Mon, 12 Oct 2026 | 01:46:13 AM
Loksevak Mirror
Breaking News Exclusive
गन्ना बोनस में बढ़ोतरी से भोरमदेव कारखाने के 14,961 किसानों को मिलेंगे 24.55 करोड़ रुपए की बोनस राशि महाआरती, भव्य झांकियाँ, रंगारंग गरबा प्रस्तुतियाँ और आकर्षक पुरस्कार होंगे विशेष आकर्षण। विधायक भावना बोहरा करेंगी शुभारंभ, कलेक्टर तुलिका प्रजापति और सांसद संतोष पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति से बढ़ेगी आयोजन की भव्यता महाआरती कवर्धा में मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ का चक्काजाम आंदोलन दूसरे दिन भी जारी नागरिक सेवाओं को सुगम और सुलभ बनाने की दिशा में पहल किसानों की आय दोगुनी करने से लेकर उनकी सुख, समृद्धि व उन्नति के तमाम सरकारी वादे और दावे गुरुवार को किसान आंदोलन के जरिए जिला मुख्यालय कवर आकांक्षी विकासखंड बोड़ला सहित पूरे जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत निःशुल्क पीपीआर टीकाकरण अभियान जारी मवेशियों को बिना चारा-पानी के क्रूरतापूर्वक पैदल ले जा रहे 02 आरोपियों को सहसपुर लोहारा पुलिस ने किया गिरफ्तार । मवेशियों को बिना चारा-पानी क्रूरतापूर्वक वाहनों में भरकर परिवहन कर रहे 8 आरोपियों को थाना कुकदुर पुलिस ने किया गिरफ्तार। देर रात हाइवे पेट्रोलिंग वाहन बुलाकर मौके पर ही ली रेस्क्यू और नियमित निरीक्षण की जानकारी गन्ना बोनस में बढ़ोतरी से भोरमदेव कारखाने के 14,961 किसानों को मिलेंगे 24.55 करोड़ रुपए की बोनस राशि महाआरती, भव्य झांकियाँ, रंगारंग गरबा प्रस्तुतियाँ और आकर्षक पुरस्कार होंगे विशेष आकर्षण। विधायक भावना बोहरा करेंगी शुभारंभ, कलेक्टर तुलिका प्रजापति और सांसद संतोष पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति से बढ़ेगी आयोजन की भव्यता महाआरती कवर्धा में मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ का चक्काजाम आंदोलन दूसरे दिन भी जारी नागरिक सेवाओं को सुगम और सुलभ बनाने की दिशा में पहल किसानों की आय दोगुनी करने से लेकर उनकी सुख, समृद्धि व उन्नति के तमाम सरकारी वादे और दावे गुरुवार को किसान आंदोलन के जरिए जिला मुख्यालय कवर आकांक्षी विकासखंड बोड़ला सहित पूरे जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत निःशुल्क पीपीआर टीकाकरण अभियान जारी मवेशियों को बिना चारा-पानी के क्रूरतापूर्वक पैदल ले जा रहे 02 आरोपियों को सहसपुर लोहारा पुलिस ने किया गिरफ्तार । मवेशियों को बिना चारा-पानी क्रूरतापूर्वक वाहनों में भरकर परिवहन कर रहे 8 आरोपियों को थाना कुकदुर पुलिस ने किया गिरफ्तार। देर रात हाइवे पेट्रोलिंग वाहन बुलाकर मौके पर ही ली रेस्क्यू और नियमित निरीक्षण की जानकारी
सूचना
लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा

कवर्धा-बेमेतरा मार्ग पर पशुओं को देख उप मुख्यमंत्री श्र : देर रात हाइवे पेट्रोलिंग वाहन बुलाकर मौके पर ही ली रेस्क्यू और नियमित निरीक्षण की जानकारी

Chief Editor-Digvendra Kumar Gupta

Chief Editor-Digvendra Kumar Gupta / Wed, Oct 7, 2026 / Post views : 154

शेयर करें:

कवर्धा-बेमेतरा मार्ग पर पशुओं को देख उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अधिकारियों को लगाई फटकार

देर रात हाइवे पेट्रोलिंग वाहन बुलाकर मौके पर ही ली रेस्क्यू और नियमित निरीक्षण की जानकारी

Advertisement

सड़क पर गौवंश की सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नियमित पेट्रोलिंग के सख्त निर्देश

कवर्धा, 07 अक्टूबर 2026। कवर्धा-बेमेतरा मार्ग पर सड़क के बीच पशुओं को बैठे देखकर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने गंभीर नाराजगी जताई। कवर्धा जाते समय सड़क पर पशुओं को देखकर उन्होंने बेमेतरा टोल प्लाजा के पास मंगलवार को देर रात अपना वाहन रुकवाया और तत्काल विभागीय अधिकारियों से मोबाइल पर बात कर हाइवे पेट्रोलिंग व्यवस्था की जानकारी ली।

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने अधिकारियों से सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुरूप पेट्रोलिंग वाहन द्वारा किए जा रहे नियमित निरीक्षण के संबंध में पूछा। अधिकारियों ने बताया कि हाइवे पेट्रोलिंग वाहन द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इस पर श्री शर्मा ने पेट्रोलिंग वाहन को मौके पर बुलवाया और अब तक किए गए पशु रेस्क्यू ऑपरेशन के साथ ही प्रतिदिन किए जा रहे निरीक्षण एवं अन्य कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कवर्धा से बेमेतरा तक पड़ने वाले ग्रामों के स्थानीय लोगों के माध्यम से पेट्रोलिंग वाहन की गतिविधियों की नियमित जानकारी ली जाए।

सड़क पर पशुओं की मौजूदगी को लेकर उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने विभागीय अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि हाइवे पर नियमित पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जाए और सड़क पर बैठे अथवा विचरण कर रहे पशुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की कार्रवाई तत्परता से की जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि सड़क पर पशुओं के रहने से न केवल गौवंश की जान को खतरा रहता है, बल्कि वाहन चालकों और यात्रियों के लिए भी गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। विशेषकर रात्रि के समय दृश्यता कम होने के कारण दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। इसलिए पेट्रोलिंग दल लगातार मार्ग का निरीक्षण करे और पशुओं के दिखाई देते ही उन्हें सुरक्षित तरीके से सड़क से हटाया जाए।

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा और गौवंश की रक्षा के कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पेट्रोलिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने और इसकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन
Advertisement

Live

श्री दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता

श्री दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता

प्रधान सम्पादक - श्री दिगवेंद्र कुमार गुप्ता

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें