Mon, 19 Oct 2026 | 03:44:06 AM
ई-पेपर
Loksevak Mirror
Breaking News Exclusive
विधायक भावना बोहरा की पहल से महिला सशक्तिकरण को नई वेंटिलेटर पर उपचार के बाद सुरक्षित प्रसव, मां और नवजात दोनों स्वस्थ आस्था समिति के 27वें स्थापना दिवस पर ‘मंथन’ थीम पर आयोजित किया गया, संस्था प्रमुख दौलत राम कश्यप ने संस्था के कार्य के बारे मे विस्तारपूर्वक बताया गया, कार्यशाला में शिक्षा, थाना पिपरिया पुलिस, साइबर थाना पुलिस एवं ए.एन.टी.एफ. पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही। जुटे एसकेडीवी मिशन के युवा, एकता और सेवा से समाज बदलने का लिया प्रण स्वर्णा लेडीज ग्रुप के तीन दिवसीय महोत्सव में 200 से अधिक बालिकाओं एवं महिलाओं ने लिया हिस्सा; 108 दीपों की महा-आरती, भव्य डांडिया रास और उत्कृष्ट जन-सेवा सम्मान रहे आकर्षण का केंद्र कवर्धा। जिले के बैगा आदिवासी बाहुल्य गांव नंदनी कुमान में पिछले कुछ महीनों के दौरान पांच बच्चों की मौत का मामला सामने आया है। बच्चों की मौत किन कारणों से हुई, गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर किसानों में उत्साह, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा को शक्कर की बोरियों से तौलकर जताया आभार नए भवन से प्रशासनिक कार्यों को मिलेगी गति, नागरिकों को शासकीय सेवाओं में होगी सुविधा जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं विधायक भावना बोहरा की पहल से महिला सशक्तिकरण को नई वेंटिलेटर पर उपचार के बाद सुरक्षित प्रसव, मां और नवजात दोनों स्वस्थ आस्था समिति के 27वें स्थापना दिवस पर ‘मंथन’ थीम पर आयोजित किया गया, संस्था प्रमुख दौलत राम कश्यप ने संस्था के कार्य के बारे मे विस्तारपूर्वक बताया गया, कार्यशाला में शिक्षा, थाना पिपरिया पुलिस, साइबर थाना पुलिस एवं ए.एन.टी.एफ. पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही। जुटे एसकेडीवी मिशन के युवा, एकता और सेवा से समाज बदलने का लिया प्रण स्वर्णा लेडीज ग्रुप के तीन दिवसीय महोत्सव में 200 से अधिक बालिकाओं एवं महिलाओं ने लिया हिस्सा; 108 दीपों की महा-आरती, भव्य डांडिया रास और उत्कृष्ट जन-सेवा सम्मान रहे आकर्षण का केंद्र कवर्धा। जिले के बैगा आदिवासी बाहुल्य गांव नंदनी कुमान में पिछले कुछ महीनों के दौरान पांच बच्चों की मौत का मामला सामने आया है। बच्चों की मौत किन कारणों से हुई, गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर किसानों में उत्साह, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा को शक्कर की बोरियों से तौलकर जताया आभार नए भवन से प्रशासनिक कार्यों को मिलेगी गति, नागरिकों को शासकीय सेवाओं में होगी सुविधा जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं
सूचना
लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा

पंडरिया न्यूज़-विधायक भावना बोहरा की पहल से महिला सशक्तिकरण को नई : विधायक भावना बोहरा की पहल से महिला सशक्तिकरण को नई

शेयर करें:

/

विधायक भावना बोहरा की पहल से महिला सशक्तिकरण को नई

उड़ान, शक्ति के पर्व में पंडरिया में महिला चौपाटी का किया लोकार्पण

Advertisement

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने आज पंडरिया नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 7 में सामुदायिक भवन के पास 30 लाख 93 हजार की लागत से नवनिर्मित महिला चौपाटी का लोकार्पण किया। महिला चौपाटी के प्रारंभ होने से क्षेत्र की महिलाओं को अपनी गतिविधियों को आगे बढ़ाने, आपसी सहयोग को मजबूत करने तथा स्वरोजगार के नए अवसरों से जुड़ने के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध होगा।

महिला चौपाटी महिलाओं की सामाजिक सहभागिता और आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इसके माध्यम से महिलाओं को छोटे व्यवसायों, स्वरोजगार एवं अन्य आजीविका संबंधी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के अवसर मिलेंगे।

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि “महिलाओं का सशक्तिकरण केवल एक परिवार की उन्नति नहीं, बल्कि एक सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र के निर्माण का आधार है। जब महिलाएँ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनती हैं, तो वे न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करती हैं, बल्कि समाज और राष्ट्र की प्रगति में भी महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। 30 लाख 93 हजार की लागत से निर्मित यह महिला चौपाटी हमारी माताओं-बहनों को आगे बढ़ने, अपने कौशल का उपयोग करने और स्वरोजगार के माध्यम से अपनी अलग पहचान स्थापित करने का अवसर प्रदान करेगी। हमारा संकल्प है कि पंडरिया विधानसभा की महिलाएँ आत्मविश्वास, सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ें।

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के साथ-साथ उन्हें आजीविका, उद्यमिता और रोजगार के अवसरों से जोड़ना है, ताकि वे विकास की मुख्यधारा में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।

उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके आर्थिक संबल को मजबूत किया जा रहा है। वहीं, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत महिला स्व-सहायता समूहों को आजीविका के साधनों से जोड़ने और सामूहिक आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने का कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना जैसी पहल महिलाओं को छोटे व्यवसाय एवं उद्यम शुरू करने के लिए ऋण सहायता प्राप्त करने का अवसर प्रदान करती हैं। इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि महिला चौपाटी जैसी सुविधाएँ महिलाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर विकसित करने में सहायक सिद्ध हो सकती हैं। हमारा प्रयास है कि पंडरिया विधानसभा की माताएँ-बहनें अपने हुनर, मेहनत और उद्यमशीलता के बल पर आगे बढ़ें। वे अपने उत्पादों एवं व्यवसायों के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनें और अपने परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के विकास में भी योगदान दें।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों के साथ-साथ महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक उत्थान को प्राथमिकता देना उनकी प्रतिबद्धता है। महिला चौपाटी का लोकार्पण इसी सोच का हिस्सा है, ताकि महिलाओं को अपनी क्षमताओं को पहचानने, आर्थिक गतिविधियों से जुड़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए बेहतर अवसर मिल सकें। यह पहल महिला सशक्तिकरण, स्वावलंबन और सम्मान की भावना को मजबूत करने के साथ ही विकसित पंडरिया और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजुला कुर्रे जी, उपाध्यक्ष श्री सुमित तिवारी जी, मंडल अध्यक्ष श्री रविश सिंह ठाकुर जी, समस्त पार्षदगण, एल्डरमैन, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Advertisement

Live

LIVE

ताज़ा खबरें

Live

कब टूटकर गिर पड़े छत का कमजोर हिस्सा, कोई भरोसा नहीं; हादसे का इंतजार कर रहा शिक्षा विभाग बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे, जिम्मेदारों से तत्काल मरम्मत की मांग

पंडरिया बिझौरी - बिझौरी स्कूल के जर्जर स्कूल पर बड़ा सवाल: छत से झड़ रहा प्लास्ट...

Update

कब टूटकर गिर पड़े छत का कमजोर हिस्सा, कोई भरोसा नहीं; हादसे का इंतजार कर रहा शिक्षा विभाग बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे, जिम्मेदारों से तत्काल मरम्मत की मांग

बिझौरी स्कूल के जर्जर स्कूल पर बड़ा सवाल: छत से झड़ रहा प्लास्टर, मासूमों की जिं...

Update

कवर्धा से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी इसका असर पड़ेगा। खबर में दिए गए किराया

कवर्धा से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे शहरों की यात्रा करने वाले...

Live

कवर्धा से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी इसका असर पड़ेगा। खबर में दिए गए किराया

छत्तीसगढ़ कवर्धा न्यूज़ -कवर्धा से रायपुर और बिलासपुर जाने वालों को भी देना होगा ज...

श्री दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता

श्री दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता

प्रधान सम्पादक - श्री दिगवेंद्र कुमार गुप्ता

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें