Thu, 29 Oct 2026 | 05:35:34 PM
ई-पेपर
Loksevak Mirror
Breaking News Exclusive
कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देश पर खाद्य विभाग एवं मंडी समिति की संयुक्त कार्रवाई, 5 प्रकरण दर्ज जिले के 113 केन्द्रों में की जाएगी धान की खरीदी नंदूराम अंचल ने जताया मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार जिले में गोवंशीय पशुओं के संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में जिला स्तरीय गौधाम पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया ₹6.54 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, वनांचल क्षेत्र के 872 छापेमारी में 610 आपराधिक प्रकरण दर्ज, 18.38 लाख रुपये से अधिक की सामग्री जब्त दुकान का ताला तोड़कर नगदी एवं किराना दुकान की अन्य सामग्री सहित कुल 60,000/- रुपये की संपत्ति की गई थी चोरी। श्रम कार्ड एवं आधार कार्ड की जानकारी में विषमता होने पर कराएं ई-केवाईसी कलेक्टोरेट परिसर स्थित सेवा सेतु केंद्र से मिली सुविधा अज्ञात मानव सिर का पुराना कंकाल, पंडरिया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया। बालाघाट जिले के दोनों आरोपियों से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद, वारदात में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल भी लोहारा पुलिस ने किया जप्त। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देश पर खाद्य विभाग एवं मंडी समिति की संयुक्त कार्रवाई, 5 प्रकरण दर्ज जिले के 113 केन्द्रों में की जाएगी धान की खरीदी नंदूराम अंचल ने जताया मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार जिले में गोवंशीय पशुओं के संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में जिला स्तरीय गौधाम पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया ₹6.54 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, वनांचल क्षेत्र के 872 छापेमारी में 610 आपराधिक प्रकरण दर्ज, 18.38 लाख रुपये से अधिक की सामग्री जब्त दुकान का ताला तोड़कर नगदी एवं किराना दुकान की अन्य सामग्री सहित कुल 60,000/- रुपये की संपत्ति की गई थी चोरी। श्रम कार्ड एवं आधार कार्ड की जानकारी में विषमता होने पर कराएं ई-केवाईसी कलेक्टोरेट परिसर स्थित सेवा सेतु केंद्र से मिली सुविधा अज्ञात मानव सिर का पुराना कंकाल, पंडरिया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया। बालाघाट जिले के दोनों आरोपियों से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद, वारदात में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल भी लोहारा पुलिस ने किया जप्त।
लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता

कवर्धा-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने वितरित किए शेय : भोरमदेव शक्कर कारखाना में 4 हजार 691 किसानों को मिला अंशधारी सदस्यता का अधिकार उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने वितरित

शेयर करें:

भोरमदेव शक्कर कारखाना में 4 हजार 691 किसानों को मिला अंशधारी सदस्यता का अधिकार

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने वितरित किए शेयर प्रमाण पत्र

Advertisement

अंशधारी सदस्यता से किसानों की भागीदारी होगी और मजबूत : उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

भोरमदेव शक्कर कारखाना से जुड़ी किसानों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

कवर्धा, 12 जुलाई 2026। भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना से जुड़े 4 हजार 691 गन्ना उत्पादक किसानों के लिए रविवार ऐतिहासिक दिन बन गया। वर्षों से अंशधारी सदस्य बनने की प्रतीक्षा कर रहे इन किसानों को नवीन अंशधारी सदस्य बनाते हुए शेयर प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कवर्धा के पीजी कॉलेज डोम में आयोजित कृषक संगोष्ठी एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किसानों को प्रमाण पत्र सौंपते हुए कहा कि यह पहल किसानों को सहकारिता की मजबूत भागीदारी से जोड़ते हुए उनकी आय बढ़ाने और क्षेत्र में गन्ना उत्पादन को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि भोरमदेव शक्कर कारखाना में गन्ना बेचने वाले ऐसे 4 हजार 691 किसानों को आज शेयर प्रमाण पत्र दिए गए, जो अब तक अंशधारी सदस्य नहीं थे। उन्होंने कहा कि इन किसानों ने बिना शेयरधारक बने भी फैक्ट्री को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसी योगदान को सम्मान देते हुए उन्हें आज कारखाना का अंशधारी सदस्य बनाया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले पेराई सत्र में फैक्ट्री में 2 लाख 55 हजार 818 मीट्रिक टन गन्ने की पेराई हुई थी। वर्तमान में फैक्ट्री के लगभग 23 हजार शेयरधारक हैं। वहीं, 4,691 गैर-अंशधारी किसानों ने भी गन्ना विक्रय किया था। इन्हीं किसानों को अब शेयर प्रमाण पत्र देकर कारखाना की सदस्यता प्रदान की गई है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फैक्ट्री किसानों की अपनी फैक्ट्री है और इसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी भी किसानों की है। उन्होंने कहा कि यदि किसान संकल्प लेकर इस वर्ष साढ़े चार लाख मीट्रिक टन गन्ने की आपूर्ति करेंगे, तो फैक्ट्री और मजबूत होगी। इससे किसानों को एफआरपी का समय पर भुगतान, बेहतर रिकवरी और भविष्य में अधिक लाभांश मिलने की संभावना भी बढ़ेगी। उन्होंने गन्ना बोनस बढ़ाने के लिए भी सकारात्मक प्रयास किए जाने की बात कही। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक गन्ना उत्पादन करने, नए किसानों को अनुबंध के लिए प्रेरित करने और फैक्ट्री को मजबूत बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नवीन अंशधारी सदस्य बनने से किसानों को अब भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना में नियमित रूप से गन्ना विक्रय करने के साथ-साथ अंशधारी सदस्यों को मिलने वाली अन्य सुविधाओं का भी लाभ मिल सकेगा। वहीं, कारखाना को भी गन्ना पेराई के लक्ष्य की पूर्ति के लिए पर्याप्त गन्ना उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी, जिससे भविष्य में उत्पादन क्षमता और संचालन को और मजबूती मिलेगी।

प्राकृतिक खेती पर जोर देते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि खेती के तीन प्रमुख स्वरूप रासायनिक, जैविक और प्राकृतिक खेती हैं। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती में रासायनिक उर्वरकों की आवश्यकता नहीं होती और छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में इसके सफल प्रयोग हो रहे हैं। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक एवं जैविक खेती की ओर बढ़ने का आह्वान किया ताकि उनके उत्पाद राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच सकें। उन्होंने बताया कि जैविक उत्पादों के निर्यात के लिए आवश्यक एनपीओपी प्रमाणन की जानकारी किसानों को उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 17, 18 और 19 जुलाई को कवर्धा विधायक कार्यालय में विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। उन्होंने किसानों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि कबीरधाम के कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान दिलाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।

क्षेत्र के गन्ना उत्पादक किसानों द्वारा लंबे समय से नए अंशधारी सदस्य बनाए जाने की मांग की जा रही थी। इस मांग को ध्यान में रखते हुए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कारखाना प्रबंधन को योजना तैयार करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद जिला प्रशासन, कारखाना प्रबंधन, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों तथा जिले के दोनों किसान संघों के प्रतिनिधियों ने मिलकर कार्ययोजना तैयार की। इसी योजना के तहत पेराई सत्र 2025-26 में गैर-अंशधारी किसानों से भी गन्ने की खरीदी की गई और उन्हें नवीन अंशधारी सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्रवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य श्री राम कुमार भट्ट, पूर्व विधायक श्री सियाराम साहू, जनपत पंचायत उपाध्यक्ष कवर्धा श्री गणेश तिवारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री विदेशी राम धुर्वे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष पटेल, श्री भुवनेश्वर चंद्राकर, श्री राम किंकर वर्मा, श्री मनीराम साहू, श्री राम कुमार मेरावी, श्री लोकचंद साहू, कारखाना के प्रबंध संचालक श्री जी.एस. शर्मा, महाप्रबंधक श्री अंकित मरकाम, किसान संघों के प्रतिनिधिगण, कारखाना के अंशधारी सदस्य, कृषकगण अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Advertisement

Live

LIVE

ताज़ा खबरें

Live

कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देश पर खाद्य विभाग एवं मंडी समिति की संयुक्त कार्रवाई, 5 प्रकरण दर्ज

कवर्धा -धान खरीदी से पहले जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 86.40 क्विंटल धान जब्त

Live

कब टूटकर गिर पड़े छत का कमजोर हिस्सा, कोई भरोसा नहीं; हादसे का इंतजार कर रहा शिक्षा विभाग बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे, जिम्मेदारों से तत्काल मरम्मत की मांग

पंडरिया बिझौरी - बिझौरी स्कूल के जर्जर स्कूल पर बड़ा सवाल: छत से झड़ रहा प्लास्ट...

Update

कब टूटकर गिर पड़े छत का कमजोर हिस्सा, कोई भरोसा नहीं; हादसे का इंतजार कर रहा शिक्षा विभाग बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे, जिम्मेदारों से तत्काल मरम्मत की मांग

बिझौरी स्कूल के जर्जर स्कूल पर बड़ा सवाल: छत से झड़ रहा प्लास्टर, मासूमों की जिं...

Update

कवर्धा से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी इसका असर पड़ेगा। खबर में दिए गए किराया

कवर्धा से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे शहरों की यात्रा करने वाले...

Live

कवर्धा से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी इसका असर पड़ेगा। खबर में दिए गए किराया

छत्तीसगढ़ कवर्धा न्यूज़ -कवर्धा से रायपुर और बिलासपुर जाने वालों को भी देना होगा ज...

श्री दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता

श्री दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता

प्रधान सम्पादक - श्री दिगवेंद्र कुमार गुप्ता

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें