Wed, 21 Oct 2026 | 12:26:41 PM
ई-पेपर
Loksevak Mirror
Breaking News Exclusive
विजयादशमी के पावन स्वामी आत्मानंद स्कूल मैदान में भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंडरिया विधायक भावना बोहरा मुख्य अब कोई नहीं रहेगा भूखा" और "नर सेवा ही नारायण सेवा" के सेवाभावी संकल्प के साथ पंडरिया क्षेत्र में जरूरतमंदों की सेवा कर रही जेएसडब्ल्यू महानदी पावर कंपनी लिमिटेड, नरियारा, अकलतरा में दिनांक 16 एवं 17 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (NSC), कवर्धा में शारदीय नवरात्रि पर 19 और 20 अक्टूबर की मध्य रात्रि 150 साल पुरानी पारंपरिक देवी खप्पर यात्रा निकाली जाएगी. दंतेश्वरी, मां चंडी और मां परमेश्वरी मंदिर से निकलने विधायक भावना बोहरा की पहल से महिला सशक्तिकरण को नई वेंटिलेटर पर उपचार के बाद सुरक्षित प्रसव, मां और नवजात दोनों स्वस्थ आस्था समिति के 27वें स्थापना दिवस पर ‘मंथन’ थीम पर आयोजित किया गया, संस्था प्रमुख दौलत राम कश्यप ने संस्था के कार्य के बारे मे विस्तारपूर्वक बताया गया, कार्यशाला में शिक्षा, थाना पिपरिया पुलिस, साइबर थाना पुलिस एवं ए.एन.टी.एफ. पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही। जुटे एसकेडीवी मिशन के युवा, एकता और सेवा से समाज बदलने का लिया प्रण स्वर्णा लेडीज ग्रुप के तीन दिवसीय महोत्सव में 200 से अधिक बालिकाओं एवं महिलाओं ने लिया हिस्सा; 108 दीपों की महा-आरती, भव्य डांडिया रास और उत्कृष्ट जन-सेवा सम्मान रहे आकर्षण का केंद्र विजयादशमी के पावन स्वामी आत्मानंद स्कूल मैदान में भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंडरिया विधायक भावना बोहरा मुख्य अब कोई नहीं रहेगा भूखा" और "नर सेवा ही नारायण सेवा" के सेवाभावी संकल्प के साथ पंडरिया क्षेत्र में जरूरतमंदों की सेवा कर रही जेएसडब्ल्यू महानदी पावर कंपनी लिमिटेड, नरियारा, अकलतरा में दिनांक 16 एवं 17 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (NSC), कवर्धा में शारदीय नवरात्रि पर 19 और 20 अक्टूबर की मध्य रात्रि 150 साल पुरानी पारंपरिक देवी खप्पर यात्रा निकाली जाएगी. दंतेश्वरी, मां चंडी और मां परमेश्वरी मंदिर से निकलने विधायक भावना बोहरा की पहल से महिला सशक्तिकरण को नई वेंटिलेटर पर उपचार के बाद सुरक्षित प्रसव, मां और नवजात दोनों स्वस्थ आस्था समिति के 27वें स्थापना दिवस पर ‘मंथन’ थीम पर आयोजित किया गया, संस्था प्रमुख दौलत राम कश्यप ने संस्था के कार्य के बारे मे विस्तारपूर्वक बताया गया, कार्यशाला में शिक्षा, थाना पिपरिया पुलिस, साइबर थाना पुलिस एवं ए.एन.टी.एफ. पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही। जुटे एसकेडीवी मिशन के युवा, एकता और सेवा से समाज बदलने का लिया प्रण स्वर्णा लेडीज ग्रुप के तीन दिवसीय महोत्सव में 200 से अधिक बालिकाओं एवं महिलाओं ने लिया हिस्सा; 108 दीपों की महा-आरती, भव्य डांडिया रास और उत्कृष्ट जन-सेवा सम्मान रहे आकर्षण का केंद्र
सूचना
लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा

पंडरिया न्यूज़ -पंडरिया दशहरा उत्सव में शामिल हुईं विधायक भावना बोहरा, कहा विजयादशमी का पर्व सत्य, धर : विजयादशमी के पावन स्वामी आत्मानंद स्कूल मैदान में भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंडरिया विधायक भावना बोहरा मुख्य

Chief Editor-Digvendra Kumar Gupta

Chief Editor-Digvendra Kumar Gupta / Wed, Oct 21, 2026 / Post views : 60

शेयर करें:

पंडरिया दशहरा उत्सव में शामिल हुईं विधायक भावना बोहरा, कहा विजयादशमी का पर्व सत्य, धर्म और मर्यादा की जीत का प्रतीक है

Advertisement

विजयादशमी के पावन अवसर पर माँ महामाया दुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में पीएमश्री स्वामी आत्मानंद स्कूल मैदान में भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंडरिया विधायक भावना बोहरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए आयोजन की भव्यता और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के लिए आयोजन समिति एवं नगरवासियों को बधाई दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध गायिका श्वेता महिमा दास और गायक नवीन साहू द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। हजारों की संख्या में उपस्थित नगर एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साह और उल्लास के साथ इस पर्व में सहभागिता की।
इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि विजयादशमी का पर्व हमें स्मरण कराता है कि जीवन में वास्तविक जीत सत्य, सदाचार और धर्म के मार्ग पर चलने से प्राप्त होती है। प्रभु श्रीराम का जीवन त्याग, मर्यादा, कर्तव्यनिष्ठा और लोककल्याण की अनुपम मिसाल है। उनके आदर्श हमें सिखाते हैं कि परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, अपने सिद्धांतों और कर्तव्यों से कभी विमुख नहीं होना चाहिए। यह पर्व हमें अपने भीतर की बुराइयों को पहचानने, अहंकार का त्याग करने और समाज में प्रेम, सहयोग एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है।
भावना बोहरा ने कहा कि दशहरा केवल रावण दहन अथवा उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि स्वयं के आचरण का मूल्यांकन करने और समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझने का भी पर्व है। भगवान श्रीराम ने अपने आचरण से सिद्ध किया कि मर्यादा, न्याय और जनकल्याण ही आदर्श जीवन के आधार हैं। यदि हम उनके बताए मार्ग पर चलें, तो परिवार से लेकर समाज और राष्ट्र तक सकारात्मक परिवर्तन की मजबूत नींव रख सकते हैं। हमारी सांस्कृतिक परंपराएं हमें एकजुट रहने, एक-दूसरे का सम्मान करने और समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने की प्रेरणा देती हैं।
उन्होंने कहा कि पंडरिया विधानसभा की सेवा और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हमारे लिए केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनसेवा का संकल्प है। इसी भावना के साथ क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत सुविधाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से विकास को नई गति देने के प्रयास किए जा रहे हैं। आज पंडरिया विधानसभा में सड़कों का जाल बिछ रहा है, वनांचल क्षेत्रों तक सुविधाएं पहुंच रही हैं, विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्य हो रहें हैं और क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांगे पूरी हो रही हैं एवं जनता की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हो रहा है।प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार बनने के बाद सुशासन, जनहित और विकास को प्राथमिकता देते हुए कार्य किए जा रहे हैं। हमारा लक्ष्य है कि पंडरिया विधानसभा का प्रत्येक गांव और प्रत्येक नागरिक विकास की मुख्यधारा से जुड़े तथा क्षेत्र में समृद्धि, सुविधाओं और खुशहाली का विस्तार हो।
भावना बोहरा ने कहा कि आज निःशुल्क बस सेवा के माध्यम से बेटियां शिक्षा ग्रहण कर रहीं हैं, लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग से युवा अपने सपनों को साकार कर रहें हैं, भावना दीदी की साइंस पाठशाला से शासकीय स्कूल के विद्यार्थी ड्रोन उड़ा रहें हैं और रोबोटिक्स एवं आधुनिक शिक्षा प्राप्त कर रहें हैं। 8 निःशुल्क एमबुलेंस सेवा से हजारों लोगों को आपातकालीन समय में सहायता मिल रही है,मोबाइल हेल्थ पैथ लैब से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिल रही है। यह सभी सेवाएं और सुविधाएं पंडरिया विधानसभा के आप सभी मेरे परिवारजनों के प्रति उस विश्वास का संकल्प है जो आपने मुझे अपनी सेवा करने का अवसर प्रदान किया है। हम निरंतर क्षेत्र के विकास और आप सभी के सेवा के लिए अपने संकल्पों एवं कर्तव्यों को पूरा करने के लिए प्रयास करते रहेंगे।
इस अवसर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Advertisement

Live

LIVE

ताज़ा खबरें

Live

कब टूटकर गिर पड़े छत का कमजोर हिस्सा, कोई भरोसा नहीं; हादसे का इंतजार कर रहा शिक्षा विभाग बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे, जिम्मेदारों से तत्काल मरम्मत की मांग

पंडरिया बिझौरी - बिझौरी स्कूल के जर्जर स्कूल पर बड़ा सवाल: छत से झड़ रहा प्लास्ट...

Update

कब टूटकर गिर पड़े छत का कमजोर हिस्सा, कोई भरोसा नहीं; हादसे का इंतजार कर रहा शिक्षा विभाग बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे, जिम्मेदारों से तत्काल मरम्मत की मांग

बिझौरी स्कूल के जर्जर स्कूल पर बड़ा सवाल: छत से झड़ रहा प्लास्टर, मासूमों की जिं...

Update

कवर्धा से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी इसका असर पड़ेगा। खबर में दिए गए किराया

कवर्धा से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे शहरों की यात्रा करने वाले...

Live

कवर्धा से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी इसका असर पड़ेगा। खबर में दिए गए किराया

छत्तीसगढ़ कवर्धा न्यूज़ -कवर्धा से रायपुर और बिलासपुर जाने वालों को भी देना होगा ज...

श्री दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता

श्री दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता

प्रधान सम्पादक - श्री दिगवेंद्र कुमार गुप्ता

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें