Tue, 13 Oct 2026 | 04:29:34 PM
ई-पेपर
Loksevak Mirror
Breaking News Exclusive
सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को मारने की धमकी देने वाले आरोपी के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। पी.जी. कॉलेज ग्राउंड में धारदार फरसा लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार। पंडरिया में 'गरबा गुंजन महोत्सव 2026' का भव्य शुभारंभ, विधायक भावना बोहरा ने की माता रानी की पूजा-अर्चना वर्षा ऋतु में क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत के दिए निर्देश सड़कों की गुणवत्ता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, निर्धारित समय-सीमा में विधायक भावना बोहरा के आग्रह पर मंत्री टंकराम वर्मा जी द्वारा कापादाह में नवीन शासकीय महाविद्यालय की स्थापना एवं पंडरिया व पांडातराई कवर्धा से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी इसका असर पड़ेगा। खबर में दिए गए किराया गन्ना बोनस में बढ़ोतरी से भोरमदेव कारखाने के 14,961 किसानों को मिलेंगे 24.55 करोड़ रुपए की बोनस राशि महाआरती, भव्य झांकियाँ, रंगारंग गरबा प्रस्तुतियाँ और आकर्षक पुरस्कार होंगे विशेष आकर्षण। विधायक भावना बोहरा करेंगी शुभारंभ, कलेक्टर तुलिका प्रजापति और सांसद संतोष पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति से बढ़ेगी आयोजन की भव्यता महाआरती कवर्धा में मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ का चक्काजाम आंदोलन दूसरे दिन भी जारी सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को मारने की धमकी देने वाले आरोपी के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। पी.जी. कॉलेज ग्राउंड में धारदार फरसा लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार। पंडरिया में 'गरबा गुंजन महोत्सव 2026' का भव्य शुभारंभ, विधायक भावना बोहरा ने की माता रानी की पूजा-अर्चना वर्षा ऋतु में क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत के दिए निर्देश सड़कों की गुणवत्ता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, निर्धारित समय-सीमा में विधायक भावना बोहरा के आग्रह पर मंत्री टंकराम वर्मा जी द्वारा कापादाह में नवीन शासकीय महाविद्यालय की स्थापना एवं पंडरिया व पांडातराई कवर्धा से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी इसका असर पड़ेगा। खबर में दिए गए किराया गन्ना बोनस में बढ़ोतरी से भोरमदेव कारखाने के 14,961 किसानों को मिलेंगे 24.55 करोड़ रुपए की बोनस राशि महाआरती, भव्य झांकियाँ, रंगारंग गरबा प्रस्तुतियाँ और आकर्षक पुरस्कार होंगे विशेष आकर्षण। विधायक भावना बोहरा करेंगी शुभारंभ, कलेक्टर तुलिका प्रजापति और सांसद संतोष पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति से बढ़ेगी आयोजन की भव्यता महाआरती कवर्धा में मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ का चक्काजाम आंदोलन दूसरे दिन भी जारी
सूचना
लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा

कवर्धा न्यूज़ - सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को दी जा रही थी मारने की धमकी। : पी.जी. कॉलेज ग्राउंड में धारदार फरसा लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार।

Chief Editor-Digvendra Kumar Gupta

Chief Editor-Digvendra Kumar Gupta / Tue, Oct 13, 2026 / Post views : 18

शेयर करें:

प्रेस-विज्ञप्ति

दिनांक – 13.10.2026

Advertisement
Advertisement

थाना – सिटी कोतवाली, जिला – कबीरधाम (छत्तीसगढ़)।

पी.जी. कॉलेज ग्राउंड में धारदार फरसा लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार।

सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को दी जा रही थी मारने की धमकी।

आरोपी हाफिस खान के विरुद्ध अपराध क्रमांक 466/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

कबीरधाम जिले में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार पटेल के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री आशीष शुक्ला के दिशा-निर्देशन में कबीरधाम पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पी.जी. कॉलेज ग्राउंड, कवर्धा में एक व्यक्ति अपने हाथ में गन्ना काटने वाला लोहे का धारदार फरसा लेकर लहरा रहा है तथा वहां उपस्थित लोगों एवं आने-जाने वाले राहगीरों के साथ गाली-गलौज कर उन्हें मारने की धमकी दे रहा है। इससे मौके पर उपस्थित लोगों में भय का माहौल उत्पन्न हो रहा था।

सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक श्री लालजी सिन्हा के द्वारा पुलिस टीम मौके पर रवाना किया गया, जहां एक व्यक्ति हाथ में लोहे का धारदार फरसा लेकर लोगों को डराते-धमकाते हुए मिला। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हाफिस खान पिता याकुब खान, उम्र 24 वर्ष, निवासी आदर्श नगर, वार्ड नंबर 06, कवर्धा, थाना कवर्धा, जिला कबीरधाम बताया।

अपराध क्रमांक 466/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही

आरोपी के कब्जे से एक नग लोहे का धारदार फरसा, जिसकी मुठ सहित कुल लंबाई लगभग 18.5 इंच थी, विधिवत जप्त कर सीलबंद किया गया।

आरोपी हाफिस खान के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 466/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे दिनांक 12.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया

प्रकरण में विवेचना जारी है। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

कबीरधाम पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लेकर लोगों में भय उत्पन्न करने, धमकी देने एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

विज्ञापन
Advertisement

Live

श्री दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता

श्री दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता

प्रधान सम्पादक - श्री दिगवेंद्र कुमार गुप्ता

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें