जेएसडब्ल्यू महानदी पावर कंपनी लिमिटेड में दो दिवसीय प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
नरियारा, अकलतरा, 20 अक्टूबर 2026
जेएसडब्ल्यू महानदी पावर कंपनी लिमिटेड, नरियारा, अकलतरा में दिनांक 16 एवं 17 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (NSC), ओडिशा चैप्टर के सहयोग से दो दिवसीय प्रमाणित प्राथमिक उपचार (First Aid) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण विशेष रूप से संयंत्र के कामगारों के लिए आयोजित किया गया, ताकि वे कार्यस्थल पर दुर्घटना एवं आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी ढंग से प्राथमिक सहायता प्रदान कर सकें।प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध प्राथमिक उपचार प्रशिक्षक डॉ. लक्ष्मीनारायण साहू द्वारा किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को सीपीआर (CPR), रक्तस्राव नियंत्रण, घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार प्रदान करने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं उचित कार्रवाई करने की व्यावहारिक जानकारी दी गई।इस प्रशिक्षण में कुल 67 कामगारों एवं एक प्रशिक्षक ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन जेएसडब्ल्यू के सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा श्री विवेक कुमार (हेड – सेफ्टी) के नेतृत्व में तथा श्री प्रगति आचार्य (मैनेजर – सेफ्टी) के मार्गदर्शन में किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कामगारों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रशिक्षित करना, प्राथमिक उपचार के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा कार्यस्थल पर सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना था।इस पहल के माध्यम से जेएसडब्ल्यू महानदी पावर कंपनी लिमिटेड ने कामगारों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया।