Logo
Breaking News Exclusive
महतारी वंदन योजना आर्थिक बचत का बन रही संबल धरमपुरा की पद्मिनी सुकन्या समृद्धि में निवेश कर गढ़ रही उज्ज्वल भविष्य के सप पति की हत्या का अंधा कत्ल सुलझाने में लोहारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता। पत्नी एवं उसके चचेरे भाई ने मिलकर की थी हत्या, 2 वरिष्ठ साहित्यकार,शिक्षाविद ,समाजसेवी डॉक्टर सत्यनारायण तिवारी - लोरमी-शिक्षा साहित्य एवम समाज सेवक राज्यपाल अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का शिकंजा 11.520 बल्क लीटर देशी मदिरा जब्त, आरोपी जेल दाखिल मुंगेली, 25 जंतर-मंतर, नई दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में तथा छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों, शिक्षा और सम्मान की अंधे हत्याकांड का कबीरधाम पुलिस ने किया 07 दिवस के भीतर पर्दाफाश आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त खून आलूदा पत्थर, मृत एक पेड़ मां के नाम: अमलतास के पौधों से सजेगा गीधा बायपास संभागायुक्त, कलेक्टर एवं डीएफओ ने गीधा बायपास पर किया पौधारोपण धान रोपाई के बीच खेतों में पहुँचे संभागायुक्त और कलेक्टर, किसानों से किया संवाद खेती-किसानी की जमीनी हकीकत जानी, खाद-बी सेवा सेतु केंद्र से अब नव दंपत्तियों को विवाह प्रमाण पत्र बनवाना हुआ आसान सेवा सेतु केंद्र में दिया आवेदन और संबंधित वि उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर हृदय जांच शिविर आयोजित, गंभीर बच्चों के निःशुल्क उपचार की प्रक्रिया शुरू महतारी वंदन योजना आर्थिक बचत का बन रही संबल धरमपुरा की पद्मिनी सुकन्या समृद्धि में निवेश कर गढ़ रही उज्ज्वल भविष्य के सप पति की हत्या का अंधा कत्ल सुलझाने में लोहारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता। पत्नी एवं उसके चचेरे भाई ने मिलकर की थी हत्या, 2 वरिष्ठ साहित्यकार,शिक्षाविद ,समाजसेवी डॉक्टर सत्यनारायण तिवारी - लोरमी-शिक्षा साहित्य एवम समाज सेवक राज्यपाल अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का शिकंजा 11.520 बल्क लीटर देशी मदिरा जब्त, आरोपी जेल दाखिल मुंगेली, 25 जंतर-मंतर, नई दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में तथा छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों, शिक्षा और सम्मान की अंधे हत्याकांड का कबीरधाम पुलिस ने किया 07 दिवस के भीतर पर्दाफाश आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त खून आलूदा पत्थर, मृत एक पेड़ मां के नाम: अमलतास के पौधों से सजेगा गीधा बायपास संभागायुक्त, कलेक्टर एवं डीएफओ ने गीधा बायपास पर किया पौधारोपण धान रोपाई के बीच खेतों में पहुँचे संभागायुक्त और कलेक्टर, किसानों से किया संवाद खेती-किसानी की जमीनी हकीकत जानी, खाद-बी सेवा सेतु केंद्र से अब नव दंपत्तियों को विवाह प्रमाण पत्र बनवाना हुआ आसान सेवा सेतु केंद्र में दिया आवेदन और संबंधित वि उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर हृदय जांच शिविर आयोजित, गंभीर बच्चों के निःशुल्क उपचार की प्रक्रिया शुरू

सूचना

लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता
लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा
लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता
लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा

लोरमी-वरिष्ठ साहित्यकार,शिक्षाविद ,समाजसेवी डॉक्टर सत्य : वरिष्ठ साहित्यकार,शिक्षाविद ,समाजसेवी डॉक्टर सत्यनारायण तिवारी - लोरमी-शिक्षा साहित्य एवम समाज सेवक राज्यपाल

Chief Editor-Digvendra Kumar Gupta / Mon, Jul 27, 2026 / Post views : 93

Share:

वरिष्ठ साहित्यकार,शिक्षाविद ,समाजसेवी डॉक्टर सत्यनारायण तिवारी

- लोरमी-शिक्षा साहित्य एवम समाज सेवक राज्यपाल सम्मान से सम्मानित शिक्षक डाक्टर सत्यनारायण तिवारी का जन्म छत्तीसगढ राज्य के मुंगेली जिले अंतर्गत लोरमी विकासखंड के ग्राम सारधा मे दिनांक बारह अक्टूबर उन्नीस सौ सत्तर को समाजसेवी व प्रसिद्ध बासुरी वादक पंडित चंदूलाल तिवारी माता श्रीमती कौशल्या तिवारी के घर पर द्वितीय पुत्र के रूप में हुआ इधर जिस संस्था में अर्थात शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सारधा मे कार्यरत है वही आपने दो वर्ष तक नि:शुल्क अध्यापन कार्य कराया पच्चीस सितंबर उन्नीस सौ अनठानबे से आपने कोटा विकासखंड के ही शासकीय प्राथमिक शाला आमने में शिक्षाकर्मी वर्ग तीन के रूप मे स्थानांतरित होकर बीस नवम्बर दो हजार चार तक वहां अपनी सेवाएं दी तत्पश्चात इक्कीस नवम्बर दो हजारसे बीस फरवरी दो हजार छह तक कोटा विकासखंड के ही खपराखोल नामक शासकीय प्राथमिक शाला में सेवाएं दी उसके बाद शिक्षाकर्मी वर्ग दो के रूप में आपकी पदोन्नति हुई तो चौदह फरवरी दो हजार छह के आदेश पर इक्कीस फरवरी दो हजार छह से शासकीय बालक पूर्व माध्यमिक शाला डिंडोरी में अपने शिक्षकीय जीवन के सर्वाधिक सोलह वर्ष अपनी सेवाए दी वहां बीस फरवरी दो हजार छहसे दिनांक बारह अक्टूबर दो हजार बाइस तक की अवधि मे सामुदायिक सहभागिता के अनेक कार्य राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रो बैगा छात्रो की सहायता की आपने शासकीय हाईस्कूल तिलकपुर व शासकीय हाईस्कूल साल्हेघोरी के उन्नयन मे महत्वपूर्ण योगदान दिया वर्तमान मे आप बारह अक्टूबर दो हजार बाइस से तीस अप्रैल 2025तक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सारधा में अपनी सेवाएं देते हुए आपके प्रयास से शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सारधा में सभी बच्चों के लिए ठंड के मौसम में लगभग इक्कीस हजार रूपए के स्वेटर वितरण किए गए लगभग तीन हजार पांच सौ रूपए रुपए के पानी बोतल वितरित किए गए लगभग एक हजार पैसठ के कलम वितरित किए गए करीब दो हजार रूपए के कंपास छात्र-छात्राओं को वितरित किए गए मध्यान भोजन न्योता भोजन बच्चों की उपस्थिति तथा गुणवत्ता पूर्ण भोजन तथा उत्कृष्ट शिक्षा हेतु आपके द्वारा किए गए प्रयास सराहनीय एवम अनुकरणीय है आपने सन उन्नीस सौ पचहत्तर से बने पुराने मिडिल जर्जर भवन का डिस्मेंटलीकरण करने मैदान का समतलीकरण करने प्रवेश द्वार का जीर्णोद्धार करने तथा नवीन हाई स्कूल उन्नयन करने के लिए अथक प्रयास की आपने बाल्य काल से ही स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जब भी आप तालाब स्नान करने जाते वहां की सफाई और वृक्षारोपण का कार्य अवश्य ही करते ग्राम में उगता सूरज कला समिति नामक एक सांस्कृतिक संस्था थी जिसमें अपने नि:शुल्क अपना योगदान देते थे जब आप पदोन्नत होकर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला डिंडोरी पहुंचे उस समय शासन के द्वारा पुस्तक नहीं दी जाती थी तो आपने वृक्षारोपण पुस्तक दान मानव जीवन कर कल्याण का नारा देकर एक योजना चलाई आपने चलित वाचनालय भी चलाया मजदूर और श्रमिक के बच्चों को स्कूल से जोड़ने के लिए आपने उनसे चर्चा की और उनके परंपरागत कार्यों में बच्चों को जोड़ते हुए उनके समय अनुसार विद्यालय में भेजने हेतु तैयार किया राज्य के बच्चों को सरकारी नौकरी की मृगतृष्णा से दूर रखते हुए अपने परंपरागत कार्यो के प्रति रुचि जागृत करने का भी प्रयास किया जिसमें लोहार सोनार दर्जी पेंटर किसान व्यापारी केवट एवं अन्य कलाकारों के बच्चों को उनकी परंपरागत धंधों के बारे में जागृत करने का प्रयास किया कक्षा को रुचिकर बनाने हेतु आपकी स्वरचित रचनाएं हमारे शिक्षकों को भी सहयोग प्रदान करती है आप मातृभाषा छत्तीसगढ़ी के प्रबल समर्थक रहे हैं आपने जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली के मार्गदर्शन में हमर चिन्हारी जिला मुंगेली नामक पुस्तक की प्रस्तावना छत्तीसगढ़ी में लिखी है तथा आपकी रचनाएं भी प्रकाशित हुई है इसके साथ ही साथ दैनिक समाचार पत्रों विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में आपके अनेक लेख एवं कविताएं छत्तीसगढ़ी तथा हिंदी दोनों भाषाओं में प्रकाशित होते रहते हैं इन रचनाओं में मुख्य लोगों को जागरूक करना छात्र छात्राओं को शिक्षा के मुख्यधारा से जोड़ना नामांकन अधिक से अधिक करना ठहराव पर जोर देना कुरीतियों पर प्रहार करना शासन की योजनाओं से लोगों को अवगत कराना भ्रांत धारणाओं को उन्मूलन करना सामाजिक समरसता पैदा करना समाज में सद्भाव व प्रेम की स्थापना करना नारी शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण बिंदु शामिल होते हैं आपने अनेक मंचों से छत्तीसगढ़ी भाषा में शिक्षा की मांग की है छत्तीसगढ़ी भाषा बहुत ही मधुर सहज सरल और हृदय स्पर्शी है समझ कर बोलना सुनाना शिक्षा के महत्वपूर्ण इकाई है आपने लगभग दो लाख पौधे बिना किसी प्रदर्शन के रोपण करवाया है इसके कारण आपको पर्यावरण मित्र का सम्मान मिला शिक्षा साहित्य एवं समाज सेवा के क्षेत्र में आपको शताधिक शासकीय एवं अशासकीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं आप मानते हैं कि एक सफल शिक्षक बच्चों को पढ़ाने में नहीं बल्कि पढ़ने में विश्वास करता है सीखने में विश्वास करता है और आप निरंतर सीखने का विकास करते रहते हैं इसी कारण आपकी कक्षा आपका व्याख्यान सदैव रोचक रहता है तथा नवीन बातों को आत्मसात करने की आपकी जो आदत है बहुत ही सराहनीय है आप चाहते हैं की सभी सुखी निरोगी हो और प्रेम से रहे विकास की गाथा लिखे सरकारी नौकरी के पीछे ना भागे प्रत्येक मनुष्य को भगवान ने एक जन्मजात गुण दिया है उनके अंतर्निहित गुण को बाहर लाना तथा उनका विकास करना ही सच्ची शिक्षा है ऐसा आप मानते है समय का नियोजन कर बिना विचलित हुए शिक्षा साहित्य एवं समाज सेवा में लगे रहना आपकी विशेषता है आप निरंतर लगे रहने में विश्वास करते हैं सहजता आपका विशेष गुण है सरलता आपकी दिनचर्या है हृदय की उदारता आपका आभूषण है मिलनसारिता आपके विशेष अस्त्र हैं आप जिस शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सारधा में विगत दो वर्ष शिक्षक रहे है वही आपने पढ़ाई भी की है यह आपके लिए गर्व और गौरव का पल है इसीलिए आप अत्यधिक उत्साह से विद्यालय विकास हेतु तत्पर है। वर्तमान मेआप शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरदीबान्ध मे दिनांक 5म ई 2025से प्रधानपाठक के रूप मे कार्यरत है। यहा पर आपने नट जाति के बालको व पालको मे जनजागरण कर शासन की अनेक योजनाओ की जानकारी देकर उन्हे भिक्षुक प्रवृत्ति से दूर करने बच्चो को विद्यालय से जोड़ने तथा नट समाज को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास किया है और तीन वर्ष के प्रोजेक्ट के तहत नामांकन व ठहराव,सभी बच्चो की उपस्थिति बढाने तथा आसपास की वस्तुओं फुल पत्ते मिट्टी के माध्यम से नवाचार के द्वारा कक्षा कौ रोचक बनाकर अध्यापन कार्य आपकी विशेषता है।आपने मुख्यमन्त्री गौरव शिक्षा अलंकरण ज्ञानदीप पुरस्कार, शब्द शिखर सम्मान,छत्तीसगढ आध्यात्म भूषण सम्मान,उत्कृष्ट शिक्षक, साहित्यकार, समाज सेवक के दो सौ से अधिक शासकीय एवम अशासकीय सम्मान से सम्मानित किए जा चूके है। 5सितम्बर 2024को शिक्षक दिवस के अवसर पर राजभवन मे छत्तीसगढ के राज्यपाल श्री रमेन डेका व मुख्यमंत्री श्री बिष्णुदेव साय के हाथो आप सहित प्रदेश कै 52 शिक्षको को राज्यपाल सम्मान से सम्मानित किया गया।आपको साहित्य शिक्षा एवम समाज सेवा के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने के लिए वर्तमान मुख्यमंत्री बिष्णु देव साय पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह विधानसभाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल उपमुख्य मंत्री अरूण साव विधायक निरंजन प्रसाद केशरवानी विधायक ठाकुर धर्मजीत सिंह डॉक्टर विनय कुमार पाठक पंडित श्यामलाल चतुर्वेदी डॉक्टर पालेश्वर शर्मा डाक्टर सुरेंद्र दुबे जी तथा छत्तीसगढ राजभाषा आयोग बिलासाकला मंच आगर साहित्य समिति मनियारी साहित्य एवम सेवा समिति समन्वय बिलासपुर सहित अनेक साहित्यिक सान्सकृतिक एवम सामाजिक संगठनो द्वारा सम्मानित किए जा चूके है।आप लगभग श्रीमद्भागवत श्रीरामचरित मानस श्रीमददेवीभागवत और शिवपुराण के लगभग दो सौ से अधिक व्याख्यान दे चूके है।आपने छत्तीसगढ के अधिकांश जिले व प्रसिद्ध स्थल यथा रतनपुर डोंगरीगढ सहित वृन्दावन चित्रकुट जगन्नाथ पुरी अमरकंटक व नैमिषारण्य मे भी श्रीमद्भागवत का अनेक बार वाचन किया है तथा अनेक राष्ट्रीय एवम अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी मे कुशलतापूर्वक भाग ले चुके है।कोरोना काल मे आपके द्वारा जान की परवाह न करते हुए की गयी सेवा तथा हजारो विद्यार्थियो को आनलाइन कराए गए अध्यापन कार्य के कारण स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा भी आप सम्मानित किए जा चूके है।आपकी नवीन कृति "काव्य सौरभ " का प्रकाशन भी पूर्ण हो चूका है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement