रहा प्लास्ट...

Update

कब टूटकर गिर पड़े छत का कमजोर हिस्सा, कोई भरोसा नहीं; हादसे का इंतजार कर रहा शिक्षा विभाग बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे, जिम्मेदारों से तत्काल मरम्मत की मांग

बिझौरी स्कूल के जर्जर स्कूल पर बड़ा सवाल: छत से झड़ रहा प्लास्टर, मासूमों की जिं...

Update

कवर्धा से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी इसका असर पड़ेगा। खबर में दिए गए किराया

कवर्धा से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे शहरों की यात्रा करने वाले...

Live

कवर्धा से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी इसका असर पड़ेगा। खबर में दिए गए किराया

छत्तीसगढ़ कवर्धा न्यूज़ -कवर्धा से रायपुर और बिलासपुर जाने वालों को भी देना होगा ज...

श्री दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता

श्री दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता

प्रधान सम्पादक - श्री दिगवेंद्र कुमार गुप्ता

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें