विद्यालय अघोर विद्यापीठ के 14वें स्थापना दिवस के अवसर पर हुआ सुंदरकांड पाठ का आयोजन
12 जून 2026 शुक्रवार को विद्यालय के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
परम श्रद्धेय बाबाजी श्री कापालिक धर्म रक्षित राम जी ने विद्यालय अघोर विद्यापीठ पोड़ी दल्हा की स्थापना 12 जून 2012 को
ग्रामीण अंचल के बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से की थी और उनका यह उद्देश्य सफलता को प्राप्त करते हुए आगे बढ़ रहा है। संस्था के अध्यक्ष श्री गोपाल राम जी एवं प्राचार्या श्रीमती अंजली दुबे के कुशल निर्देशन में शैक्षणिक मानदंडों को पूर्ण करते हुए विद्यालय अघोर विद्यापीठ नए आयाम को प्राप्त कर रहा है। अघोर विद्यापीठ की स्थापना को 14 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विद्यालय प्रांगण में प्राचार्या श्रीमती अंजली दुबे ने सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या द्वारा अघोरेश्वर भगवान राम जी, हनुमान लला एवं श्री रामजी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया तत्पश्चात प्राचार्या श्रीमती अंजली दुबे एवं समस्त शिक्षकगणो ने सुंदरकांड का पाठ सफलतापूर्वक भक्तिमय उल्लासित वातावरण में किया। स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर आरटीई के तहत पढ़ने वाले बच्चों को बाबा जी ने अपने हाथों से आशीर्वाद स्वरुप स्कूली बस्ता प्रदान किया और साथ ही साथ संस्था में लंबे समय से ईमानदारी से सेवा देने के उपलक्ष्य में ट्रांसपोर्ट इंचार्ज अक्षय कर्श, सामाजिक विज्ञान शिक्षिका सुश्री अन्नपूर्णा सिंह, हिंदी शिक्षिका श्रीमती ममता साहू को आशीर्वाद के रूप में प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अंततः इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय में के समस्त शिक्षकगणों एवं कर्मचारियों का सहयोग सराहनीय रहा।