मुंगेली न्यूज़ -अंजोरी बैगा के पक्के घर का सपना अब सुरक : पीएम जनमन योजना से साकार हुआ अंजोरी बैगा के पक्के घर का सपना अब सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहा बैगा परिवार
Chief Editor-Digvendra Kumar Gupta / Tue, Jun 9, 2026 / Post views : 17
जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)
सफलता की कहानी
पीएम जनमन योजना से साकार हुआ अंजोरी बैगा के पक्के घर का सपना
अब सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहा बैगा परिवार
मुंगेली, 09 जून 2026// प्रधानमंत्री जनमन (पीएम जनमन) योजना दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना ने वर्षों से कच्चे मकान में जीवन-यापन कर रहे परिवारों के पक्के घर के सपने को साकार किया है। इसका जीवंत उदाहरण अचानकमार टाइगर रिजर्व क्षेत्र के शिवतराई निवासी अंजोरी बैगा हैं, जिनका वर्षों पुराना सुरक्षित आवास का सपना अब पूरा हो गया है। अंजोरी बैगा का परिवार लंबे समय से कच्चे मकान में रह रहा था। बरसात के दिनों में घर की छत टपकती थी और हर मौसम में परिवार को असुविधाओं का सामना करना पड़ता था। सीमित संसाधनों के कारण पक्का घर बनाना उनके लिए केवल एक सपना बनकर रह गया था। लेकिन प्रधानमंत्री जनमन योजना ने उनके जीवन में नई उम्मीद की किरण जगाई।
योजना के तहत पात्रता मिलने के बाद अंजोरी बैगा को आवास स्वीकृत हुआ और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इसके फलस्वरूप उनका पक्का आवास बनकर तैयार हुआ। अब उनका परिवार सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक वातावरण में जीवन यापन कर रहा है। अंजोरी बैगा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पहले बारिश और आंधी-तूफान के समय परिवार को हमेशा चिंता बनी रहती थी, लेकिन अब पक्का घर मिलने से सुरक्षा और स्थायित्व का एहसास हुआ है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं ने उनके परिवार के जीवन को नई दिशा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन