Mon, 12 Oct 2026 | 12:00:05 AM
Loksevak Mirror
Breaking News Exclusive
गन्ना बोनस में बढ़ोतरी से भोरमदेव कारखाने के 14,961 किसानों को मिलेंगे 24.55 करोड़ रुपए की बोनस राशि महाआरती, भव्य झांकियाँ, रंगारंग गरबा प्रस्तुतियाँ और आकर्षक पुरस्कार होंगे विशेष आकर्षण। विधायक भावना बोहरा करेंगी शुभारंभ, कलेक्टर तुलिका प्रजापति और सांसद संतोष पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति से बढ़ेगी आयोजन की भव्यता महाआरती कवर्धा में मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ का चक्काजाम आंदोलन दूसरे दिन भी जारी नागरिक सेवाओं को सुगम और सुलभ बनाने की दिशा में पहल किसानों की आय दोगुनी करने से लेकर उनकी सुख, समृद्धि व उन्नति के तमाम सरकारी वादे और दावे गुरुवार को किसान आंदोलन के जरिए जिला मुख्यालय कवर आकांक्षी विकासखंड बोड़ला सहित पूरे जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत निःशुल्क पीपीआर टीकाकरण अभियान जारी मवेशियों को बिना चारा-पानी के क्रूरतापूर्वक पैदल ले जा रहे 02 आरोपियों को सहसपुर लोहारा पुलिस ने किया गिरफ्तार । मवेशियों को बिना चारा-पानी क्रूरतापूर्वक वाहनों में भरकर परिवहन कर रहे 8 आरोपियों को थाना कुकदुर पुलिस ने किया गिरफ्तार। देर रात हाइवे पेट्रोलिंग वाहन बुलाकर मौके पर ही ली रेस्क्यू और नियमित निरीक्षण की जानकारी गन्ना बोनस में बढ़ोतरी से भोरमदेव कारखाने के 14,961 किसानों को मिलेंगे 24.55 करोड़ रुपए की बोनस राशि महाआरती, भव्य झांकियाँ, रंगारंग गरबा प्रस्तुतियाँ और आकर्षक पुरस्कार होंगे विशेष आकर्षण। विधायक भावना बोहरा करेंगी शुभारंभ, कलेक्टर तुलिका प्रजापति और सांसद संतोष पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति से बढ़ेगी आयोजन की भव्यता महाआरती कवर्धा में मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ का चक्काजाम आंदोलन दूसरे दिन भी जारी नागरिक सेवाओं को सुगम और सुलभ बनाने की दिशा में पहल किसानों की आय दोगुनी करने से लेकर उनकी सुख, समृद्धि व उन्नति के तमाम सरकारी वादे और दावे गुरुवार को किसान आंदोलन के जरिए जिला मुख्यालय कवर आकांक्षी विकासखंड बोड़ला सहित पूरे जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत निःशुल्क पीपीआर टीकाकरण अभियान जारी मवेशियों को बिना चारा-पानी के क्रूरतापूर्वक पैदल ले जा रहे 02 आरोपियों को सहसपुर लोहारा पुलिस ने किया गिरफ्तार । मवेशियों को बिना चारा-पानी क्रूरतापूर्वक वाहनों में भरकर परिवहन कर रहे 8 आरोपियों को थाना कुकदुर पुलिस ने किया गिरफ्तार। देर रात हाइवे पेट्रोलिंग वाहन बुलाकर मौके पर ही ली रेस्क्यू और नियमित निरीक्षण की जानकारी
सूचना
लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा

कवर्धा पंडरिया -स्वर्णा लेडीज ग्रुप का चौथा वर्ष, तीन दिवसीय महोत्सव में उमड़ेगा भक्ति, शक्ति और संस : विधायक भावना बोहरा करेंगी शुभारंभ, कलेक्टर तुलिका प्रजापति और सांसद संतोष पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति से बढ़ेगी आयोजन की भव्यता महाआरती

Chief Editor-Digvendra Kumar Gupta

Chief Editor-Digvendra Kumar Gupta / Sat, Oct 10, 2026 / Post views : 10

शेयर करें:

स्वर्णा लेडीज ग्रुप का चौथा वर्ष, तीन दिवसीय महोत्सव में उमड़ेगा भक्ति, शक्ति और संस्कृति का सैलाब

Advertisement

विधायक भावना बोहरा करेंगी शुभारंभ, कलेक्टर तुलिका प्रजापति और सांसद संतोष पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति से बढ़ेगी आयोजन की भव्यता

महाआरती, भव्य झांकियाँ, रंगारंग गरबा प्रस्तुतियाँ और आकर्षक पुरस्कार होंगे विशेष आकर्षण।

पंडरिया। नवरात्रि के पावन अवसर पर पंडरिया नगर में धार्मिक आस्था, भारतीय संस्कृति एवं पारंपरिक लोकनृत्य की अनुपम छटा बिखेरने के लिए स्वर्णा लेडीज ग्रुप पंडरिया द्वारा तीन दिवसीय गरबा गुंजन महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन 12, 13 एवं 14 अक्टूबर 2026 को किया जा रहा है। यह आयोजन पी.एम. श्री आत्मानंद विद्यालय मैदान, पंडरिया में आयोजित होगा। महोत्सव को लेकर नगरवासियों, महिलाओं एवं युवतियों में विशेष उत्साह है।

महोत्सव के तीनों दिन अलग-अलग अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। आयोजन समिति द्वारा धार्मिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों के साथ प्रतिभागियों के लिए विशेष व्यवस्थाएँ की जा रही हैं।

प्रथम दिवस: विधायक भावना बोहरा करेंगी उद्घाटन

महोत्सव का शुभारंभ 12 अक्टूबर 2026 को शाम 7 बजे से होगा। उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की विधायक माननीय श्रीमती भावना बोहरा जी होंगी।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत पंडरिया की अध्यक्ष श्रीमती नंदनी साहू जी तथा नगर पालिका परिषद पंडरिया की अध्यक्ष श्रीमती मंजुला कुर्रे जी उपस्थित रहेंगी।

उद्घाटन समारोह में अतिथियों के स्वागत-सम्मान के साथ नवरात्रि की आराधना, माता की महाआरती एवं गरबा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियाँ होंगी। पारंपरिक वेशभूषा में सजे प्रतिभागी अपनी कला एवं ऊर्जा८ से आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान करेंगे।

द्वितीय दिवस: जिला कलेक्टर तुलिका प्रजापति की रहेगी गरिमामयी उपस्थिति

महोत्सव के दूसरे दिन, 13 अक्टूबर 2026 को कबीरधाम जिले की जिला कलेक्टर माननीय श्रीमती तुलिका प्रजापति जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

इस दिन भी गरबा नृत्य, धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं यादगार बनाने की तैयारी की गई है।

तृतीय दिवस: सांसद संतोष पाण्डेय की उपस्थिति में होगा समापन समारोह

महोत्सव का समापन 14 अक्टूबर 2026 को भव्य रूप से किया जाएगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि माननीय श्री संतोष पाण्डेय जी, सांसद, राजनांदगाँव क्षेत्र होंगे।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद संतोष पाण्डेय जी की उपस्थिति के साथ माननीय श्री धर्मजीत सिंह जी, विधायक तखतपुर की अध्यक्षता रहेगी।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में समाज सेविका श्रीमती रेखा पाण्डेय जी, भाजपा संगठन सरगुजा संभाग के प्रभारी ) श्री गोपाल साहू.समाज सेवक एवं होटल इंटर सिटी बिलासपुर के संचालक श्री सुरेन्द्र छाबड़ा जी तथा ब्राह्मण समाज भाठापारा जिला के अध्यक्ष श्री शरद भृगु जी उपस्थित रहेंगे।

समापन दिवस पर गरबा प्रस्तुतियों, भव्य झांकी, महाआरती एवं पुरस्कार वितरण सहित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से महोत्सव का समापन किया जाएगा।

प्रोफेशनल गरबा प्रशिक्षण देंगे अभय सर

गरबा गुंजन महोत्सव को विशेष एवं आकर्षक बनाने के लिए प्रोफेशनल डांस कोरियोग्राफर एवं गरबा प्रशिक्षक अभय सर प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में प्रतिभागी गरबा नृत्य की विभिन्न शैलियों, ताल एवं नृत्य की बारीकियों का अभ्यास कर रहे हैं।

आयोजन में महिलाओं एवं बालिकाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि वे अपनी प्रतिभा को मंच पर प्रस्तुत कर सकें और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ सकें।

महोत्सव के प्रमुख आकर्षण

तीन दिवसीय गरबा गुंजन महोत्सव में प्रतिदिन महाआरती, भव्य झांकी, भंडारा एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था रहेगी। प्रतिभागियों के लिए प्रोफेशनल फोटोग्राफी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहेगा।

आयोजन समिति द्वारा प्रतिभागियों एवं आगंतुकों की सुरक्षा, सम्मान तथा सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। आयोजन का उद्देश्य नवरात्रि की धार्मिक परंपराओं को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा एवं लोकनृत्य को बढ़ावा देना है।

स्वर्णा लेडीज ग्रुप की विशेष पहल

स्वर्णा लेडीज ग्रुप पंडरिया की अध्यक्ष श्रीमती मीनू छाबड़ा व संयोजक श्रीमती उमा पाठक के नेतृत्व में श्रीमती स्मृति श्रीवास्तव श्रीमती गुंचा सलूजा रश्मि श्रीवास्तव नीतू भट्ठ छाया सिंह ठाकुर नियति जायसवाल निमिता सिंह ठाकुर नीलम श्रीवास्तव निशा शर्मा गुरजीत कौर कामिनी जोशी और अन्य सभी सदस्याएँ आयोजन को सफल बनाने में जुटी हुई हैं। समूह द्वारा समय-समय पर महिला जागरूकता, सामाजिक सेवा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है।

गरबा गुंजन महोत्सव के माध्यम से नगर में सामाजिक सहभागिता, सांस्कृतिक एकता एवं धार्मिक उत्साह को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजन समिति ने नगरवासियों से महोत्सव में सहभागी बनकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

विज्ञापन
Advertisement

Live

श्री दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता

श्री दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता

प्रधान सम्पादक - श्री दिगवेंद्र कुमार गुप्ता

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें