Sat, 17 Oct 2026 | 04:34:01 AM
ई-पेपर
Loksevak Mirror
Breaking News Exclusive
थाना पिपरिया पुलिस, साइबर थाना पुलिस एवं ए.एन.टी.एफ. पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही। जुटे एसकेडीवी मिशन के युवा, एकता और सेवा से समाज बदलने का लिया प्रण स्वर्णा लेडीज ग्रुप के तीन दिवसीय महोत्सव में 200 से अधिक बालिकाओं एवं महिलाओं ने लिया हिस्सा; 108 दीपों की महा-आरती, भव्य डांडिया रास और उत्कृष्ट जन-सेवा सम्मान रहे आकर्षण का केंद्र कवर्धा। जिले के बैगा आदिवासी बाहुल्य गांव नंदनी कुमान में पिछले कुछ महीनों के दौरान पांच बच्चों की मौत का मामला सामने आया है। बच्चों की मौत किन कारणों से हुई, गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर किसानों में उत्साह, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा को शक्कर की बोरियों से तौलकर जताया आभार नए भवन से प्रशासनिक कार्यों को मिलेगी गति, नागरिकों को शासकीय सेवाओं में होगी सुविधा जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं समूह बनाकर स्वयं को ‘बिच्छू गैंग’ नाम देने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस की सख्त वैधानिक कार्यवाही। जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत छिरबांधा के प्राथमिक विद्यालय की जर्जर हालत बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े थाना पिपरिया पुलिस, साइबर थाना पुलिस एवं ए.एन.टी.एफ. पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही। जुटे एसकेडीवी मिशन के युवा, एकता और सेवा से समाज बदलने का लिया प्रण स्वर्णा लेडीज ग्रुप के तीन दिवसीय महोत्सव में 200 से अधिक बालिकाओं एवं महिलाओं ने लिया हिस्सा; 108 दीपों की महा-आरती, भव्य डांडिया रास और उत्कृष्ट जन-सेवा सम्मान रहे आकर्षण का केंद्र कवर्धा। जिले के बैगा आदिवासी बाहुल्य गांव नंदनी कुमान में पिछले कुछ महीनों के दौरान पांच बच्चों की मौत का मामला सामने आया है। बच्चों की मौत किन कारणों से हुई, गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर किसानों में उत्साह, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा को शक्कर की बोरियों से तौलकर जताया आभार नए भवन से प्रशासनिक कार्यों को मिलेगी गति, नागरिकों को शासकीय सेवाओं में होगी सुविधा जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं समूह बनाकर स्वयं को ‘बिच्छू गैंग’ नाम देने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस की सख्त वैधानिक कार्यवाही। जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत छिरबांधा के प्राथमिक विद्यालय की जर्जर हालत बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े
सूचना
लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा

कवर्धा न्यूज- ग्राम चारडोंगरी में अवैध गाँजा बिक्री का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार। : थाना पिपरिया पुलिस, साइबर थाना पुलिस एवं ए.एन.टी.एफ. पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही।

Chief Editor-Digvendra Kumar Gupta

Chief Editor-Digvendra Kumar Gupta / Fri, Oct 16, 2026 / Post views : 1

शेयर करें:

प्रेस-विज्ञप्ति

दिनांक – 16.10.2026

Advertisement

थाना – पिपरिया, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़)।

पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में थाना पिपरिया पुलिस, साइबर थाना पुलिस एवं ए.एन.टी.एफ. पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही।

ग्राम चारडोंगरी में अवैध गाँजा बिक्री का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।

5.974 किलोग्राम गाँजा, बिक्री रकम 25,150/- रुपये, इलेक्ट्रॉनिक तराजू एवं दो मोबाइल फोन जप्त, कुल मशरूका की कीमत लगभग 3 लाख 48 हजार 850/- रुपये।

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार पटेल तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री आशीष शुक्ला, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अजाक/क्राइम श्री प्रशांत देवांगन के नेतृत्व में थाना पिपरिया पुलिस टीम, साइबर थाना पुलिस टीम एवं ए.एन.टी.एफ. पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम चारडोंगरी में अवैध रूप से गाँजा बिक्री करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से कुल 5.974 किलोग्राम गाँजा, बिक्री की रकम 25,150/- रुपये, इलेक्ट्रॉनिक तराजू एवं दो मोबाइल फोन जप्त किए हैं।

मामले का संक्षिप्त विवरण— दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को थाना पिपरिया पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चारडोंगरी निवासी संतलाल साहू अपने मकान में अवैध रूप से गाँजा की बिक्री कर रहा है। सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के दिशा-निर्देश पर थाना पिपरिया पुलिस, साइबर थाना पुलिस एवं ए.एन.टी.एफ. पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर ग्राम चारडोंगरी में दबिश देने रवाना किया गया।

पुलिस टीम द्वारा संतलाल साहू के मकान में छापामार कार्यवाही की गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे में रखे बैग से कुल 5.974 किलोग्राम गाँजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 2,98,700/- रुपये है। पुलिस ने गाँजा बिक्री से प्राप्त 25,150/- रुपये नगद तथा गाँजा तौलने एवं पैकिंग के लिए उपयोग किए जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक तराजू को भी जप्त किया।

पूछताछ में सामने आया दूसरे आरोपी का नाम

पूछताछ के दौरान आरोपी संतलाल साहू ने गाँजा निरंजन चंद्रवंशी, पिता रामकुमार चंद्रवंशी, के माध्यम से खरीदना बताया। इस जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए निरंजन चंद्रवंशी को हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही एवं आगे की विवेचना की जा रही है।

प्रकरण में दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन भी जप्त किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कुल कीमत 25,000 रुपये है। इस प्रकार गाँजा, नगद रकम एवं दो मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत 3,48,850 रुपये है। इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी जप्त किया गया है।

एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्यवाही, दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर

प्रकरण में आरोपी संतलाल साहू एवं निरंजन चंद्रवंशी के विरुद्ध धारा 20(बी)(ii)(बी), एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पाए जाने पर दोनों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है।

उक्त कार्यवाही में थाना पिपरिया प्रभारी निरीक्षक श्री नितिन तिवारी एवं टीम, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक श्री उमाशंकर राठौर व टीम एवं ए.एन.टी.एफ. प्रभारी निरीक्षक श्री महेश प्रधान एवं टीम की सराहनीय भूमिका रही।

कबीरधाम पुलिस की अपील

कबीरधाम पुलिस मादक पदार्थों के अवैध कारोबार एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है। गाँजा सहित अन्य मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। आम नागरिकों से अपील है कि मादक पदार्थों की बिक्री, भंडारण अथवा तस्करी से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना नजदीकी थाना अथवा पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

विज्ञापन
Advertisement

Live

LIVE

ताज़ा खबरें

Live

कब टूटकर गिर पड़े छत का कमजोर हिस्सा, कोई भरोसा नहीं; हादसे का इंतजार कर रहा शिक्षा विभाग बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे, जिम्मेदारों से तत्काल मरम्मत की मांग

पंडरिया बिझौरी - बिझौरी स्कूल के जर्जर स्कूल पर बड़ा सवाल: छत से झड़ रहा प्लास्ट...

Update

कब टूटकर गिर पड़े छत का कमजोर हिस्सा, कोई भरोसा नहीं; हादसे का इंतजार कर रहा शिक्षा विभाग बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे, जिम्मेदारों से तत्काल मरम्मत की मांग

बिझौरी स्कूल के जर्जर स्कूल पर बड़ा सवाल: छत से झड़ रहा प्लास्टर, मासूमों की जिं...

Update

कवर्धा से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी इसका असर पड़ेगा। खबर में दिए गए किराया

कवर्धा से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे शहरों की यात्रा करने वाले...

Live

कवर्धा से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी इसका असर पड़ेगा। खबर में दिए गए किराया

छत्तीसगढ़ कवर्धा न्यूज़ -कवर्धा से रायपुर और बिलासपुर जाने वालों को भी देना होगा ज...

श्री दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता

श्री दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता

प्रधान सम्पादक - श्री दिगवेंद्र कुमार गुप्ता

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें